हरिद्वार,। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पीयूषकांत दीक्षित की फर्जी डिग्रियों के मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। रुड़की निवासी पवन उपाध्याय ने कुलपति की उपाधियों को गलत बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने इस मामले में कुलपति से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई चार अक्टूबर को होगी।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पीयूषकांत दीक्षित की नियुक्ति का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में रुड़की के पवन ने चुनौती देते हुए जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कुलपति की नियुक्ति पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा गया है कि पीयूषकांत दीक्षित ने 11 वर्ष की आयु में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। पवन कुमार ने कुलपति की नियुक्ति को गलत बताते हुए चुनौती दी है।
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खण्डपीठ ने पीयूष कांत दीक्षित को तीन अक्टूबर तक जवाब देने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई चार अक्टूबर को होगी।
उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति की डिग्री का मामला पहुंचा कोर्ट
अब फेसबुक टूल से तुरंत होगी फेक न्यूज की पहचान
सोशल नेटवर्किंग सािट फेसबुक अपने यूर्जस की सुविधा के लिए आए दिन नए-नए टूल्स लेकर आता है।लेकिन पिछले दिनों फेसबुक के नए टूल ने क्रांति ही ला दी है।फेसबूक अपने नए टूल के साथ अपने यूजर्स के बीच है।इस टूल से सोशल मीडिया पर फेक और भ्रामक न्यूज को रोकने में आसानी होगी।
पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर बहुत सी खबरे पढ़ी गई जिसके बाद पता चला कि वह गलत है और केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए फेसबुक पर चलाई गई हैं।ऐसे में यूजर्स को फेक न्यूज से बचाने के लिए फेसबुक का नया टूल बहुत मददगार साबित होगा।अब यूजर्स को ऐसी गलत खबरों से बचाने के लिए फेसबुक ने फेक न्यूज को पहचाने वाला टूल जारी कर दिया है। फेसबुक अपनी फैक्ट चेकिंग वेबसाइट्स के जरिए फेक न्यूज को गलत करार देंगी। ऐसी न्यूज पर डिस्प्यूटेड टैग लगा होगा। इस नए फीचर के जरिए खबरों में कितनी सच्चाई होगी इसका पता लगाने के लिए फेसबुक स्नोप्स और पोलिटिफैक्ट जैसी संस्थाओं का सहारा ले रही है।
फेक न्यूज पहचाने का टूल
फेसबुक ने अपने हेल्प पेज पर एक नया सवाल जोड़ा है कि फेसबुक पर न्यूज को कैसे ‘डिस्प्युटेड’ मार्क करें। हालांकि फिलहाल यह फीचर सबके लिए उपलब्ध नहीं है। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि अभी ‘फेक न्यूज’ पहचानने वाले इस फीचर टूलतक कितने लोगों की पहुंच है।
पाकिस्तान से आए जत्थे को प्रशासन ने ऋषिकेश में रोका
ऋषिकेश। मंगलवार को पाकिस्तान से ऋषिकेश आए 82 यात्रियों का जत्था हेमकुंड की यात्रा पर जाने के लिए ऋषिकेश में बाट जोह रहा है। जिला प्रशासन से अभी तक जत्थे को अनुमति नहीं मिली है।
मंगलवार को पाकिस्तान से 82 लोगों का जत्था हरिद्वार-ऋषिकेश की यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचा था। जत्थे के पास ऋषिकेश से आगे जाने की अनुमति नहीं थी। यह जत्था फिलहाल गुरुद्वारे में ही है।
फिल्म केदारनाथ में दिखेगी असली तबाही
सन 2013 में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आई तबाही को कोई नहीं भूल सकता, जब भूस्खलन और भारी बारिश ने इस राज्य में भयंकर तबाही मचाई थी। इस विनाश लीला को अब सिनेमाई परदे पर उतारा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह की नई फिल्म केदारनाथ में ये तबाही परदे पर नजर आएगी।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की कहानी में इसी तबाही के बैकड्राप पर सुशांत सिंह और सारा अली खान की लव स्टोरी शुरु होगी। सैफ अली और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को इस फिल्म से रुपहले परदे पर लांच किया जा रहा है।
हाल ही में देहरादून के पास फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु हुआ है, जो सितंबर के आखिर तक चलेगा। इसी राज्य में फिल्म का एक और शेड्यूल दिसंबर में होगा और फिर एक शेड्यूल लंदन में होगा। इस फिल्म को अगले साल अप्रैल में रिलीज किया जाना है।
शाहरुख की नई फिल्म का टाइटल- बटला
आनंद एल राय के निर्देशन में शुरु हो रही शाहरुख खान की फिल्म का टाइटल ‘बटला’ तय हुआ है। इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने का किरदार कर रहे हैं, छोटे कद के इंसान को बटला कहकर बुलाते हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल अक्तूबर में शुरु होने जा रहा है। हालांकि सलमान इस फिल्म के लिए मेहमान कलाकार के तौर पर शाहरुख खान के साथ एक गाने की शूटिंग कर चुके हैं।
अंदाज है कि आनंद राय पहला शेड्यूल मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद के इलाके में करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ हैं, जो इससे पहले यश चोपड़ा की जब तक है जान में साथ काम कर चुकी हैं। पहले शेड्यूल के बाद जनवरी में फिल्म की शूटिंग अमेरिका और लंदन में भी होगी। अगले साल दिसंबर में इसे रिलीज किया जाना है।
कहा जा रहा है कि दिसंबर में इस फिल्म के साथ ही राकेश रोशन की कृष 4 रिलीज होगी। इस साल जनवरी में राकेश रोशन की काबिल के साथ शाहरुख खान की रईस का टकराव हुआ था। राकेश रोशन ने उसी टकराव के दौरान संकेत दे दिए थे कि ‘कृष 4’ को वे शाहरुख खान की अगली फिल्म के साथ रिलीज करेंगे।
आस्कर के लिए भारत की एंट्री न्यूटन
आज ही थिएटरों में रिलीज हुई निर्माता आनंद एल राय की फिल्म न्यूटन को इस साल आस्कर के लिए भारतीय एंट्री के तौर पर चुना गया है। फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आज इस फिल्म को आस्कर में भारतीय एंट्री के तौर पर भेजे जाने की अधिकारिक घोषणा हुई। राजकुमार राव की केंद्रीय भूमिका वाली इस फिल्म में उनके साथ रघुवीर यादव, पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल की अहम भूमिकाएं हैं। अमित मसुरकर ने इसका निर्देशन किया है।
न्यूटन को आस्कर में भेजे जाने की खबर पर फिल्म की यूनिट खुशी से गदगद है। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर इसे अपने जीवन का सबसे यादगार पल कहा। उनका कहना था कि अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारी फिल्म आस्कर में जाएगी।
निर्माता आनंद एल राय ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ये खबर हमारी उस प्रतिबद्धता के साथ जुड़ती है कि हम अपनी कंपनी में सार्थक और मनोरंजक फिल्में बनाना चाहते हैं। निर्देशक अमित मसुरकर ने कहा कि हमारी टीम के लिए ये गौरव की बात है कि हमारी फिल्म को आस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। उन्होंने इसके लिए फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया का भी आभार व्यक्त किया।
गोलमाल 4 का ट्रेलर लांच हुआ
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल की चौथी सीरिज का ट्रेलर लांच करने के लिए मुंबई के एक सिनेमाघर में आज एक समारोह हुआ। इस समारोह में विधिवत फिल्म का ट्रेलर मीडिया की मौजूदगी में लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।
रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए कहा कि इस बार भी वे हंसी के खजानों से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों को हंसाने का काम करेगी। इस बार फिल्म को हारर थीम के साथ जोड़ा गया है। फिल्म के पोस्टरों और प्रोमो में नींबू मिर्ची को दिखाया गया है गोलमाल की टीम से इस बार अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, मुकेश तिवारी, हिरेश विरजी, अश्विनी कलसेकर और जानी लीवर हैं।
इस टीम के साथ पहली बार काम करने वालों में तब्बू, परिणीती चोपड़ा और नील नितिन मुकेश हैं। ये फिल्म 20 अक्तूबर को दीवाली पर रिलीज होगी, जबकि इससे एक दिन पहले 19 अक्तूबर को आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज होगी।
इस नवरात्री घर पर बनाएं आसान रेसिपी
- 8 काजू , 8 बादाम 8 अखरोठ पानी में 3 से 4 घंटे भिगो दें।
- उसके बाद बारीक बारिक काट लें।
- दही को टांग कर थक्का दही प्राप्त करे।
- उसमे पिसी हुई मिश्री मिलाएं।
- अब कटे हुए मेवे मिला दें।
- गुलाब जल में केसर के 4-5 धागे लेकर घोट लें।
- अब इन्हें रायते में मिला दें।
- किशमिस और छुआरे की कतरन देसी गुलाब से सजाकर उत्तम रायता पेश करे।
फिरनीः
- सामक चावल को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- उसके बाद पानी फेंककर मिक्सी में बारीक पीस लें।
- दुध गर्म करें।
- उसमें चीनी और केसर डालकर पका लें।
- अब पिसे हुए चावल के घोल को धीरे धीरे धार बनाते हुए दुग्ध में डालते रहे और लगातार चलाते रहें।
- जब गाड़ा होने लगे ; तो आँच से नीचे उतार लें।
- गुलाब जल मिला लें।
- गरमा गर्म ही मिट्टी के सकोरे या चीनी मिट्टी के छोटे छोटे पात्र में डालकर छोड़ दें।
- बादाम की कतरनों से सजा दें।
- ठंडा होने पर फ़्रिज में रखें।
- यह एकदम हल्का और सुपाच्य होता है।
शकरकंदी की खीर
- शकरकंदी को धो लें एवं उबाल लें।
- छिलका उतारकर बारिक फोड़ लें।
- अब दुध को उबाल लें और उसमें चीनी डालें
- खौल जाने पर उबली हुई शकरकंदी मिलाकर चला लें और गाड़ा हो जाने पर गैस से उतार लें।
- स्वादुनसार गुलाब जल/ इलाइची पॉउडर/केवड़ा जल मिलाकर ठंडा या गर्म पेश करे।
नशीला पदार्थ खिलाकर किया नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार
वादनी ने कैंट थाना में लिखित तहरीर दी कि 10/08/17 को उनकी नाबालिग पुत्री को 2 युवक, शुभम व अभिनव ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया गया व उनकी पुत्री की अश्लील फोटो खींचकर तथा वीडियो क्लिप तैयार कर उसे ब्लैकमेल किया गया।
18/09/17 को पीड़िता पुनः घर से कहीं चली गई व 20/09/17 को घर वापस आयी तो उससे इस संबंध में जानकारी की गई तो उसने पूरे घटनाक्रम से वादनी को अवगत कराया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना कैंट में उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कुसुमलता पुरोहित के सुपुर्द की गयी।
शुभम कौशिक व अभिनव चौधरी को थाना वसंत विहार देहरादून के दून फिलिंग स्टेशन वाली गली के पास, चकराता रोड से आज गिरफ्तार किया गया, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
रंगदारी मांगने पर युवक पर मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर कोतवाली, हरिद्वार में पुलिस ने प्रेमिका की शादी तुड़वाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ प्रेमिका के होने वाले पति से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक की पड़ोस में शादी होनी थी। बारात जाने से एक दिन पहले एक युवक ने दूल्हे को फोन कर धमकी दी थी। उसने दूल्हे को उसकी होने वाली पत्नी के अफेयर के बारे में बताया। इस पर दूल्हे ने बारात ले जाने से इंकार कर दिया था। साथ ही, दूल्हे पक्ष ने फोन पर धमकी देने वाले युवक अमजद निवासी पांवधोई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
तहरीर में अमजद पर एक लाख रुपये मांगने और शादी तोड़ने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अमजद को जेल भेजा गया है।





























































