अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन व्यवस्था हुए तीन साल होने वाले हैं, लेकिन अब तक इस सिस्टम में छात्रों की रुचि नहीं बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि इस साल प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए चार जिलों से महज चार अल्पसंख्यक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन दाखिल किए हैं, जबकि पांच जनपदों से एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस आंकड़े से महकमा भी हैरान है। अब अल्पसंख्यक विभाग ने शिक्षा विभाग से संपर्क कर शैक्षिक संस्थाओं को यूजर आईडी तैयार करने और छात्रों के शत-प्रतिशत आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की ओर से की गई जनपदवार समीक्षा में इसका खुलासा हुआ। आयोग के अध्यक्ष के अनुसार प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। लेकिन, अब तक अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले से छात्रवृत्ति के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। जबकि, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ व टिहरी गढ़वाल ऐसे जिले हैं जहां से मात्र एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा देहरादून से 1874, हरिद्वार से 1899, नैनीताल से 513 व ऊधमसिंह नगर से 1182 आवेदन जमा किए गए। हालांकि, बैठक में यह दावा किया गया कि नई व्यवस्था से छात्रवृत्ति फर्जीवाड़े पर लगाम लगी है, लेकिन आवेदनों की संख्या नाममात्र की रहने पर भी चर्चा की गई। जिसमें सामने आया कि पर्वतीय क्षेत्रों में नेटवर्किंग की दिक्कत के कारण अधिकांश छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इस पर फैसला लिया गया कि अब सभी शैक्षिक संस्थाएं अपने स्तर से संबंधित विभाग से संपर्क कर यूजर आइडी तैयार करेंगे और इसके बाद अपने स्तर से ही छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन कराएंगे। आयोग के अध्यक्ष ने सभी संस्थाओं को 25 नवंबर तक सभी अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।
वजीफे के लिए छात्रों को नहीं भा रहा ऑनलाइन सिस्टम
दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास
नैनीताल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की कोर्ट ने फौजी की बीवी के साथ दुष्कर्म के दोषी युवक को आजीवन कारावास व 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि में से 10 हजार पीड़िता की दी जाएगी। इसके लिए उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देना होगा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार पिछले साल 22 अक्टूबर क्षेत्र निवासी जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी की पत्नी रात को डेढ़ बजे शौच को गई तो 28 वर्षीय अभियुक्त राकेश कुनियाल ने बुरी नियत से उस दबोच लिया। अश्लील हरकत करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।शोर मचाने पर फौजी की मां जाग गई और आरोपी विवाहिता को खींचकर ले जा रहा था तो सास ने उसे छुड़ा लिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। लोकलाज व डर की वजह से विवाहिता ने रिपोर्ट नहीं लिखाई। जब दिसंबर में फौजी अवकाश पर घर आया तो विवाहिता ने उसे आपबीती बताई।
इसके बाद धारा-376 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया। अभियोजन की ओर से डीजीसी सुशील कुमार शर्मा द्वारा आरोप साबित करने के लिए आधा दर्जन गवाह पेश किए, जबकि बचाव पक्ष द्वारा भी गवाह पेश किए गए। गुरुवार को कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई।
एनएच मुआवजा घोटाले की जांच सीबीआई करेःबेहड
रुद्रपुर, एनएच 74 घोटाले की जांच कर रही एसआइटी की जांच को महज खानापूर्ति करार देते हुए कांग्रेसियो ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहद की अगुआई में एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया।
कांग्रेसियो ने एसआइटी के बजाय मामले की सीबीआई से जांच की मांग की। कहा कि एसआइटी सिर्फ जसपुर व काशीपुर में जांच कर रही है। बड़े घोटाले तो बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर व किच्छा में हुआ है। 15 दिन में एसएसपी यदि इन तहसीलों से डॉबल लॉक से प्रपत्र निकाल जांच शुरू नहीं करते तो कांग्रेसी एसएसपी दफ्तर में स्थायी रूप से धरना शुरू कर देंगे।
नई तकनीक से जुडकर करें शोधःराज्यपाल
रुद्रपुर, देश में समग्र भौतिक के लिए खेती-किसानी को सरसब्ज़ बनाना होगा, जिसमें युवा वैज्ञानिकों को मुख्य भूमिका निभानी होगी। यह संदेश विवि के गांधी हॉल में आयोजित पंतनगर विवि के 31 दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति डॉ. कृष्णकांत पॉल ने दिया।
खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान का डीएम ने लिया जायजा
डोईवाला ब्लाक के सुनार गांव में स्थित राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को लगाये जा रहे खसरा-रूबेला टीकाकरण का डीएम ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय में किये जा रहे टीकाकरण के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक से जानकारी ली। बताया गया कि दोनों विद्यालयों में छ़ात्र/छात्राओं को टीकाकरण हो चुका है। डीएम ने छात्रों की उपस्थिति के बारे में पूछा तो कक्षा 9 में कुल 11 छात्राएं अध्ययनरत हैं जिनमें 10 छात्राएं उपस्थित मिली। जबकि कक्षा 10 में कुल 23 छात्राएं अध्ययनरत है जिनमें 19 उपस्थित मिली।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ वाई.एस थपलियाल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिये कि जो बच्चे स्कूल में अनुपस्थित हैं उनके लिए अलग से कैम्प लगाकर उनका अनिवार्य रूप से टीकाकरण किया जाये ताकि कोई भी बच्चा इस टीके से वंचित न रहने पाये।
जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से सवाल-जवाब भी किये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से भविष्य में किस क्षेत्र में कार्य करने की रूचि है सम्बन्ध में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं को भविष्य में कुछ हासिल करने के लिए दंगल फिल्म को देखने को कहा जिसके माध्यम से उन्होने कहा कि लड़की, लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कम नही है वह अगर मन इच्छा दृढ हो तो लड़की लड़कों से आगे निकलकर उचांईयों की बुलन्दिया छू सकती है।
उन्होंने कहा कि लड़के एवं लड़कियों में कोई फर्क नही है आज लड़किया प्रत्येक क्षेत्र में लड़को के समकक्ष है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद में अब-तक किये गये टीकाकरण के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी: मुख्य सचिव
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बारिश व बर्फबारी की संभावना
राज्य के चारधाम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। चार जिलों में ओलावृष्टि व अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना है। मौसम का मिजाज बदलने से बुधवार को मैदानी इलाकों में दिन के समय सर्द हवाएं चली जबकि सुबह के समय धुंध लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
दून में छाये रहेंगे बादल
दून व आसपास के क्षेत्रों में वीरवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
राज्य विज्ञान महोत्सव 2017 शुरू, शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने किया शुभारंभ
स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि भरने के उद्देश्य से ऋषिकेश के व्रत मंदिर इंटर कॉलेज में चार दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव का शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय द्वारा शुभारंभ किया गया 4 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रदेश भर के 600 से ज्यादा स्कूली बच्चे अपने साइंस के मॉडल दिखाएंगे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ऋषिकेश में चार दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश भर के 600 से ज्यादा स्कूली बच्चे और शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं, महोत्सव का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने किया, उन्होंने बताया कि इस तरह के महोत्सव प्रदेश के बच्चों और शिक्षकों के लिए काफी कारगर साबित हो सकती है इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी।4 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में उत्तराखंड के सभी जिलों के लगभग 600 से ज्यादा बच्चे ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंच रहे हैं जहां वह अपने साथ अपने विज्ञान के मॉडल को प्रदर्शित कर रहे है, जिससे उत्तराखंड के राज्य के विभिन्न इलाकों से आए बच्चों की वैज्ञानिक सोच सामने आएगी जो भविष्य में राज्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस महोत्सव में पहुंचने वाले स्कूली बच्चों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।- परिश्रम भूगोलिक परिस्थिति के चलते उत्तराखंड में शिक्षा देना और लेना दोनों चुनौती का हिस्सा है ऐसे में राज्य के विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा विज्ञान की सोच को अपनाकर बेहतरीन मॉडल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और राज्य की चुनोतियों पर भारी संसाधनों के लिए एक नया विचार सामने रहा रही है, ऐसे विज्ञान महोत्सव राज्य में नई प्रतिभाओं को जन्म देती हैं ।
यूपीसीएल करेगा ट्रिप रिले खरीद मामले में जांच
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने ट्रिप रिले खरीद में गड़बड़झाले के मामले में जांच बैठा दी है। निदेशक परियोजना एमके जैन और निदेशक परिचालन अतुल अग्रवाल जांच कर रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौपेंगे। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल, आरटीआइ में मांगी गई सूचना के आधार पर बिजली घरों के पैनल्स में लगने वाली ट्रिप रिले बाजार भाव से अधिक दरों पर खरीदने की बात सामने आई है। यह रिले फरवरी 2015 से मार्च 2017 तक खरीदी गई। बाजार में रिले की कीमत करीब 23 हजार रुपये है, जबकि निगम ने 180 रिले की खरीद करीब 36 हजार रुपये की दर से की। वहीं, मास्टर रिले की कीमत 3800 रुपये है और इसे निगम ने 16500 रुपये की दर से खरीदा। जिस कंपनी को रिले लगाने का काम दिया गया, उसने टेस्टिंग और स्थापित करने के लिए दस हजार रुपये लिए। जबकि, बाजार में इसकी दर महज चार हजार रुपये है। इतना ही नहीं, यह बात भी सामने आई है कि पुराने रिले उतारने और नई रिले लगाने के लिए अलग-अलग कंपनी को भुगतान किया गया। जबकि, नई रिले लगाने के वक्त ही पुरानी रिले को उतारा जाता है। इन सभी तथ्यों से साफ है कि ऊर्जा निगम अफसरों की बिना मिलीभगत ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि, कई बार ऐसा हुआ है कि निविदा में अधिक रेट आने पर निगम दोबारा से टेंडर निकालता है। लेकिन, इस मामले में ऐसा नहीं किया। यानी अफसरों ने कंपनी के साथ मिलीभगत कर निगम को लाखों रुपये की चपत लगाई गई।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा का कहना है कि यह खरीद उनके नियुक्त होने से पहले की है। उनके कार्यकाल में अभी तक रिले की खरीद नहीं हुई है। हालांकि, इस तरह बातें विभिन्न माध्यमों से संज्ञान में आई तो जांच बैठा दी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। रिले की खरीददारी अधिशासी अभियंता स्तर से जरूरत के आधार पर की जाती है। जांच में सामने आएगा कि कहां-कहां खरीद हुई और किस प्रक्रिया के तहत हुई।
ये होता है रिले का काम
लाइनों में फाल्ट आने पर बिजली आपूर्ति अपनेआप बंद करने के लिए रिले लगाई जाती है। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एवं प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि रिले से किसी भी प्रकार की दुर्घटना का रिस्क कम होता है।
कारोबारी घराने की बॉस बनी परिणीती चोपड़ा
‘गोलमाल अगेन’ को मिली कामयाबी के बाद परिणीती चोपड़ा ने अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। यशराज में बन रही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का पहला शेड्यूल शुरु हो चुका है जिसमें उनके साथ फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर भी हिस्सा ले रहे हैं। ये शेड्यूल दिल्ली में हो रहा है।
इस बीच फिल्म में परिणीती चोपड़ा के किरदार को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, परिणीती चोपड़ा इस फिल्म में एक कारोबारी घराने की कड़क बॉस की भूमिका में नजर आएंगी। परिणीती का कहना है कि, “पहली बार उनको इस तरह का किरदार करने का मौका मिला है।”
वहीं, अर्जुन कपूर इस फिल्म में हरियाणा के रहने वाले दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन का लुक पहले ही सामने आ चुका है। यशराज की इस फिल्म का निर्देशन दीबाकर बनर्जी कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा इससे पहले ‘इश्कजादे’ में साथ काम कर चुके हैं और इसके अलावा विपुल शाह की फिल्म ‘नमस्ते कनाडा’ में भी साथ काम कर रहे हैं। संदीप और पिंकी फरार को अगले साल 3 अगस्त 2018 को रिलीज करने की घोषणा की जा चुकी है।





























































