Page 356

10 दिसंबर से शाहरुख खान का नया टीवी शो

0

स्टार प्लस पर शाहरुख खान के नए शो टीईडी की टेलीकास्ट डेट तय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ये शो आगामी 10 दिसंबर से शुरु होगा। अक्तूबर में इस शो को मुंबई में एक ‍भव्य समारोह में लांच किया गया था। उस वक्त चर्चा थी कि इस शो को नवंबर में शुरु किया जाएगा, लेकिन इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रहे टीईडी शो के भारतीय संस्करण में शाहरुख खान देश और दुनिया की हस्तियों के साथ अलग अलग मुद्दों पर बातचीत करेंगे। बालीवुड से शाहरुख खान इस शो के लिए करण जौहर, जावेद अख्तर और फराह खान के साथ बातचीत कर चुके हैं। शाहरुख खान बतौर होस्ट काफी समय बाद छोटे परदे पर लौट रहे हैं।

इससे पहले वे कौन बनेगा करोड़पति के एक सीजन के होस्ट रहे हैं और स्टार प्लस पर ही क्या आप पांचवी पास है शो के होस्ट रह चुके हैं।

महिला नीति का ड्राफ्ट बनाने को 15 सदस्यीय समिति का गठन

0

देहरादून,  प्रदेश की महिला नीति बनाने की दिशा में राज्य महिला आयोग ने कवायद तेज कर दी है। आयोग द्वारा महिला नीति के 17 बिंदुओं को लेकर अस्थाई ड्राफ्ट तैयार किया है। आयोग ने विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों की 15 सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया है। ये समिति प्रदेशभर से एकत्र होने वाले सुझावों से अंतिम ड्राफ्ट तैयार करेगी।
सोमवार को नंदा चौकी स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें शिक्षा, विधि, चिकित्सा, कानूनविद् एवं स्वास्थ्य, समाजसेवा समेत अन्य क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों को सदस्य बनाया है। ताकि सभी के अनुभवों को ड्राफ्ट में शामिल किया जा सके। आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने कहा कि उन्होंने महिलाओं से जुड़े 17 अहम बिंदुओं पर एक कच्चा मसौदा तैयार किया है। अब प्रदेशभर से महिला नीति को लेकर आम जनता से 15 दिसंबर तक रचनात्मक सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद 15 सदस्यीय समिति उन सुझावों से एक अंतिम ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस ड्राफ्ट को महिला आयोग राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगा और फिर इसे कानूनी रूप देने के लिए वैधानिक प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
आम आदमी की भागीदारी जरूरी
आयोग की सचिव मंद्रवाल ने कहा कि 15 दिसंबर तक कोई भी आम व्यक्ति महिला सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं को लेकर नंदा चौकी स्थित महिला आयोग कार्यालय में दे सकता है। जो भी रचनात्मक सुझाव होंगे, उसे नीति में शामिल करेंगे।
पहाड़ी क्षेत्रों में कर रही भ्रमण
आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा पिछले सप्ताह अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जैसे दुर्गम राज्यों के दूरस्थ गांवों का भ्रमण कर महिलाओं की समस्याएं जानीं। अब आयोग की अध्यक्ष गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी भ्रमण करेंगी और सुझाव एकत्र करेंगी। 

हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 25 मई को होगी रिलीज

0

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की नई फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बन रही हर्षवर्धन की फिल्म आगामी 25 मई, 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म का टाइटल अब तक ‘अमर जोशी ‘बताया जा रहा था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि टाइटल कुछ दिनों में फाइनल हो जाएगा।

विक्रमादित्य मोटवानी की इससे पहले राजकुमार राव को लेकर फिल्म ट्रैप्ड रिलीज हुई थी, जिसे बाक्स आफिस पर भी अच्छा रेस्पांस मिला था और फिल्म को काफी सराहना मिली थी। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म मिर्जियां में लांच किया था, लेकिन ये फिल्म बाक्स आफिस पर बड़ी नाकामी साबित हुई थी।

विक्रमादित्य की फिल्म के अलावा हर्षवर्धन की आने वाली फिल्म में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म भी है, जिसमें वे पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ परदे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर परदे पर भी अपने बेटे के पिता का रोल करते नजर आएंगे।

भाग्यश्री के बेटे की बालीवुड में एंट्री

0

90 के दौर में सलमान खान के साथ फिल्म मैने प्यार किया की हीरोइन भाग्यश्री ने सुमन के रोल में सफलता और लोकप्रियता का इतिहास रचा था। अब उनका बेटा अभिमन्यु फिल्मी परदे पर कदम रखने जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु की पहली फिल्म का टाइटल मर्द को दर्द नहीं होता रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं और इस फिल्म में अभिमन्यु के साथ टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान को मौका दिया जा रहा है। मुंबई में उनकी फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। हीरो बनने से पहले अभिमन्यु कई फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं।

कहा जा रहा है कि मुंबई का पहला शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म की यूनिट दिल्ली और कुल्लू मनाली में लंबा शेड्यूल करेगी और फरवरी तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर, इसे मई-जून में रिलीज किया जाएगा। रॉनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं।

डामर से बढेगी मीठास, शोध जारी

0

हर घर-आंगन, बाग-बगीचे में फूलों पर भिनभिनाते हुए दिख जाने वाली मधुमक्खियां अब नजर नहीं आतीं। मधुमक्खियों का यूं गुम हो जाना, हमारे लिए शुभ संकेत नहीं है। इस लिहाज से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने वाली हर खबर हमारे लिए शुभ समाचार से कम नहीं होनी चाहिए। ऐसी ही एक खबर है उत्तराखंड से, पंतनगर विश्वविद्यालयसे जहां अथक परिश्रम के बाद डंकरहित मधुमक्खी को पालने की नई तकनीक विकसित करने में सफलता मिल पाई है। इसे अपने तरह की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

दरअसल ‘डामर’ नामक मधुमक्खी की एक खूबी यह है कि यह डंकरहित होती है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह सामान्य मधुमक्खियों से हर लिहाज में दस गुना ज्यादा दमदार है। इसके द्वारा बनाया जाने वाला शहद भी सामान्य शहद से 10 गुना बेहतर आंका गया है। शहद अधिक गुणवत्तापूर्ण तो है ही, इसका दाम भी सामान्य शहद की तुलना में करीब 10 गुना अधिक है। मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने और इसके जरिये किसानों को बेहतरी का विकल्प मुहैया कराने की दिशा में शोध को खास माना जा रहा है।

डामर का बायोलॉजिकल नाम टेटरागोनुला इरीडीपेनिस है। डंक रहित होने का साथ ही इसकी एक खूबी यह भी है कि यह एक सामाजिक कीट है। इन्हीं दो कारणों से इसे आसानी से पाला जा सकता है। बस विशेष तापमान की आवश्यकता होती है, जिसके लिए विवि के कीट विज्ञान विभाग ने खास पेटियां विकसित की हैं। डामर मुख्य रूप से पुराने पेड़ों की खोखलों और बस्तियों में मकानों की दीवारों के खोल में घर बनाती है। लंबे शोध के बाद इसके व्यावसायिक पालन के लिए जरूरी संशाधन विकसित करने में सफलता मिली है।

ट्रेक्टर की गूंज में विरोध पडा ठंडा

0

किच्छा, विरोध के बीच प्रशासन ने खुरपिया में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान महिलाओं ने खेत जोतने आए ट्रेक्टर के आगे खड़े होकर विरोध किया। इस पर प्रसाशन ने हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए थे।

किच्छा क्षेत्र के मोहन बोरिंग गांव में 1500 एकड़ भूमि राजस्व विभाग के कब्जे में है। खाली पड़ी भूमि पर वह बसे भूमिहीनों ने अतिक्रमण कर फसल बो दी थी। सूचना पर तहसीलदार गोपाल राम आर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब प्रशासन ट्रैक्टर चलाकर खेत में बोई फसल को रौंदना चाहा तो महिलाओं ने विरोध कर दिय।

राजस्व कर्मियों की महिलाओं से तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम एनसी दुर्गापाल, सीओ हिमांशु शाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध कर रहे लोगो को खदेड़ दिया। एसडीएम ने विरोध करने वालो को चिह्नित कर एफआइआर करने के निर्देश दिए हैं।

लापरवाही पर बीडीओ का रोका वेतन

0

अल्मोड़ा- मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने मनरेगा के कार्यो में लापरवाही बरतने पर स्याल्दे ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी का वेतन रोक दिया है। सीडीओ ने कहा है कि मनरेगा के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिले में मनरेगा के कार्यो में सबसे अधिक लापरवाही स्याल्दे ब्लॉक में बरती गई है। दीक्षित ने बताया कि स्याल्दे ब्लॉक में मजदूरों के कार्यो के भुगतान के लिए ब्लॉक द्वारा उनके बैंक एकाउंट नंबर उपलब्ध कराने और उनके आधार कार्ड लिंक कराने में काफी लापरवाही बरती गई है। जबकि केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को पूरा करने में भी ब्लॉक कार्यालय द्वारा काफी अनियमिताएं बरती गई हैं। दीक्षित ने बताया है कि ब्लॉक कार्यालय द्वारा बरती गई इन लापरवाही के चलते खंड विकास अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा का वेतन आहरित न करने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जा सके। इसके लिए समय समय पर ब्लॉक कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

‘पद्मावती’ की रिलीज कोई नहीं रोक सकताः दीपिका पादुकोण

0

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज को लेकर समाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से हो रहे विरोध के बीच फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण ने आज कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह फिल्म पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

दीपिका ने मीडिया से कहा कि उन्हें संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में काम करने पर गर्व है। उन्होंने फिल्म के विरोध को दुखद बताते हुए कहा कि रानी पद्मावती की कहानी लोगों तक पहुंचानी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि, “फिल्म पद्मावती टीम केवल सेंसर बोर्ड के प्रति जवाबदेह है,” फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही दीपिका ने कहा, ‘फिल्म के प्रदर्शन को कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने फिल्म को लेकर उठे विवाद के बीच सिने जगत की ओर से उन्हें और फिल्म की टीम को मिले समर्थन की सराहना की है।

उल्लेखनीय हो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरा कर चुकी दीपिका पादुकोण की संजय लीला भंसाली के साथ यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दीपिका, राम लीला और बाजीराव मस्तानी में काम कर चुकी हैं। 

‘पद्मावती’ के समर्थन में उतरे सलमान खान

0

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावती’ की रीलिज को लेकर रोज नए विवाद जुड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच अर्जुन कपूर और करन जौहर के बाद अब सलमान खान भी पद्मावती के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना फिल्म देखे किसी तरह का फैसला नहीं लेना चाहिए। इस बात का फैसला सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) को करने देना चाहिए। यह बात सलमान ने एक निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा।

सलमान ने कहा कि संजय लीला भंसाली एक सेंसिबल फिल्म निर्माता हैं। उन्हें विषयों की अच्छी समझ है। मुझे इस बात का यकीन है कि उन्होंने कुछ सोच-समझ कर ही इसे बनाया होगा। वो हमेशा अच्छी फिल्में बनाते रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘पद्मावती’ शूटिंग के दौरान से ही विरोध का सामना कर रही है। सबसे पहले इसका विरोध राजस्थान की करणी सेना ने जयपुर में चल रही फ़िल्म की शूटिंग के दौरान किया था जिसमें संजय लीला के साथ हाथापाई तक हुई थी। इस फिल्म का विरोध राजनीतिक संगठन से लेकर समाजिक संगठन तक कर रहे हैं।

विरोध करने वालों का मानना है कि फ़िल्म में अलाउद्दीन औऱ रानी पद्मावती के बाच ड्रीम सीक्वेंस दर्शाए गए हैं। हालांकि संजय लीला भंसाली ने इस बात को साफ कर दिया था कि इस तरह का कोई भी दृश्य नहीं दर्शाया गया है।

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

0

हरिद्वार,  सिडकुल चौकी क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर अात्ममहत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया।

बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी रवि सात साल से सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। करीब पांच माह पूर्व ही रवि का विवाह आरती (27) के साथ हुआ था। रवि यहां सिडकुल में एक किराये के मकान में रह रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात रवि फैक्ट्री गया था, उसके पीछे पत्नी ने फांसी लगा ली। जब रवि काम से लौटा तो उसे पत्नी फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उपनिरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि, ‘कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।’

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। रवि एक माह पहले ही आरती को गांव से अपने साथ लेकर यहां आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।