Page 315

नहीं रुक रही शराब की ओवर रेटिंग, मंत्री जी भी थके

0

(रुद्रपुर) शराब की ओवर रेटिंग रोक लगाने में आबकारी विभाग लागातर नाकामयाब शाबित हो रहा है। विभागि के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे ओवररेटिंग के खेल को लेकर सूबे के अाबकारी मंत्री भले ही सोशल मीडिया के सहारे लोगों को जागरुक कर रहे हों लेकिन अधिकारी है कि उनकी कानों में जूं तक नहीं रेंगती। शराब की दुकानों के सेल्समैन बेखौफ होकर नियमों को ताक पर रख कर शराब की बिक्री कर रहें हैं।

आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से चल रहे ओवर रेटिंग के खेल को रोकने के भले ही सूबे के आबकारी मंत्री कितने ही जतन कर लें लेकिन ओवर रेंटिंग पर लगाम लगती दिखाई नहीं दे रही है। अफसर सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई करते हैं। इस अर्थदंड की कार्रवाई का उन्हें कोई भय नहीं दिखता, क्योंकि प्रतिदिन वह लाखों रुपये की ओवर रेटिंग कर लेते हैं। उत्तराखंड आबकारी मंत्री प्रकाश पंत और आबकारी विभाग लगाम कसने में लगे हों लेकिन ओवर रेटिंग नहीं रोक पा रहे हैं। हर दूसरे दिन शराब की ओवररेटिंग को लेकर शिकायतें आती हैं, जिनके समाधान में मंत्री पंत जुटे रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने ओवर रेटिंग रोकने के लिए अभियान भी चलाया था, मगर नतीजा वही ढाक के तीन पात रहा। आबकारी विभाग के अफसरों की कार्रवाई ओवर रेटिंग पर भारी पड़ रही है। महानगर में खुलेआम ओवर रेटिंग हो रही है, मगर उसे रोकने के कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। यूं तो पूरे जिले में ही शराब की ओवर रेटिंग हो रही है। खुद आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने रुद्रपुर में अपने पीए को भेज कर शराब मंगाई तो ओवर रेटिंग मिली, लेकिन ओवर रेटिंग पर प्रभावी नियंत्रण करने में आबकारी विभाग के अधिकारी विफल साबित हो रहे हैं।

सेल्समैन धड़ल्ले से ओवर रेटिंग करते हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। ऐसा नहीं है कि आबकारी विभाग इन सब गतिविधियों से अनभिज्ञ है, मगर वह जानबूझ कर आंखें मूंदे रहता है। ऐसा लगता है कि लाखों रुपये की ओवर रेटिंग की बंदरबांट में सब शामिल रहते हैं। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर से लेकर आबकारी अधिकारी तक का रटा रटाया बयान रहता है कि शिकायत मिलती है तो वह कार्रवाई करते हैं। लेकिन आज तक किसी का लाइसेंस निलंबित नहीं हुआ, जबकि ओवर रेटिंग रोज होती है। आखिर ऐसी कार्रवाई का क्या फायदा? जिससे ओवर रेटिंग न रुक सके।

ऋषिकेश पुलिस के हत्ते चढ़ा चोर, 2 लाख 17 हजार कैश के साथ पकड़ा गया आरोपी

ऋषिकेश :- तीर्थनगरी ऋषिकेश में 28 नवंबर को हरिद्वार रोड स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में हुई चोरी का ऋषिकेश पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने मोनू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी किये हुए 2 लाख रुपए भी मिले है. आपको बता दें कि बीते 28 नवंबर को ऋषिकेश में एक निजी इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में 2 लाख से अधिक रुपए के चोरी की घटना सामने आई थी जिसके बाद से ही पुलिस चोर की तलाश क्र रही थी, बाद में पुलिस ने एक टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि आरोपी उसी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है और लालच में आकर उसने ये घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वही ऋषिकेश क्षेत्राधिकारी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी चोरी की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था लेकिन अब वो गिरफ्त में आ चूका है उसके पास से चोरी के रुपए भी बरामद हुए है।

 

माॅल में शाॅपिंग करने पहुंचा जंगल का सांभर

0

रामनगर- जंगल का सांभर रामनगर के माॅल में शापिंग करने पहुंच गया मगर पार्किंग पर ही उसको देख लोगों में भगदड मच गयी, भगदड देख सांभर पार्किंग से ही लौट गया, लोगों की भगदड के चलते सांभर शापिंग भी नहीं कर पाया।

जी हां रामनगर के जानवर भी हाईटैक होने लगे हैं वो जंगल छोड अब शाॅपिंग कामप्लेक्शों मोल में भी पहुंचने लगे हैं। कुछ एसा ही नजारा था शुक्रवार को रामनगर के माॅल के जहां जंगल से भटककर देर रात एक सांभर बाजार में शॉपिंग मॉल की पार्किंग में घुस गया। उसके आते ही पार्किंग में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बामुश्किल एक घंटे की मशक्कत के बाद सांभर को पकड़कर जंगल ले जाया गया। इस दौरान लोगो को हटाने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी। रेस्क्यू में सांभर भी घायल हो गया।

पर्यटकों से गुलजार हो रहा राजाजी पार्क

ऋषिकेश। उत्तराखंड अपनी सुन्दरता और विशिष्टता के लिए पूरे अपनी विशेष पहचान रखता है, यहाँ के प्राक्रतिक नज़ारे नदी ,पहाड़ ,झरने और बुग्याल किसी का भी मन मोह लेते है ,इसलिए इसे देव भूमि कहा जाता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये एक बार फिर राजाजी नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुल चूका है, और रोजाना पार्क में सैर सपाटे के लिए पर्यटक दूर दूर से राजाजी नेशनल पार्क में पहुंच रहे है ऋषिकेश के मोतीचूर रेंज में स्तिथ राजाजी नेशनल पार्क की पर्यटन छेत्र में अपनी एक अलग पहचान है, यहाँ हर सीजन में हजारों सैलानी वाइल्डलाइफ एडवेंचर का लुफ्त उठाने आते है। बरसात के बाद एक बार फिर शीतकालीन के लिए इस पार्क को पर्यटकों के लिए खोला जा चूका है।

park rajaji

सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक इस पार्क का लुफ्त उठाने यहाँ का रुख करते दिख रहे है। पर्यटकों की माने तो उन्हें राजाजी नेशनल पार्क में जंगल सफारी करना बेहद पसंद है, और वो यहाँ काफी एडवेंचर महसूस करते है उत्तराखंड के सभी पर्यटक स्थल अब अपनी नयी खुबसुरती को ओढ़ कर पर्यटकों के लिए तैयार हो गए राजा जी नेशनल पार्क में नया जीवन अंगडाई लेने लगा है , छोटे जीव जंतु अपनी असीम खुबसुरती के साथ प्रक्रति से कदम ताल कर रहे है । इसके साथ साथ यहाँ पहुँच रहे पर्यटकों से यहाँ के युवाओं को रोजगार भी मिल रहे है। पर्यटक यहाँ जंगल सफारी के साथ साथ टाइगर और हाथी को देखने के लिए भी काफी उत्सुक नजर आरहे है. वहीँ राजाजी नेशनल पार्क के रंजेर राजेंदर नौटियाल का कहना है की यहाँ पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे है और उन्हें हर सुविधा मिल सके इसके लिए पार्क प्रशाशन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है.शीतकाल शुरू होते ही एक बार फिर उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क ने नया पर्क्र्तिक श्रंगार कर लिया है ,अगर आप भी इन नजारों का करीब से लुफ्त उठाना चाहते है तो चले आईये उत्तराखंड यहाँ के प्राक्रतिक नज़ारे आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है ।

आधार कार्ड ने खोली दुल्हन के नाबालिग होने की पोल, शादी रोकी

0

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के एक गांव में नाबालिग का विवाह रोक दिया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन को इसकी सूचना मिली तो पुलिस गांव पहुंची। दुल्हन का आधार कार्ड देखा तो उम्र सत्रह साल छह माह थी।

शुक्रवार को अल्मोड़ा में लमगड़ा ब्लॉक के एक गांव से बरात धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला जानी थी। दूल्हे के घर में खुशी का माहौल था। बारात निकलने ही वाली थी कि अचानक कन्या पक्ष ने फोन से बरात न लाने की बात कही। इससे वर पक्ष सकते में आ गया और बरात स्थगित करनी पड़ गई। राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की सुबह चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने नाबालिग लड़की के विवाह की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने गांव जाकर दुल्हन के आधार कार्ड का निरीक्षण किया गया तो वह साढ़े सत्रह साल की निकली। इस पर दुल्हन के परिजनों को नाबालिग कन्या का विवाह करने पर होने वाली सजा की जानकारी दी गई। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने विवाह समारोह स्थगित कर दिया। बिष्ट ने बताया कि दुल्हन के परिजनों ने इस बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है।

शीतकालीन सत्र की तैयारियां पांच तक करे लें पूरी : आशीष जोशी

0

गोपेश्वर। चमोली जिले के भराडीसैंण में सात दिसम्बर से शुरू होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच दिसम्बर तक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के बैठक में प्रतिभाग न करने को सख्ती से लेते हुए डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने भराडीसैंण स्थित विधायक एवं सीनियर अधिकारियों के आवासों को पूरी सुविधाओं के साथ ठीक करने के साथ ही आवासों के आवंटन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से चिह्नित सभी स्थानों पर बैरिकेटिंग का कार्य पांच दिसम्बर तक पूरा करने तथा अस्थाई कारागार में जेल मैन्युअल के हिसाब से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सत्र के दौरान भराडीसैंण में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डीएम ने डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का स्टाॅक रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। साथ ही सीएचसी गैरसैंण में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्थ रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान आसपास के विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसके लिए विद्यालयों में अस्थाई व्यवस्था करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अति आवश्यकता पड़ने पर ही विद्यालयों को बंद रखा जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, एडीएम ईला गिरि, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम परमानंद राम, एसडीएम केएन गोस्वामी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जंगपांगी आदि मौजूद रहे।

बेरोजगार युवाओं को योजना से जोड़ने को हेल्प डेस्क स्थापित

0

देहरादून। सेवायोजन विभाग ने कौशल विकास के जरिए पहाड़ के पलायन से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार की योजना पर अमल करना शुरू कर दिया है। कौशल विकास के साथ समायोजित होते ही विभाग ने बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास योजना से जोड़ने के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की है। इस डेस्क को देहरादून समेत गढ़वाल के सभी जनपदों के बेरोजगार युवाओं को योजना से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।

कैबिनेट ने प्रदेश के कौशल विकास कार्यक्रम को सेवायोजन विभाग के साथ समायोजित किया है। इसके बाद क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह (गढ़वाल मंडल) ने सेंट्रल इंप्लायमेंट काउंसलर रोहित के नेतृत्व में हेल्प डेस्क का गठन किया है। डेस्क को गढ़वाल के सभी जनपदों के बेरोजगार युवाओं प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएमकेवीवाई, सेवायोजन सहायता के बारे में आवश्यक जानकारियां देगा और उन्हें योजना से भी जोड़ेगा।
कुशल एप, एनसीएस पोर्टल से भी जुड़ेंगे
कौशल विकास के तहत कुशल एप तैयार किया है। एप में युवा कौशल विकास योजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां रहती हैं। वहीं, रोजगार संबंधी नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर भी बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण कराया जाएगा। ताकि विभाग की हर एक सूचना लाभार्थी तक पहुंच जाए। साथ ही उन्हें तकनीक से भी जोड़ा जा सके। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस समेत चार कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। ये चार कंपनियां 395 पदों पर साक्षात्कार लेंगे। सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि रिलायंस इंश्योरेंस के लिए पात्रता 30-45 वर्ष, स्नातक, एसबीआइ इंश्योरेंस के लिए 20-45 वर्ष, इंटरीमीडिट, इंप्लाविलेटी ब्रिज (देश के किसी भी क्षेत्र) के लिए 18-21 वर्ष, आटोमोबाइल में केमिकल मैकेट्रोनिक्स डिप्लोमा पात्रता निर्धारित है। बताया कि मेले का समय प्रात: 10 बजे शुरु होगा। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र, छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो एवं आइडी लेकर आना अनिवार्य है। 

शहीदों के परिजनों एवं वीर नारियों को सीएम करेंगे सम्मानित

0

”शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बांकी निशां होगा”
देहरादून:आगामी 24 दिसम्बर को गढ़वाल राईफल रेजिमेंटल सेंटर के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आजादी के बाद से अब तक हुए समस्त युद्धों के वीरता पुरस्कार प्राप्त वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के भगवती गार्डन वैडिंग प्वाईट में आयोजित किया जाएगा।
अमर शहीदों के अदम्य साहस को सहेजने और आने वाली नस्लों तक उनकी वीर गाथाओं को पहुंचाने की पहल के तहत यह पहल की जा रही है। आजादी के बाद से आज तक कई बार राश्ट्र की अखण्डता और सम्प्रभुता, अमन-ओ-चैन पर जब-जब दुश्मनों से चुनौती मिली और भारत माता की आन, बान और शान पर बुरी नियत से युद्ध थोपे। हर बार देश की सरहदों की सुरक्षा पर मुस्तैदी से अपना फैलादी सीना तान कर खड़े बीर सैनिकों ने हर युद्ध में अपनी वीरता और अदम्य साहस से दुश्मनों के दांत खट्टे किए। इस दौरान भारत माता के कई वीर सपूतों ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने से भी पीछे नहीं हटे।
भारत माता के ऐसे वीर सपूतों की वीरता भरी कहानियों से समाज को नई प्रेरणा प्रदान करने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में मसूरी विधायक गणेश जोशी की अध्यक्षता में तैयारी समिति की एक बैठक बृहस्पतिवार 30 नवम्बर को विधायक गणेश जोशी के आवास पर आयोजित की गई।
इस अवसर पर उपनल के प्रबंध निदेषक(एम0डी0) ब्रीगेडियर पाहवा, पी0वी0ओ0आर0 भूतपूव्र सैनिक संगठन के अध्यक्ष, शमशेर सिंह बिष्ट, गढ़वाल रायफल एसोसिऐशन के अध्यक्ष कैप्टन नैनवाल, आसाम रायफल्स एसोसिऐशन के अध्यक्ष कैप्टन गुसाई, कैप्टन तीरथ सिंह रावत, सैनिक कल्याण निगम के डिप्टी डायरेक्टर, मेजर पदम बहादुर गुरुंग तथा कई अन्य लोग शामिल रहे।

मोहरें खोलेंगी ब्लाक प्रमुख का राज

0

रुद्रपुर, मोहरें कहां से आयी और किस उपयोग में लायी गयी, पुरी छानबीन अब पुलिस गहरायी से कर रही है। उत्तराखंड लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कांट्रेक्टर एंड कमीशन एजेंट कार्यालय से बरामद अलग-अलग कंपनियों की 73 मोहरों के मिलने से कई सवाल खडे हो रहे हैं, वहीं इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित मोहरों की कंपनियों से भी पुलिस संपर्क साध रही है ।

पुलिस ने उत्तराखंड लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कांट्रेक्टर एंड कमीशन एजेंट नाम से खुले एक कार्यालय में छापामार कार्रवाई की थी। जिसमें पुलिस ने रुद्रपुर के ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना और उनके भाई प्रीतम सिंह के साथ ही बूटा सिंह, नानक सिंह, हरचरन सिंह, देवेंद्र सिंह, मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। मौके से ताश की गड्डी और 64,300/-रुपये और आठ पेटी शराब के साथ ही अलग अलग ट्रांसपोर्ट कंपनी की 73 मोहरें भी बरामद की थी, बरामद मोहरों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ.सदानंद दाते ने बताया कि, “छापामार कार्रवाई के दौरान बरामद हुई मोहरों की जांच की जा रही है, पता लगाया जा रहा है कि मोहरे अवैध तरीके से बनाए गए हैं या फिर कंपनी ने अपने स्वेच्छा से उपलब्ध कराए हैं। इसके लिए बरामद मोहरों के कंपनी अधिकारियों से संपर्क कर पूछताछ की जा रही है।”

महिला ने कहा रसूकदार नेता कहीं कर ना दे हत्या

0

रुद्रपुर, खटीमा थाना क्षेत्र ग्राम मुड़ेली निवासी एक महिला अपने बच्चों के साथ पुलिस कप्तान के दफ्तर में फूट फूट कर रोई तथा सुरक्षा की गुहार लगाई। दरअसल, बलात्कार का प्रयास करने वाला एक रसूखदार नेता जेल से छूटने के बाद महिला पर मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा है। वापस न लेने पर उसे व उसके बच्चों की हत्या करने की धमकियां दी जा रही हैं। महिला की व्यथा सुन कर एसएसपी डा. सदानंद एस दाते ने खटीमा पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में महिला ने कहा कि आठ मई को उसने देवेंद्र चंद्र पुत्र जयचंद निवासी ग्राम श्रीपुर बिचवा के खिलाफ घर में घुस कर बलात्कार का प्रयास करने, धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त अभियुक्त जेल से छूट कर आ गया है। वह उस पर मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा है। कभी बच्चों की हत्या की धमकी देता है तो कभी बिजली कटवाने की।

25 नवंबर को वह अपनी बहन की लड़के की शादी में खटीमा गई थी। जब वह वापस घर पहुंची तो घर में चार लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए और अभद्र भाषा का प्रयोग करके धमकाया। देवेंद्र चंद्र के गुर्गे उसके बच्चों को स्कूल जाते वक्त चिढ़ाते और अपमानित करते हैं। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। 26 नवंबर को रात्रि आठ बजे देवेंद्र चंद्र सफेद कार से अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से लैस होकर आया तथा धमकी दी कि वह मुकदमा वापस ले ले नहीं तो उसकी व बच्चों की हत्या कराकर शव को शारदा डाम में फिकवा देगा, जिससे वह रात भर भयभीत रही। आरोप लगाया कि खटीमा के एसएसआई भी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं, जिसकी उसने सीओ खटीमा से भी शिकायत की। कहा कि देवेंद्र चंद्र उसकी हत्या करा सकता है। एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।