Page 316

पुलिस की लापरवाही के कारण गंगोत्री हाईवे पर लगता जाम

0

उत्तरकाशी,  इन दिनों गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी क्षेत्र में सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। लेकिन जाम खुलवाने के लिए दूर दूर तक कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में आपातकालीन वाहनों में बैठे मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विवाह समारोह के चलते इन दिनों गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी रोड से लेकर ज्ञानसु, मातली और डुंडा क्षेत्र में जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। सड़क किनारे आड़े तिरझे खड़े वाहन राह गीरों के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं। साथ ही इनकी वजह से आने जाने वाले वाहनों को रुकना पड़ रहा है जिसके कारण कई बार जाम भी लग रहा है।

ज्ञानसु में एक किलोमीटर लंबे क्षेत्र में जाम लग गया जिसमें एक हार्ट अटैक का मरीज भी फंस गया। कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी गाड़ी को किसी तरह से वहां जाम खुलवाकर निकाला और जिला अस्पताल तक पहुंचाया। इस जाम की समस्या से निजात दिलाने का उपाय न ही जिला प्रशासन के पास है और न ही पुलिस इस ओर कोई सख्त कदम उठाकर नो पार्किंक जोन में खड़ी इन आड़ी तिरछी गाड़ियों के चालान कर पा रही है जिसके कारण आये दिन यह स्थिति देखने को मिल रही है।

 

दूध ठेकी में भरकर शराब कर रहा था सप्लाई

0

हरिद्वार। शराब माफियाओं ने अवैध शराब की सप्लाई करने के लिये नया तरीका इजाद किया हैं। माफिया को पुलिस ने दूध की ठेकी में शराब रखकर सप्लाई करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूध बचेने वाले एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसकी ठेकी से करीब 135 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें काफी समय से अवैध शराब की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस को चेकिंग शुरू की और एक दूध वाले को रोका। जब उसकी ठेकी को देखा गया तो उसमें शराब के पव्वे मिले। पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी ने अपना नाम विशाल पुत्र गोपाल शाह निवासी कैतबाड़ा ज्वालापुर बताया है। 

तीर्थ नगरी के अधिकतर एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे

0

ऋषिकेश। पुलिस की कड़ी चेतावनी के बावजूद भी रात के अंधेरे में धर्म नगरी में राम भरोसे है एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था। तीर्थ नगरी के अधिकांश एटीएम बिना गार्ड के चल रहे हैं जिससे उनकी सुरक्षा के साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर भी लगातार खतरा मंडरा रहा है।

शहर में अधिकांश छोटे, मंझोले बैंकों के साथ राष्ट्रीय बेंक भी खुले तौर पर रिजर्व बेंक की गाइड लाइन की अवमानना कर रहे हैं। इनमें रात्रि के समय गार्डो की कोई व्यवस्था न होने से चोरों और लुटेरों को सेंधमारी का खुला निमंत्रण दिया जा रहा है।
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धामिँक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश मे बैंकों की एटीएम सेवाए बिना सुरक्षा गार्ड के इस तरह संचालित की जा रही हैं। जैसे मानों यहाँ राम राज आ गया हो। बीती रात पड़ताल करने पर बेकों की सुरक्षा में चूक की जो जानकारी सामने आई वो पुलिस प्रशासन के लिए भी खतरे की घंटी बजा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजू नाथ टी.सी का कहना था कि नगर के तमाम बैंक प्रबन्धकों को इस संम्बंध में चेतावनी दी जा चुकी है। उसके बावजूद भी नगर के अधिकांश बेंको में गार्ड की कोई तैनाती नही की गई है। इनमें मुख्य मार्गों पर लगे एटीएम के अलावा सुनसान इलाकों मे भी लगे एटीएम शामिल हैं ।
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक की रुलिंग में तमाम बेंकों को अपनी एटीएम सेवाओं मे चौबिस घंटे आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टो में गार्ड की तैनाती के स्पष्ट निर्देश दिए गये हैं। हैरत अंगेज रूप से अधिकांश बैकों में उक्त आदेश की खुली तौर पर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जबकि कुछ वर्ष पूर्व यहाँ के देहरादून रोड़ के एक एटीएम पर सेंधमारी का दुसाहस चोरों द्वारा किया जा चुका है। 

विवि में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने दिया ज्ञापन

0

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का विवादों से नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। नियुक्तियों के बाद अब विश्वविद्यालय में फैकल्टी के साथ सुविधाओं और संसाधनों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूटने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भारी संख्या में छात्रों ने विवि परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलसचिव से मुलाकात कर जल्द मांगें पूरी करने की भी बात रखी। मांगों के पूरा न होने पर छात्रों ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी।

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के आयुर्वेद संकाय से जुड़े छात्र-छात्राएं शुक्रवार को विवि परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद छात्र विवि कुलसचिव से मिले। जहां उन्होंने बीते काफी वक्त से चल रही अनियमितताओं के बारे में बताया। छात्रों ने कहा कि डिग्री का पहला साल बीतने के बाद भी उन्हें एनाटोमी करने के लिए डेड बॉडी प्रदान नहीं की गई। एनाटोमी की कोई प्रायोगिक कक्षाएं (शव विच्छेदन) नही होने के कारण अब तक नही हुई। ऐसे में मेउिकल के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं किस प्रकार ज्ञान अर्जित करेंगे। छात्रों ने तीन मुख्य मांगों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों ने एनाटोमी का प्रेक्टिकल के लिए जल्द व्यवस्था किए जाने की मांग की। साथ ही छात्रों ने कहा कि कक्षा का साइज भी छोटा है जिससे बैठने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में बड़ी कक्षाओं की व्यवस्था भी जल्द से जल्द करने की मांग की। छात्रों ने कक्षाओं में प्रोजेक्ट स्थापित करने को लेकर भी ज्ञापन में अपनी मांग रखी। मामले में कुलसचिव डा. अनूप कुमार गक्खड़ ने जल्द सकरात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्र शांत हुए। हालांकि छात्रों ने जल्द मांगों के पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर काफी संख्या में आयुर्वेद संकाय से जुड़े छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

500 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हुए सलमान खान और प्रियंका

0

अमेरिकी मैग्जीन वैरायटी में बालीवुड स्टार सलमान खान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फिल्म निर्माता और निर्देशक करन जौहर को 500 सबसे प्रभावशाली वयक्तियों की सूची में शामिल किया है। अमेरिकी मैग्जीन की ओर से जारी की गई सूची उन लोगों की है जिन्होंने वैश्विक मनोरंजन इंडस्ट्री के कारोबार में 2 ट्रिलियन का योगदान किया है।

यह जानकारी वैराय़टी ने अपने अधिकारिक टिवटर एकाउंट पर दी है। 12 भारतीयों की सूची में प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान के अलवा एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, एस्सल ग्रुप के सुभाष चंद्रा, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के पुनीत गोयनका, किशोर लूला और उदय शंकर के नाम हैं।

व्यक्ति ने की आत्महत्या

0

थाना रायपुर को सूचना मिली कि निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास सड़क पर एक वाहन मारुति जेन में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था तथा उसके मुंह से झाग निकल रहा था। गाड़ी की सीट के नीचे नुवान की एक शीशी पढ़ी थी।

मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से प्राप्त पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान नरेंद्र सिंह, न्यू कॉलोनी रांझावाला, नथूवावाला, रायपुर उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। जिनके द्वारा बताया गया की मृतक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत थे व उनके 2 बच्चे है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

मामले में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

आई.एम.ए परिसर में मॉक ड्रिल

0

आगामी 9 दिसंबर 2017 को आई.एम.ए में होने वाली पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत आई.एम.ए परिसर में एक मॉक ड्रिल की गयी। मॉक ड्रिल में आतंकवादियों द्वारा आई.एम.ए परिसर में घुसपैठ कर गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

WhatsApp Image 2017-12-01 at 19.17.26

इस दौरान आर्मी, एंटी टेरेरिस्ट दल, बम निरोधक दस्ता द्वारा उक्त घुसपैठ  की घटना को नाकाम करते हुए आतंकवादियों को मौके पर ही ढेर किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल में आर्मी, आतंकवाद निरोधक दस्ते, बम निरोधक दस्ते के अतिरिक्त डॉग स्कॉड, स्थानीय पुलिस के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वित्त मंत्री शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर आएंगे काशीपुर

0

रुद्रपुर,  जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के वित्त व संसदीय मंत्री प्रकाश पंत के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया। अब मंत्री अपने संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नैनीताल से कार द्वारा प्रस्थान कर काशीपुर पहुंचेंगे।

वित्त मंत्री प्रकाश पंत को मोहित उपाध्याय के आवास पर पारिवारिक सदस्यों से भेट करेंगे और एक बजे काशीपुर में नवनिर्मित चैम्बर का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् साढ़े तीन बजे रुद्रपुर में मीरी पीरी खालसा एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें। इसके बाद लोनिवि अतिथिगृृह रुद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेट करेंगे तथा सायं नौ बजे रुद्रपुर से रेल द्वारा देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के सिंचाई, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शनिवार को 10.30 बजे रुद्रपुर आयेंगे तथा गुरबाज के पुत्र की शादी समारोह मेंं रुद्रपुर में शामिल होगें। इसके पश्चात् औलख रुद्रपुर से 11 बजे विलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

टुल्ली के बाद अब कई अन्य होंगे पुलिस गिरफ्त में

0

हरिद्वार, कुख्यात बदमाश सुनील राठी से संबंधों के चलते आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का अगला निशाना किस पर है, इस बात को लेकर शहर में कयासों का दौर जारी है।

क्षेत्र के लोग अपने-अपने अंदाजे से शक जता रहे हैं। हालांकि खुलकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जबकि पुलिस गिरफ्तारी से पूर्व आरोपी के खिलाफ सबूतों को पुख्ता करने में जुटी है। पुलिस के रडार पर कई लोग हैं, जिनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पुलिस ने एकत्रित किए हैं। शीघ्र ही पुलिस कनखल के प्राॅपर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमों में सुनील राठी का नाम आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने पूरी निष्पक्षता से केस की जांच कराई। केस की तफ्तीश कर रही पुलिस के शक की पहली सुई महंत सुधीर गिरी हत्याकांड के आरोपी आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली पर गई।

पुलिस ने आशीष शर्मा और सुनील राठी से संबंधों की पूरी पड़ताल की। इसके बाद सबूत पुख्ता हुए तो आशीष को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आशीष ने कई राज से परदा उठाया, जिसमें अपने कारोबार से जुड़े लोगों और साझेदारों की जानकारी पुलिस को दी। इस मसले से जुड़े कई पत्रकारों, पुलिस और नेताओं के नाम उगले। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी। साथ ही क्षेत्र में पुलिस की अगली कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों की नजर टिक गई। पुलिस इस केस में दूसरी गिरफ्तारी किसकी करेंगी। इस पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और सभी लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं, जबकि पुलिस बड़ी सावधानी के साथ इस केस में कदम बढ़ा रही है।

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके केस की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एसपी सिटी ममता वोहरा और एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र आर्य सबूतों को पुख्ता कर रहे हैं। केस के विवेचनाधिकारी तमाम सबूतों को जुटाने में लगे है। एसएसपी ने बताया कि राठी नेटवर्क को खत्म करने के लिए आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा। कनखल के कई लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं। जल्द ही इन तत्वों की भी गिरफ्तारी होगी।

कृषि मेले को दिया जाएगा भव्य रूप

0

गोपेश्वर, चमोली जिले के मैठाणा में 5 दिसम्बर से आयोजित होने वाले अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृषि विकास मेले के आयोजन किया गयी है। इसके लिए बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने मेले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को विधायक ने मेला कमेटी के सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक बैठक ली, जिसमें उन्होंने बताया कि मेले के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को आंमत्रित किया गया है। साथ ही मेले को भव्य रूप देने तथा विकास प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए सभी विभागों को स्टाॅल लगाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा मेले में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी व थराली के विधायक मगन लाल को आमंत्रित किया गया है।