Page 195

जिलाधिकारी ने साप्ताहिक बन्दी का दिन किया जारी

0

रुद्रपुर। जिला प्रशासन ने जनपद में साप्ताहिक बंदी के दिन तय कर दिए हैं। जिले के महानगर, नगर और कस्बों, दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा सभी निकायों के लिए अलग-अलग दिन वर्ष 2018 के लिए निर्धारित कर नियमन जारी कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल ने जिले में स्थित नगर निगमों, नगर पालिकाओं तथा टाउन क्षेत्र की सीमाओं के अन्तर्गत स्थितउत्तराखंड दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम एवं नियमावली के तहत साप्ताहिक बंदी के दिन आदेश निर्गत कर दिए है। आदेश जारी होते ही जिले भर में नए बंदी के नियम प्रभावी हो गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेशों में घोषित साप्ताहिक बन्दी के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर व काशीपुर, नगरपालिका किच्छा, जसपुर, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, गदरपुर, सितारगंज, की समस्त नाईयों एवं केश प्रसाधनों की दुकानें मंगलवार को बन्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम रुद्रपुर में रविवार को केवल गल्ला मण्डी की दुकाने, फोटो स्टेट की दुकानें एवं इफको किसान सेवा केन्द्र के लिए समस्त दुकानों व वाणिज्यिक अधिष्ठानों के लिए रविवार का दिन तथा गल्ला मण्डी की दुकानों, फोटो स्टेट की दुकानों एवं इफ्फको किसान सेवा केन्द्र को छोड़कर शेष दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बन्दी का दिन सोमवार निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम काशीपुर क्षेत्र में इफको किसान सेवा केन्द्र की समस्त दुकानें व अधिष्ठान रविवार को तथा निगम की शेष दुकाने बुद्धवार को बन्द रहेंगी। नगर पालिका क्षेत्र जसपुर में आरामशी शुक्रवार को तथा अन्य समस्त दुकानें व प्रतिष्ठान सोमवार को बंद रहेंगे। नगर पालिका बाजपुर व सुल्तानपुर पट्टी की समस्त दुकाने व प्रतिष्ठानों की साप्ताहिक बन्दी गुरुवार को, गदरपुर की समस्त दुकानें व प्रतिष्ठान शुक्रवार को बन्द रहेंगे। जबकि नगर पालिका खटीमा क्षेत्र के अन्तर्गत केवल इफ्फको किसान सेवा केन्द्र रविवार को तथा नाईयों व केश प्रसाधन की दुकाने गुरूवार को तथा शेष समस्त दुकानों व प्रतिष्ठानों की साप्ताहिक बन्दी बुधवार को रहेगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र किच्छा, सितारगंज, टाउन एरिया क्षेत्र शक्तिगढ़ की समस्त दुकाने, वाणिज्यिक अधिष्ठान, नाईयों व केश प्रसाधन की दुकानों की साप्ताहिक बन्दी मंगलवार को, टाउन एरिया महुखेड़ा की शुक्रवार को, महुआडावरा की सोमवार को, केलाखेड़ा की शनिवार को, दिनेशपुर में रविवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी।

टेक्नोलॉजी कम करेगी मरीजों व अस्पतालों के बीच की दूरीः सीएम

0

देहरादून। टेक्नोलॉजी से मरीजों के लिए चिकित्सीय सुविधाएं आसानी से मुहैया हो सकेंगी। आधुनिक तकनीक मरीजों और अस्पतालों के बीच की दूरी कम करेगी। सीएम ने कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून में ई-रक्तकोष, ई-औषधि और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम का शुभारम्भ करते हुए उक्त बातें कहीं।
शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून में ई-रक्तकोष, ई-औषधि और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग तथा एनआईसी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के सभी 35 रक्त बैंक ई-रक्तकोष सेवा, राज्य के 52 हॉस्पिटल ई-औषधि तथा 45 हॉस्पिटल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम से जुड़ चुके हैं। तकनीक के प्रयोग से राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचेगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्य-प्रणाली सुविधाजनक होगी तथा रोगियों व तिमारदारों को सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम(ORS.Gov.in) से सरकारी अस्पतालों में अप्वाइंटमेंट लेना आसान हो गया है। आधार नंबर पर आधारित इस सिस्टम से मरीज/तीमारदार राज्य के किसी भी क्षेत्र से राज्य के 45 बड़े हॉस्पिटलों में संबंधित विभाग एवं दिनाक के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण होते ही मरीज के मोबाइल में एसएमएस भेजा जाएगा जिसमें डॉक्टर से मिलने की तारीख व समय होगा। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत से मरीजों या तीमारदारों को लम्बी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा तथा समय की बचत होगी। देश के लगभग 150 अस्पताल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जुडे हैं, जिसमें 45 अस्पताल उत्तराखण्ड में है।
ई रक्तकोष के माध्यम से वर्तमान में रक्तकोषों में उपलब्ध रक्त यूनिटों की मात्रा, उनका गु्रप तथा रक्त कम्पोनेन्टों की स्थिति वेबसाईट eraktkosh.in और eraktkosh application ऐप के माध्यम किसी भी स्थान से हर समय देखा जा सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना व रक्त अपव्यय को रोकना, रक्त की गुणवत्ता बनाये रखना, कुशलतापूर्वक व प्रभावशाली ढंग से जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध करवाना ई-रक्तकोष का उददेश्य है। सी-डैक नोएडा के तकनीकी सहयोग से विकसित ई-औषधि द्वारा राज्य के 52 हॉस्पिटलों में उपलब्ध दवाईयों के विवरण को कम्पयटरीकृत करते हुए दवाओं की उपलब्धता, कमी, इक्सपायरी की सूचना व गुणवता आदि की निरन्तर मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
डॉक्टर जेनेरिक दवाएं लिखेः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री इस मौके पर ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि वे जेनेरिक दवाएं लिखे ताकि आम जनता व निर्धन मरीजों को कम से कम खर्च पर अच्छा उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए स्वयं मुख्यमंत्री को भी सीधे सुझाव दिये जा सकते है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री किसी भी प्रकार की औपचारिकता में विश्वास नहीं करते। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग या आम जनता भी मुख्यमंत्री को सीधे रचनात्मक सुझाव दे सकती है। अच्छे सुझावों पर गम्भीरता से विचार किया जायेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार सबकी चिन्ता का विषय व जिम्मेदारी होनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक पहाड़ों में स्थानांरित 90 प्रतिशत डॉक्टर्स ने अपने अस्पतालों में ज्वॉइनिंग कर ली है। यदि किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो, वह इस सम्बन्ध में चर्चा कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार देहरादून के जिला अस्पताल के बारे में शीघ्र ही निर्णय लेने जा रही है। जल्द ही देहरादून का अपना जिला अस्पताल होगा।
दूरस्थ क्षेत्रों मे तकनीक से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रान्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 35 अस्पतालों में टेली मेडिसिन व टेली रेडियोलॉजी की शुरुआत से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं पहुंचाईं जा रही हैं। मरीजों की जांच और डायग्नोस्टिक सुविधाएं, एक्स रे, ईसीजी, सीटी स्केन, एमआरआई, मैमाग्राफी जैसी सुविधाएं विशेषज्ञ टेली रेडियोलॉजी के माध्यम से तुरन्त प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 156 डेंटिस्टों की तैनाती की गई है। 712 चिकित्सकों/विशेषज्ञ चिकित्सकों की चयन प्रक्रिया गतिमान हैं 62 अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया आरम्भ की जा चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 16 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जा चुकी है जिसमें बालरोग, स्त्रीरोग, मनोचिकित्सक आदि शामिल है। 58 अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की चयन प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 440 एएनएम, 600 संविदा फार्मासिस्ट, 12 रेडियोग्राफर की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है तथा 200 उपचारिकाओं एवं 20 नियमित फार्मासिस्टों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 900 से अधिक संविदा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 339 उपचारिकाएं, 70 से अधिक लैब टैक्नीशियन, 112 आयुष फार्मासिस्ट व अन्य कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि खटीमा में 100 बैड वाले आधुनिक अस्पताल का आरम्भ किया गया है। विश्व बैंक की सहायता से टिहरी जिला अस्पताल पीपीपी मोड में संचालित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण को राज्य में 102 प्रतिशत सफलता मिली है। इसके अन्र्तगत 28 लाख बच्चों को लाभान्वित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 108 एम्बुलेन्स सेवा का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। 60 नई एम्बुलेंस और उपलब्ध करायी जा रही है, जिससे एम्बुलेंस का रोगी तक पहुंचने का समय कम हो सकेगा तथा छोटे अस्पतालों से अस्पतालों पर ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेंगी।
इस मौके पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि 2020 में राज्य निर्माण के 20 वर्ष पूरे होने तक सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य स्तर को सुधारने को लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 2020 तक मातृ-मृत्यु दर को 165 से घटाकर 100 के भीतर लाना, शिशु मृत्यु दर को 38 से घटाकर 30 प्रति हजार के भीतर लाना तथा प्रत्येक नागरिक को अपने आवास के 10 किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना शामिल है। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. नितेश झा ने बताया कि शीघ्र ही विभाग द्वारा डिजिटल पर्ची लॉन्च की जाएगी। इसमें मरीज को ऑनलाइन पर्ची उपलब्ध हो जाएगी। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चैहान, खजान दास, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव स्वास्थ्य डॉ. नितेश झा, अपर सचिव अरुणेन्द्र सिंह चौहान, महानिदेशक स्वास्थ्य अर्चना जौहरी भी उपस्थित थीं।

प्रदेश के निजी स्कूल रहे हड़ताल पर

0

हरिद्वार। प्रदेश सरकार के मनमाफिक निर्णय और निजी स्कूल प्रबन्धकों, संचालकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के विरोध में उत्तराखंड के निजी स्कूल 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। निजी स्कूलों की हड़ताल से पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हुआ। इससे पूर्व बैठक कर संयुक्त विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया था।

संयुक्त विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से 23 जनवरी को सैंट माक्र्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की में एक बैठक का आयोजन किया गया था। संयुक्त विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक कुंवर जावेद इकबाल ने कहा कि निजी स्कूलों का शोषण किया जाने लगा है। किसी छात्र-छात्रा के साथ कोई दुर्घटना होने पर स्कूल संचालकों को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है। जबकि घटना की वास्तविक जांच को कराना मुनासिब नहीं समझा जाता है। जिससे स्कूल संचालकों में रोष है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि नई दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में घटित कई घटनाओं में विद्यालय प्रबंधकों के खिलाफ प्राथमिकी तक दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होते हैं और बच्चों के भविष्य का निर्माण करते है। लेकिन, सरकार के नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी निजी स्कूलों को अच्छी नजर से नहीं देखते हैं। किसी दुर्घटना की स्थिति में सत्य की पड़ताल किए बिना ही स्कूल प्रबंधकों को आरोपित कर दिया जाता है। जो कि सरकार की गलत मंशा और निजी स्कूलों के प्रति द्वेष भावना को जाहिर करता है। हड़ताल के चलते सीबीएससी, आईसीएससी, उत्तराखण्ड मदरसा बोर्ड से सम्बद्ध समस्त विद्यालयों ने सरकार की कार्यशैली के खिलाफ हड़ताल की। हालांकि, हड़ताल सफल रही, बावजूद इसके एक-दो स्कूल ऐसे भी रहे जहां पठन-पाठन का कार्य सुचारु रहा। 

मनरेगा में कार्य न होने पर प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय पर दिया धरना

0

गोपेश्वर। मनरेगा में कार्य न होने पर चमोली जिले के दशोली विकास खंड के प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय पर शनिवार को तालाबंदी कर एक दिवसीय धरना दिया।
प्रधान संगठन दशोली का आरोप है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है लेकिन अभी तक मनरेगा ने ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित तथा अनुमोदित कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे प्रधानों में भारी रोष व्याप्त है। कई बार इस संबंध में प्रशासन को लिखा गया है लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं की जा रही है तो मजबूरन प्रधानों को तालाबंदी और धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधानों ने धरने के माध्यम से एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी दिया, जिसमें मांग की है कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए। धरना देने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी, अयोध्या हटवाल, आशा देवी, नरेंद्र लाल, मंजूदेवी आदि शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस समारोह से नदारद रहे अधिकारियों पर होगी कार्रवाईः सीएम

0

देहरादून। 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित ध्वजारोहण एवं परेड कार्यक्रम के अवसर पर शासन एवं प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कुछ अधिकारी अनुपस्थित रहे।

सीएम ने ऐसे अधिकिरियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे कि राष्ट्रीय पर्वों पर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाए। संतोषजनक जबाब न मिलने पर उनके खिलाफ कारवाई करने को भी कहा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर होने वाले ध्वजारोहण समारोहों में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और जो अधिकारी उपस्थित नहीं रहे, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी

सीमांत के गांवों का दर्द सुनने वाला नहीं कोई

0
पिथौरागढ(झूलाघाट) पहाडों का जीवन कितना कष्टकारी होता है ये बयां करता है भारत नेपाल सीमा से सटे गांवों का दर्द, जहां आवाजाही के लिए एक अदद पुल की दरकार में लोग सालों से जान जोखिम में डाल कर नदी पार करते हैं, और हर दिन उपर वाले से यही दुआ करते है कि उनके साथ कोई हादसा ना हो, मगर सरकारी तंत्र है कि इन गांवों के दर्द को समझने का नाम नहीं ले रहा है।
हम बात कर रहे हैं भारत और नेपाल के पहाड़ी जिलों के बीच आवागमन की सुविधाओं की कमी की जहां मजबूरी में आज भी लोग खतरनाक तरीकों से दोनों देशों के बीच सीमा बनाने वाली काली नदी को पार करने को मजबूर हैं। इस नदी पर कई स्थानों पर नए पुल बनाने के प्रस्ताव वर्षो से लटके हुए हैं। भारत और नेपाल दोनों देशों के सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की एक दूसरे देशों में रिश्तेदारियां हैं। कारोबार भी साझा है। भारत से कई वस्तुएं नेपाल जाती हैं तो कई नेपाल से भारत आती हैं। इसी से लोगों की रोजी रोटी चलती है। इस क्षेत्र में सीमा बनाने वाली काली नदी में गब्र्याग के पास सीता पुल, धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीवी और झूलाघाट में आवाजाही के लिए झूलापुल बने हुए हैं, लेकिन लगभग 150 किमी. लंबी इस सीमा में मात्र पांच स्थानों से ही आवाजाही की सुविधा लोगों पर भारी पड़ रही है। मजबूरी में लोग नदियों में ट्यूब डालकर आवागमन कर रहे हैं।
भले ही तस्कर भी इसका फायदा उठाते हैं। सुरक्षा बलों की नजर से दूर ऐसे क्षेत्रों से जमकर माल की तस्करी होती है। इन खतरनाक तरीकों से नदी पार करने के चलते कई बार दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लोग मारे जाते हैं, बावजूद इसके दोनों देशों ने अब तक सीमा पर पुलों की संख्या बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं की है। इस सीमा में ऐलागाड़ और सुनसेरा में झूलापुल के साथ ही झूलाघाट में मोटर पुल का प्रस्ताव वर्षो पूर्व बन चुके हैं।

लेकिन दर्जन भर से अधिक गांवों की यही परेशानी है कि समय पर उन्हे चिकित्सा सुविधा भी नहीं मिल पाती है और लोगों को कई किलोमीटर का रास्ता तय कर अपने काम करने पडते है, कई बार सरकार और शासन को अपना दर्द बयां कर चुके इन गांवों का दर्द आज तक किसी ने नहीं समझा।

 डब्ल्यूआईसी इंडिया में ‘शाम-ए-अदब‘ कार्यक्रम में बही देशभक्ति की बयार

0

27 जनवरी, देहरादून- डब्ल्यूआईसी इंडिया में गणतंत्र दिवस की संध्या में ’शाम-ए-अदब’ पोएम्स फाॅर इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 69वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गणतंत्र दिवस की शाम डब्ल्यूआईसी इंडिया देशभक्ति कविताओं से सराबोर रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में वक्ता अतिथि के रूप में डाॅ. मोहम्मद हमाद फ़ारूखी उपस्थित रहे। डाॅ. फ़ारूखी द दून स्कूल के फैकल्टी मेंबर है। उन्होंने स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू में 170 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया है। डाॅ. फारूखी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने व राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुयी। कार्यक्रम का संचालन महिमा थापा ने किया।

‘द बैनियन ट्री‘ व परिचय बैंड‘ ने देशभक्ति गायन से खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा आसरा ट्रस्ट, सेवन ओक्स स्कूल, यूपीईएस, दून यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कविताओं से उपस्थित लोगों का दिल जीता।

WIC

ओशिन ने बीते हुए मौसम के वे गीत मुझे बहुत याद आते हैं, विकास ने क्रान्तियों व आंदोलनों को ‘ज्वाला यूं धधक रही’ कविता की प्रस्तुति दी। उसके बाद द बैनियन ट्री बैंड ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों‘ गीत की प्रस्तुति से शहीदों को याद किया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आसरा ट्रस्ट की मुस्कान, आरजू़, तमन्ना, साहिल, शिवांशु, शिवानी ने देशभक्ति कविता पाठ से अपने भाव व्यक्त किये।

इसके अलावा पूजा, अनन्या, प्रेरणा, शगुन, शोभित, गौतम, सौम्या ने देशभक्ति कविताओं से उपस्थित लोगों व छात्रों में जोश भरा। यूपीईएस के छात्र हर्ष ने मेरी आंखों की चमक में पूरा जहां दिखता है चाहे कितना भी कैद रखलो परिंदों को उन्हें सिर्फ आसमां दिखता है कविता से सभी खूब वाहवाही लूटी।

‘हर तरफ लग रहा जयहिंद का नारा’, ’ये भारत देश हमारा है’, ‘बेड़ियों में बंधी मेरी मतातृभूमि को देख’, आदि कविताओं की प्रस्तुति ने लोगों को भाव-विभोर किया। उसके बाद परिचय बैंड ने ‘वंदे मातरम व मां तुझे सलाम’, आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

सेवन ओक्स स्कूल के छात्रों द्वारा ‘भारत हमको जान से प्यारा है’ गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।डब्ल्यूआईसी इंडिया की प्रेजीडेंट नाज़िया युसूफ इजुद्दीन ने कहा कि, “डब्ल्यूआईसी इंडिया दूनवासियों के साथ संस्कृति को समृद्ध रखने के लिए प्रयासरत है।”

43 लाख के झंडे से मनाया किच्छा में गणतंत्र दिवस

0

देश में आज जहा 69 गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। देश भर में समृद्ध गणतंत्र की शान में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इधर उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के किच्छा में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सूबे में गजब की ऊंचाई पर बड़ा तिरंगा लहराया गया।

नगर पालिका किच्छा ने स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में कई खासियतों वाले तिरंगे को फहराया। गौरतलब है कि नगर पालिका किच्छा ने 153 फुट ऊंचांई पर 30 × 45 मीटर लंबाई चौड़ाई वाले तिरंगे को रिमोट के जरिए फहराया गयहै। जिले के कप्तान सदानन्द दाते ने रिमोट बटन दबाया। इस शानदार दृश्य को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग जुटे।जैसे ही तिरंगा  हवा में लहराया इंदिरागांधी स्टेडियम भारत माता के जयकारे से गूंज उठा।

बताया जा रहा है कि सूबे के कुमाऊं मंडल में इससे ऊंचा झंडा किसी भी इलाके में नहीं फहराया गया। आपको बता  दें कि इससे पहले उधमसिंहनगर के जसपुर नगर पालिका में भी 110 फिट ऊंचे तिरंगे झंडे को फहराया जा चुका है।

बहरहाल दिलचस्प बात ये है कि इस बड़े और ऊंचे तिरंगे को लहराने की लागत 43 लाख रुपए आई है।

 

तीर्थ नगरी मे कोहरे की सफेद घनी चादर ने किया राष्ट्रीय पर्व का इस्तकबाल

0

ऋषिकेश, कोहरे की सफेद घनी चादर ने किया गणतंत्र दिवस का स्वागत। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर बदले हुए मौसम के चलते कड़ाके की सर्दी में बच्चे कांपे और बुजुर्ग बुरी तरह से ठिठुरते दिखे।

गढ़वाल के मुख्य द्वार कहे जाने वाले ऋषिकेश में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर मौसम के मिजाज ने एक बार फिर से करवट बदली। पौ फटने के बाद ही समूची तीर्थनगरी घने कोहरे की सफेद चादर में सिमटती हुई नजर आई, जिसके बाद शीत लहर भी शुरू हो गई। कोहरे का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि यातायात व्यवस्था में भी इसका असर देखने को मिला और कम विजुअलटी की वजह से वाहनों की रफ्तार पर भी दिन भर अंकुश लगा रहा। जानकारों की मानें तो पिछले एक दशक में गणतंत्र दिवस के मौके पर आज सबसे ठंडा दिवस रहा। दिनभर सूर्य देव के दर्शन ना होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खास तौर पर स्कूली बच्चों को आज बेहद दुश्वारियां झेलनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद भी बच्चों में देश प्रेम का जज्बा देखने लायक था। महत्वपूर्ण यह भी है कि बसंत पंचमी पर्व के बाद से ऋषिकेश में मौसम ने यू टर्न ले रखा है, इसकी झलक आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भी दिखाई दी।

खाई में गिरी कार शिक्षक की मौत

0

अल्मोड़ा- हल्द्वानी से मुनस्‍यारी की ओर जा रही आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी, जिससे उसमें सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि शिक्षक का बेटा गम्भीर रुप से घायल है, बताया जा रहा है कि घटना धौलछीना के पहलेपल्लू बैंड के पास की है जहां खाई में गिरने से हादसा हुआ।

हद्वानी से मुन्स्यारी लौटते हुए धौलछीना के पहले पल्लू बैंड के पास एक आल्टो कार खाई में पलट गई। इसमें अध्यापक भुवनचंद्र की मौत हो गई, जबकि उनके 15 वर्षीय एकलौते बेटे लोकेश को गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर विवेक रॉय ने बताया कि लोकेश को बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे कर बुलवा दिया गया है।