Page 196

गणतंत्र दिवस के दिन शहीद जगदीश पुरोहित की अंतिम विदाई

0

कश्मीर की कृष्णा घाटी में शहीद हुए चमोली जिले के गंडासू गांव निवासी शहीद जगदीश पुरोहित की उनके पैतृक घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि शहीद की शहादत ब्यर्थ नहीं जाएगी। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। शहीद जगदीश पुरोहित के फौजी पिता से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने मुलाकात की। ढाढस बधाया।शहीद जगदीश पुरोहित को गणतंत्र दिवस के दिन अंतिम विदाई दी गयी। उनके फौजी पिता गोविंद प्रसाद पुरोहित, भाई और सैन्य अधिकारियों समेत भारी संख्या में लोगों ने शहीद को नमन किया। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीवारी में चमोली के जगदीश पुरोहित घायल हो गए थे। बाद में उपचार के दौरान राजौरी सेना अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गयी थी।

पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से गुरुवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पहुंचा था। उधर, पिता गोविंद प्रसाद पुरोहित जो सेवानिवृत फौजी का कहना है कि सीमा पर पाकिस्तान सेना की गोली से जाने कितने सैनिक शहीद हो गये हैं। उनमें मेरा बेटा भी शामिल हो गया। यही हालत रहे तो जाने कितने और शहीद होंगे। पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जबाव देना चाहिए, जैसा इंदिरा जी ने किया था। मोदी जी को  इंदिरा जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उधर, गंडासू गांव में मातम पसरा है। पिता के अनुरोध पर शहीद के पार्थिव शरीर को पहले उनके गांव ले जाया गया, जो सड़क से एक किमी दूरी पर है।

शहीद जगदीश पुरोहित का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से बाहर ससम्मान गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्काउट के जवानों अधिकारियों को उतार कर कंधे पर रखा तो स्टेडियम जहां पर यह विमान उतरा हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे व जगदीश अमर रहे के नारे लगाये तो पूरा नगर गुंजायमान हो गया। पूरा नगर पाकिस्तान के विरोध में गुस्साया नजर आया।

आपको बतादें कि शहीद जगदीश पुरोहित के पिता 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में भारत की सेना के सिपाही के रूप में जंग जीत चुके है। कहा कि 71 की लडाई में हमने पाकिस्तान में अंधेरा मचा दिया था। ऐसा सैन्य बल हमारा है। कहा कि यदि पाकिस्तान को सबक न सीखाया गया तो न जाने कितने लोग सीमा पर शहीद होंगे।

आईटीबीपी के जवानों के साथ मुख्यमंत्री ने बनाया गणतंत्र दिवस

0
मुख्यमंत्री रावत ने 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी के नेलांग पोस्ट पर जाकर आईटीबीपी के जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने नेलांग में ध्वजारोहण किया। उन्होंने जवानों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ समय बिताया एवं मिष्ठान वितरण भी किया। जवानों ने उनके उत्साह वर्धन के लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और हौंसला और अधिक बढ़ता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “देश के सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवान विपरीत परिस्थितियों में जिस बुलंद हौंसले के साथ देश की सेवा कर रहे हैं, इसी के परिणामस्वरूप आज हम आजादी से सांस ले रहे हैं। अपने पराक्रम और साहस के कारण हमारे जवान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं।”
उन्होंने कहा कि नेलांग क्षेत्र सामरिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, 11614 फीट की ऊंचाई पर लगभग .05 डिग्री सेल्सियस पर जवान चैबीसों घंटे हिमालय और देश के सजग पहरेदार के रूप में सेवा कर रहे हैं। क्षेत्र में आने वाली किसी भी आपदा के लिए पहले रिस्पोन्डर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान देश के प्रति निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने के साथ ही सामाजिक हित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
केन्द्र सरकार आईटीबीपी के जवानों के कल्याण हेतु कई प्रयास किये हैं। आईटीबीपी को आधुनिक संसाधनों से लैस बनाया गया है, ताकि जवान भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए और अधिक सक्षम हों। इसके लिए जवानों को आधुनिक उपकरण, आॅप्टिकल डिवाइस, टैलीकम्यूनिकेशन के उपकरण प्रदान किये गये हैं।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि, “आईटीबीपी की सभी अग्रिम चैकियां सड़क मार्ग से जुड़ जाएं, इसके लिए बोर्डर क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उत्तराखण्ड सरकार ने घोषणा की है कि उत्तराखण्ड के निवासी जो सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होते हैं, उनके आश्रितों को राज्य सरकार के द्वारा शैक्षिक योग्यता के आधार पर सेवायोजित किया जायेगा।

लिंक 12 घंटे लेट, दून काठगोदाम रिशेड्यूल

0

देहरादून,  लंबी दूरी की गई रेल गाड़ियां अपने तय समय से घंटों विलंब देहरादून पहुंची। जिस कारण दून काठगोदाम को रिशेड्यूल किया गया है। ट्रेनों को विलंब पहुंचने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि, “मैदानी इलाकों में पड़ रहे कोहरे के कारण ट्रेनें अपने तय से काफी विलंब चल रही है। इलाहाबाद से चलकर देहरादून आने वाली लिंक एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से चल रही है। उन्होंने बताया कि लिंक के लेट होने के कारण दून काठगोदाम को रिशेड्यूल किया गया है।”

दून काठगोदाम का यहां से खुलने का समय रात्री 22:55 मिनट पर है लेकिन अब वह 27 जनवरी को 3:55 मिनट पर रवाना होगी। वहीं हावड़ा दून एक्सप्रेस अपने तय समय से पौने चार घंटे विलंब से पहुंची, जबकि अमृतसर से चलकर देहरादून आने वाली लाहौरी एक्सप्रेस 3:30 मिनट की देरी से आई।

दिल्ली रोहिला सराय से चलकर देहरादून आने वाली मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे तो नंदा देवी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस अपने तय से एक-एक घंटे लेट पहुंची। करतार सिंह ने बताया कि देहरादून काठगोदाम को छोड़ अन्य गाड़ियां समय से रवाना किया जा रहा है।

 

एफिल टावर को निशाना बना सकता है आइएस

0

पेरिस,  इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकी पेरिस स्थित ऐतिहासिक एफिल टावर को निशाना बना सकते हैं। यह खुलासा एक शोध रिपोर्ट से हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस का एफिल टॉवर इस्लामिक स्टेट के उस सेल के निशाने पर हो सकता है जिसने बार्सिलोना पर हमला किया था।

आतंकवाद को लेकर एक शोध प्रकाशन सीटीसी सेंटिनल के शोधकर्ता- फर्नांडो रीनारेस और कार्लो गार्सिया काल्वो की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक नष्ट किए गए ठिकाने से एक वीडियो मिला था, इसके बाद एफिल टॉवर के चारों ओर एक सुरक्षात्मक दीवार स्थापित की गई।

विदित हो किआईएस के सेल ने अगस्त में बार्सिलोना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लास रमब्लास और एक तटीय क्षेत्र पर हमला किया था जिसमें 16 लोगों की मौत हुई थी। जांचकर्ताओं के साथ साक्षात्कारों और अदालती दस्तावेजों पर आधारित इस रिपोर्ट के मुताबिक, सेल के सदस्यों ने हमले से पहले पेरिस की यात्रा की थी। वहां उन्होंने एक कैमरा खरीदा और एफिल टॉवर की फिल्म बनाई।

चमोली जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

0

गोपेश्वर, चमोली जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए पुलिस लाईन तक प्रभात फेरी निकाली। सभी सरकारी, अद्र्व सरकारी एवं शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशीष जोशी ने ध्वजारोहण कर कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं देश के संविधान पर आत्मर्पित करने की शपथ दिलायी। उन्होंने अधिकारियों को अपने कत्र्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ परिपालन करने तथा मिलजुल कर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए शहीद स्मारकों पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रृद्वा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर क्लेक्टेªट परिसर में देवदार, तिरपला, तेजपाल, हरड, बेहडा, आवला, च्यूरा आदि औषधीय पौध भी लगाये।

देश के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन पुलिस मैदान, गोपश्वर में किया गया। पुलिस मैदान, गोपेश्वर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिलाधिकारी आशीष जोशी ने ध्वाजारोहण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। पुलिस एवं एनसीसी जवानों की टुकडियों ने पुलिस बैंड के साथ परेड की। जिसकी सलामी मुख्य अतिथि ने ली।

वहीं कृषि, उद्यान, वन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उरेडा, बाल विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत, पशुपालन, ग्राम्य विकास, शिक्षा, आपदा एवं उद्योग विभाग ने झांकियां प्रदर्शित की। पुलिस परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय दर्शक मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने शहीदों को नमन करते हुए सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई दी। कहा कि गणराज्य बनने से अब तक देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है। जिले में विकास कार्यो के बारे में अवगत कराते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज पलायन और कम बाल लिंगानुपात जिले की सबसे बडी समस्या बनी हुई है। कहा कि पहाड़ों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस मैदान में पुलिस के जवानों ने परेड में अपने जौहर दिखाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, एटीएम चोरी, घरेलू गैस से सुरक्षा आदि पर सूक्ष्म नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सजग किया। पुलिस परेड में महिला पुलिस टीम की टुकडी को बेहतर प्रर्दशन के लिए प्रथम स्थान मिला। दूसरे स्थान पर यातायात पुलिस व तीसरे स्थान निर्भीक पुलिस की टुकडी रही। जबकि विभागीय झांकियों में पहले स्थान पर उद्योग, दूसरे पर सर्वशिक्षा व तीसरे स्थान संयुक्त रूप से पशुपालन व वन विभाग की झांकियां रही। जिन्हें जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

जम्मू के दूरदराज क्षेत्रों से भारत भ्रमण पर निकला छात्रों का समूह राजनाथ से मिला

0

नई दिल्ली, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र के 40 स्कूली छात्रों (20 लड़के व 20 लड़कियां) का एक समूह गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला। श्री राजनाथ ने छात्रों से कहा कि बांटने वाली ताकतों को हमें अपनी राष्ट्रीय एकता की सोच पर हावी नहीं होने देना है।

जम्मू के दूर दराज व पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों का यह समूह 19 से 30 जनवरी तक भारत भ्रमण पर है। गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान बीएसएफ के एसडीजी राजेश रंजन भी उनके साथ थे। इन्हें देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया और इसके बाद अमृतसर व बाघा बॉर्डर घुमाया जाएगा। 

बीएसएफ ने वर्ष 2000 में इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत की थी। अब तक बीएसएफ 58 भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है जिसमें 1619 बच्चों ने भाग लिया है| 

मैड द्वारा आयोजित ‘रिस्पना रिटर्न’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग किया।

0
मुख्यमंत्री रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में सामाजिक संस्था मैड द्वारा आयोजित ‘रिस्पना रिटर्न’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सरकार ने रिस्पना को पुनर्जीवित करने का जो लक्ष्य रखा है उसमें सबका सहयोग जरूरी है। किसी भी बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहयोग सबसे जरूरी है।  इस अभियान को सफल बनाने में पर्यावरणविदों, संत समाज, सेना, वैज्ञानिकों, सामाजिक संस्थाओं एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों का सहयोग सरकार को मिल रहा है।”
उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी में वृक्षारोपण, ट्रेंचेज एवं सफाई का पूरा कार्य जनसहयोग से एक दिन में किया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।
शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि, “रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने का सरकार ने जो निर्णय लिया है, जन सहयोग एवं एक संकल्प तथा एक भाव से कार्य कर यह मिशन पूरा किया जायेगा।”
ईको टास्क फोर्स के कर्नल एचआरएस राणा ने कहा कि, “रिस्पना को पुनर्जीवित करने का जो प्लान बनाया गया है, विभिन्न संगठन के सहयोग से यह प्रयास सफल होता दिख रहा है।सितम्बर तक रिस्पना को पुनर्जीवित करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।”
इस अवसर पर मैड संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा की स्वच्छता और निर्मलता पर जनजागरूकता के लिये लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने रिस्पना रिटर्न पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया।  कार्यक्रम में वैज्ञानिक प्रो. दुर्गेश पंत, मैड संस्था के अभिजय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण किया, अब चलाती हैं ‘ह्यूमैनिटी मल्टीस्पेशियलिटी’ अस्पताल

0

कोलकाता, पद्मश्री सम्मानों की तालिका में बंगाल की पांच विभूतियों को शामिल किया गया है। इनमें विजय किचलू (संगीत), कृष्णबिहारी मिश्र (शिक्षा-साहित्य), अमिताभ राय (इंजीनियर), सुधांशु विश्वास (समाजसेवक) तथा सुहासिनी मिस्त्री (समाजसेविका) शामिल हैं।

सुहासिनी मिस्त्री (समाज सेविका)- 75 वर्षीय सुहासिनी मिस्त्री को उनके सेवामूलक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने पति के असमय मृत्यु के बाद सब्जी बिक्री करके परिवार का पालन-पोषण किया। आर्थिक संकटों से जूझने के बावजूद उन्होंने गरीबों की सेवा की। इसके लिए उन्होंने 1996 साल में दक्षिण कोलकाता के हंसपुकुर इलाके में ‘ह्यूमैनिटी मल्टीस्पेशियलिटी’ अस्पताल का भी निर्माण करवाया।

कृष्णबिहारी मिश्र (शिक्षा-साहित्य)- 82 वर्षीय कृष्णबिहारी मिश्र को साहित्य के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं– पत्रकारिता, विचार प्रधान निबंध संग्रह, ललित निबंध संग्रह और संस्मरण आदि पर श्रेष्ठ लेखन के लिए चुना गया। उन्होंने कई पुस्तकों का संपादन तथा अनुवाद भी किया। उनकी चर्चित पुस्तकें- कल्पतरु की उत्सव लीला (रामकृष्ण परमहंस), मकान उठ रहे हैं (ललित निबन्ध), जातीय चेतना और खड़ी बोली साहित्य की निर्माण-भूमि (हिंदी पत्रकारिता पर आधारित) उल्लेखनीय है। उन्हें इससे पहले मूर्तिदेवी पुरस्कार व ज्ञानपीठ पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है।

सुधांशु विश्वास (समाजसेवक)- 99 वर्षीय सुधांशु विश्वास को ग्रामीणों की सेवा तथा कई शिक्षण संस्थान, अनाथालय, अस्पताल बनवाने के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने दक्षिण (24 परगना) जिला स्थित सुन्दरवन इलाके में रामकृष्ण सेवाश्रम का निर्माण करवाया तथा जरूरतमंदों की सेवा में सदैव तत्पर रहे।

विजय किचलू (संगीत)- 88 वर्षीय विजय किचलू को संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। शास्त्रीय गायक किचलु ने डागर बन्धुओं से ध्रुपद की शिक्षा प्राप्त की। वे 25 साल तक आईटीसी संगीत अकादमी के संस्थापक और प्रमुख थे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में आने वाली प्रतिभाओं के संरक्षण और पोषण के लिए संगीत अनुसंधान अकादमी की स्थापना की।

चन्द्र ग्रहण 31 को, इन राशियों के जातकों के लिए होगा कष्टकारी

0

हरिद्वार। वर्ष 2018 का पहला चन्द्र ग्रहण आगामी 31 जनवरी को होगा। इस बार भी चन्द्र ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अलग-अलग होगा। करीब पौने तीन घंटे तक चलने वाले इस ग्रहण में कई संयोग इस बार पड़ रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. डा. मणीराम त्रिपाठी के अनुसार चन्द्र ग्रहण 31 जनवरी को सांयकाल 5 बजकर 18 मिनट व 27 सेेकेण्ड से शुरू होगा। ग्रहण का मध्य काल 6 बजकर 59 मिनट व मोक्षकाल 8 बजकर 41 मिनट व 11 सेकेण्ड पर होगा। श्री त्रिपाठी के अनुसार करीब पौने तीन घंटे तक चलने वाले इस चन्द्र ग्रहण का सूतक काल प्रातः 8 बजकर 18 मिनट से आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार चन्द्र ग्रहण का प्रभाव मेष, वृष, कन्या व धनु राशि वालों के लिए शुभ होगा। इन राशि वाले जातकों के लिए ग्रहण का फल उन्नति कारण व धन लाभ वाला होगा। जबकि मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ व मीन के लिए ग्रहण कष्टकारी होगा। त्रिपाठी के अनुसार ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जातकों को सप्तधान, पंचरत्न, तेल, सफेद वस्तु, चावल व फल का दान करना श्रेयकर होगा। ग्रहण व सूतक काल में स्नान, दान, जप मंत्र जप, मंत्र सिद्धि, तीर्थस्नान, हवन आदि करना शुभकारक होगा। पं. मणीराम त्रिपाठी के अनुसार ग्रहण काल में गर्भवती स्त्री को सब्जी काटना, पापड़ सेकना व सोना निषिद्ध माना गया है। इसके अतिरिक्त ग्रहण व सूतक काल में मूर्ति स्पर्श, खाना-पीना व सोना भी वर्जित है। वृद्ध, बच्चे तथा रोगियों के लिए यह वर्जित नहीं बताया गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि ग्रहण काल में सभी कष्टों से निवृत्ति पाने के लिए मंत्र जप व दान से उपयुक्त कोई अन्य उपाय नहीं है। 

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचे सिलिक

0

जोहान्सबर्ग, क्रोएशिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। छठीं वरीय सिलिक ने गुरूवार को ब्रिटेन के काइल एडमंड को सीधे सेटों में मात दी।

सिलिक ने सेमीफाइनल मुकाबले में एडमंड को -2, 7-6 (7-4), 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ सिलिक ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले क्रोएशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

खिताबी मुकाबले में सिलिक का सामना 19 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्ज़रलैण्ड के रोजर फेडरर और दक्षिण कोरिया के चुंग ह्योन को बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।