Page 163

अमित शाह की जींद रैली को एनजीटी की हरी झंडी

0

नई दिल्ली,  एनजीटी ने 15 फरवरी यानि आज हरियाणा के जींद में होने वाली बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली को हरी झंडी दे दी है। एनजीटी को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी में अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि अमित शाह की रैली में जितने भी वाहन आएंगे उन सबका प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट पहले ही तैयार कर लिया गया है।

याचिकाकर्ता समीर सोढ़ी ने अपनी याचिका में कहा था कि इतने बड़े तादाद में बाइक रैली करने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। याचिका में कहा गया था कि रैली में शामिल होने वाले लोगों को परिवहन के दूसरे विकल्पों को अपनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए। याचिका में कहा गया था कि रैली में शामिल होनेवाले बाइक की संख्या कम करने या साईकिल या ई-रिक्शा के जरिये रैली में शामिल होने के लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गई है।

आरा में बम ब्लास्ट, एक संदिग्ध घायल तथा चार अन्य फरार

0

आरा, बिहार के आरा जिले के नगर थाना में शीशपाल चौक के पास गुरुवार की सुबह हुए बम विस्फोट में एक संदिग्ध आतंकवादी घायल हो गया तथा चार अन्य फरार हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय जितेंद्र कुमार सिंह की सहायता से हरखेन धर्मशाला में एक कमरा बुक किया गया था। आज सुबह विभूति एक्सप्रेस द्वारा हावड़ा से 5 आतंकवादी आरा पहुंचे और इसी कमरे में अपना सामान रखा। तभी अचानक कमरे में जोरदार धमाका हुआ और कमरा पूरी तरह तहस-नहस हो गया। सूत्रों ने बताया कि इस विस्फोट में विक्की नाम का एक आतंकवादी घायल हो गया जबकि 4 अन्य घटनास्थल से फरार हो गए।

घायल आतंकवादी विक्की की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली के तेलपाड़ा निवासी मदन पासवान के पुत्र के रूप में हुई है। विस्फोट में घायल विक्की को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।उसने बताया कि तेलपाड़ा से उसे यहां आने के लिए 4000 रुपये दिए गए हैं। इस बीच पुलिस जिले की सीमा को सील कर फरार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी, पर्यटक फंसे

0

गंगटोक,  लंबे इंतजार के बाद बुधबार दोपहर से राजधानी गंगटोक सहित राज्य के विभिन्न स्थानों में जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ ही राज्य के ऊँचे पहाड़ी इलाकों में ओले तथा बर्फबारी हुई है। सर्दी माह के बाद ठंड छंट ही रहा था किअचानक हुई बारिश के कारण ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया है।

मौसम अचानक खराब होने से, और तेज हावा बहने लगी,  कुछ ही देर बाद आकाश में काले बादल मंडराने लगे और जोरों से बारिश शुरू हो गयी। वहीं, ऊँचे पहाड़ी इलाकों में भारी ओला-वृष्टि हुई। राज्य के दक्षिण और पश्चिम जिला के कई ग्रामीण इलाकों में हुई ओला-वृष्टि के कारण फसलों को व्यापक क्षति पहुंचने की जानकारी मिली है। दक्षिण जिला के रावांगला में हुई व्यापक ओला-वृष्टि से चर्चित पर्यटकीय स्थल तथागत सल बर्फ जैसी सफेद चादर से ढक गयी। पूरब जिले के चर्चित पर्यटकीय स्थल छांगु, नाथुला, कुपुप, जलुक आदि ऊँचे पहाड़ी इलाकों में भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है। साथ ही उत्तर जिले के चर्चित पर्यटकीय लाचेन में व्यापक बर्फबारी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज चर्चित पर्यटकीय स्थल छांगु में अचानक हुई व्यापक बर्फबारी के कारण 13 माइल में पर्यटकों के लगभग 56 वाहन फंस गए। सेरेथांग पुलिस थाना प्रभारी पीआई नवीन राई के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और 3 माईल चेकपोस्ट के पुलिस कर्मियों की सक्रियता में देर साम लगभग 7ः30 बजे सभी फंसे पर्यटकों के वाहनों को सुरक्षित राजधानी गंगटोक लाया गया।

पुलिस ने अतिरिक्त वाहन बुलाकर पर्यटकों को निकाला जबकि पर्यटकों के मोटर साइकिल को निकाला नहीं जा सका। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अधिक बर्फबारी होने के कारण कल गुरुबार को पर्यटकों को छांगु, नाथुला और बाबा धाम जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। आज पर्यटकों के कुल 316 वाहन छांगु, नाथुला तथा बाबा मंदिर भ्रमण के लिए गया था।

‘2022 तक सांस लेने लायक नहीं रह जाएगा देहरादून’

0

देहराद। देहरादून की फिजाओं में खतरनाक पीएम (पर्टिकुलेट मैटर) 2.5 और पीएम 10 की मात्रा लगातार बढ़ रही है। पिछले छह सालों में दून की हवाओं में प्रदूषण दो गुणा बढ़ गया है और यही स्थिति रही तो वर्ष 2022 तक देहरादून की हवाएं सांस लेने लायक भी नहीं रह जाएंगी। यह निष्कर्ष देहरादून में काम करने वाले थिंक टैंक गति फाउंडेशन ने लगातार 10 दिन तक शहर के 10 अलग-अगल स्थानों में एक खास मशीन के जरिये पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा के अध्ययन करने के बाद निकाला है। इस अध्ययन की जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।

pollution

अनूप नौटियाल ने बताया कि उनके फाउंडेशन ने पीएम-2.5 और पीएम-10 का 99 प्रतिशत सही मेजरमेेंट बताने वाली एक खास मशीन के जरिये 1 से 10 फरवरी तक सुबह और शाम 10 जगहों पर प्रदूषण मापा। जिन जगहों में माप ली गई उनमें बल्लीवाला चैक, सहारनपुर चैक, दून हाॅस्पिटल, रिस्पना पुल, आईएसबीटी, रायपुर, करनपुर, दिलाराम चैक, घंटाघर और बिंदाल पुल शामिल हैं। इन सभी जगहों पर सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर मापा गया।

पीएम-2.5 की स्थिति
इस अध्ययन में पीएम-2.5 की कुल 45 रीडिंग ली गई। मात्र 6 रीडिंग यानी 10 प्रतिशत ही मानक या उससे कम यानी 60 से नीचे पाई गई। 85 प्रतिशत रीडिंग में पीएम 2.5 मानक से ज्यादा पाया गया। 22 रीडिंग में ये कण 60 से 120 के बीच, 8 में 120 से 180 के बीच, 6 में 180 से 240 के बीच, 1 में 240 से 300 के बीच और 2 रीडिंग में 300 से ज्यादा पाये गये।

पीएम-10 की स्थिति
पीएम-10 का मानक 100 है, यानी हवा में 100 से ज्यादा पीएम-10 का होना हानिकारक है, लेकिन दून में 44 रीडिंग में से मात्र 11 में ही पीएम-100 मानक या उससे कम पाया गया। 75 % रीडिंग में यह 100 से 200 के बीच, 9 में 200 से 300 के बीच, 5 में 300 से 400 के बीच और 2 रीडिंग में 400 से ज्यादा पाया गया। इसका अर्थ यह हुआ कि केवल 25 प्रतिशत रीडिंग में ही पीएम-10 मानक के भीतर पाया गया। 75 प्रतिशत मामलों में यह मानक से अधिक निकला।

आईएसबीटी व सहारनपुर चैक के हालत बुरे
नौटियाल ने बताया कि सहारनपुर चैक और आईएसबीटी की स्थिति सबसे खराब है। आईएसबीटी में पीएम-10 का स्तर 472 तक और पीएम-2.5 का स्तर 420 तक दर्ज किया गया। इसी तरह सहानपुर चैक पर पीएम-10 का स्तर 465 और पीएम 2.5 का स्तर अधिकतम 374 दर्ज किया गया।
दून में पहली बार पीएम-2.5 का मेजरमेंट
गति फाउंडेशन ने दावा किया कि देहरादून में पहली बार पीएम-2.5 को पहली बार मापा गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केवल पीएम-10 का ही मेजरमेंट करता है।

दून प्रदूषण में देश के पांच संवेदनशील शहरों में नंबर वन
अनूप नौटियाल ने केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षबर्धन के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि देहरादून पर्यावरण की दृष्टि से देश में 5 सर्वाधिक संवेदनशील शहरों में शामिल है। इन शहरों में अलवर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और देहरादून शामिल हैं। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि केन्द्र सरकार ने जिन 100 शहरों में प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने का ऐलान किया है, उनमें देहरादून शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उनका फाउंडेशन केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मिलकर इस अभियान में देहरादून को शामिल करने की मांग करेगा।

क्या हैं सुझाव
गति फाउंडेशन की ओर से दून को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में सरकार से एयर क्वालिटी मैनेजमेंट प्लान बनाने, बढ़ते प्रदूषण के कारणों का जानने के लिए गहन अध्ययन करने, शहर में कम से 15 जगहों पर नियमित रूप से एयर क्वालिटी की माॅनीटरिंग करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की मांग की है।

भाजपा नेता कुर्सी के लिए कर रहे दिल्ली दरबार की परिक्रमा : लताफत हुसैन

0

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में यूकेडी के सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य लताफत हुसैन ने भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश में प्रचंड बहुमत की सरकार होने के बावजूद जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों के ऊपर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने तथा लगातार सीमा पर सैनिकों की शहादत से भारतीय जनता पार्टी का चरित्र जनता के सामने आ चुका है। लताफत हुसैन बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के जवानों को राहत देने वाले फैसले से यूकेडी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को यूकेडी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के सभी सैनिक परिवारों की जीत बताया। लताफत हुसैन नें उत्तराखंड प्रदेश के भाजपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना के शौर्य पर अपनी पीठ थपथपाते भाजपा नेताओं द्वारा 10 गढ़वाल राइफल के ऊपर दर्ज हुए झूठे मुकदमे पर एक भी बयान न देना यह साबित करता है कि उत्तराखंड प्रदेश के भाजपा नेता सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली दरबार की परिक्रमा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक के बदले में 10 सिर लाने तथा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लाहौर तक घुसने की बात करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय नेता गीदड़ की मांद में छुप कर बैठ गए हैं। हुसैन ने कहा कि आज सीमा के हालात देखते हुए पाकिस्तान से उसकी भाषा में बात करने का यह उपयुक्त समय है। अगर भाजपा के अंदर थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो उसे तत्काल पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए। लेकिन, प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी मात्र जुमलेबाजी से ही देशवासियों का मन बहलाना चाहते हैं। उत्तराखंड क्रांति दल सेना के शौर्य और जनता के धैर्य पर कुठाराघात को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता आज भाजपा से जवाब चाहती है कि केंद्र तथा जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद सैनिकों पर मुकदमे दर्ज कैसे हुए।
उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में सैनिकों के ऊपर दर्ज एफआईआर के निरस्त होने तक यूकेडी अपना आंदोलन जारी रखेंगी। शीघ्र ही एफआईआर निरस्त न होने की दशा में दिल्ली पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरने-प्रदर्शन आयोजित करके भाजपा का असली चेहरा देश के सामने उजागर किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय एवं महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री भी मौजूद थे।

आज से उज्जैनी चालू, 15 को आएंगी जनता

0

देहरादून। कोहरे के कारण राजधानी दून से चलने वाली जनता और उज्जैनी दोनों ट्रेनों को रेलवे ने दिसम्बर में निरस्त कर दिया था जो अब सुचारू हो गई है। वहीं हरिद्वार से चल रही इंदौर एक्सप्रेस अब देहरादून से चलेगी। ट्रेनों के परिचालन फिर से बहाल होने से यात्रियों को राहत मिलेगा।

स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष दिसम्बर माह में देहरादून से प्रतिदिन वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस वाराणसी से बुधवार को चालू हो गई है जो 15 फरवरी को दून पहुंचेगी। वहीं देहरादून से सप्ताह में दो दिन चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस बुधवार को दून से रवाना किया। यह यह दोनों ट्रेने अपने पूर्ववतस से रवाना होगी। वहीं देहरादून से चलने वाली इंदौर एक्सप्रेस को हरिद्वार से चलाया जा रहा था जो अब 15 फरवरी से देहरादून से रवाना होगी। ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगा। 

वेतन नहीं दिया तो कर डाली डेढ़ करोड़ की चोरी, गिरफ्तार

0

देहरादून। देहरादून में डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न सिर्फ चोर बल्कि चोरी का सौ प्रतिशत सामान भी बरामद किया है। पुलिस टीम के गुडवर्क को देखते हुए एसएसपी ने टीम की प्रसंशा करते हुए टीम नकद धनराशि प्रदान करने की घोषणा की।

करीब डेढ़ करोड़ की चोरी को दिया अंजाम
देहरादून के जेमिनिवाला गुनियाल गांग स्थित शाहीनबाग रेसॉर्ट के मालिक अरुण गुप्ता पुत्र सूरज भान गुप्ता ने छह फरवरी को पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अरुण ने पुलिस को जानकारी दी कि वे पांच फरवरी को अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे। उनकी गैरहाजिरी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान का शीशा तोड़कर घर से लाखों रुपये के गहने, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी कैमरे और लाइसेन्सी रिवॉल्वर चोरी कर ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना राजपुर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चोरी का मामला तकरीबन डेढ़ करोड़ का था, जिसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशन में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें टीम द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आस पास लोगों से गहनता से पूछताछ की गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज लेकर विश्लेषण भी किया गया।

हरिद्वार से किया गिरफ्तार
टीम ने पुराने नौकरों से पूछताछ की तो फैजाबाद के ग्राम सहजना निवासी अवधेष कुमार यादव पुत्र साहब शरण सिंह यादव का नाम सामने आया। जानकारी में पता चला कि वह रिसॉर्ट में पहले नौकरी करता था। जिसके चलते पुलिस ने अवधेश की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 13 फरवरी को अवधेश चिड़िया पुर होटल के पास हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से सोने के चार कंगन व एक रिवाल्वर .22 व 10 कारतूस भी बरामद हुए।

बरामद किया चोरी को पूरा माल
अभियुक्त अवधेष कुमार यादव से थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद अभियुक्त ने चोर करना स्वीकार कर लिया। अवधेश ने बताया कि चोरी से सम्बन्धित बाकी माल सिंघली गांव के जंगल में छिपाया है। पुलिस ने पूरा माल अपने कब्जे में ले लिया। मामले में पुलिस टीम में शामिल चौकी प्रभारी उमेश कुमार, एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट, थान नेहरू कालोनी वउनि राकेश शाह, चौकी प्रभारी आईटीपार्क वउनि सुनील कुमार, थाना राजपुर से वउनि ज्योती प्रसाद उनियाल के बेहतरीन कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पूरा वेतन नहीं देने पर दिया घटना को अंजाम
पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अवधेश ने बताया कि रिसोर्ट में कार्य करने के दौरान रिसोर्ट के मालिक अरुण गुप्ता ने उसे पूरा वेतन नही दिया। जिसके चलते आवेशवश उसने यह कदम उठाया। इतना ही नहीं अवधेश ने पांच फरवरी को अरुण पर जानलेवा हमला करने का प्लान बनाया था, इसके लिए धारदार हथियार भी खरीदा था। गनीमत रही कि जिस वक्त अवधेश घर में घुसा तो उस वक्त घर में कोई नहीं था। जिसके बाद उसने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

‘बीजेपी दागी और बागियों को सुर अलापने का नहीं देगी मौका’

0

देहरादून। भाजपा में अब दागी और बागी बर्दाश्त नहीं होंगे। भाजपा आला कमान ने इसके लिए पूरा मन बना लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी में बागियों के लिए कोई जगह नहीं है, जो भी बगावत का सुर अलापेगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अजय भट्ट ने कहा कि कुछ लोग जानबूझ कर पार्टी में बगावत को हवा दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर पार्टी सख्त कदम उठाएगी। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नहीं है, यह ना तो बागियों के लिए कोई स्थान है और ना ही उन्हें कोई बगावत का मौका दिया जाएगा। ऐसे लोगों को पार्टी पहले तो हसिये पर डालेगी, ना सुधरने पर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाई ताकि बागी को लगे की उनपे ठोस कार्रवाई की गई है और उनकी पीढ़ियां इस कार्रवाई को याद रखें।

लापरवाही का नतीजा भुगत रहे हैं 44 महाविद्यालयों के शिक्षक

0

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों का वेतन दिलाने की घोषणा के बावजूद नौकरशाही द्वारा इसमें पहल नहीं की जा रही है। जिसके कारण स्थिति बद से बदतर हो रही है, हालांकि उत्तराखंड के उच्च शिक्षा को अब पटरी पर लाने का काम हो रहा है अन्यथा उत्तराखंड के कुमाऊं के चार महाविद्यालयों को छोड़कर सभी राजकीय महाविद्यालय भगवान भरोसे चल रहे थे। इसका कारण उनका आर्थिक प्रबंधन एक साथ न करना था।

राजकीय महाविद्यालय रूद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी को छोड़कर शेष महाविद्यालयों का आर्थिक मद संतुलित नहीं किया गया। जिसके कारण चार महाविद्यालयों को छोड़कर शेष महाविद्यालयों की स्थिति दयनीय है। उत्तराखंड के 44 महाविद्यालय के शिक्षकों को पिछले चार- पांच माह से वेतन नहीं मिला है। दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी, रूद्रपुर, काशीपुर तथा रामनगर की ओर से करोड़ों की राशि वापस की गई। कुमाऊं के इन चार महाविद्यालयों को आर्थिक संसाधनों में प्रमुखता दिया जाना तथा शेष को वेतन मद के लिए भी तड़पाना समस्या का कारण बना हुआ है।
राजधानी देहरादून के स्नाकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला के शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर तथा राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्र नगर के शिक्षकों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। यही स्थिति राजकीय महाविद्यालय डोईवाला की भी है, जो मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र भी है के शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसा नहीं है कि उच्च शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से पहल नहीं हुई। लगभग डेढ़ माह पहले उच्च शिक्षामंत्री इस संबंध में विशेष पहल की थी और विशेष आदेश किए थे,लेकिन यह विशेष पहल भी अब तक रंग नहीं लाई है। इसके ठीक विपरीत राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी, रूद्रपुर, काशीपुर और रामनगर के महाविद्यालय प्रतिवर्ष करोड़ों रूपए वापस करते हैं, जो उन्हें ओवर बजट के रूप में मिल जाता है।
इसी जनवरी माह में राजकीय महाविद्यालय रूद्रपुर द्वारा लगभग चार करोड़ से अधिक का बजट वापस किया गया। महाविद्यालय के बजट का प्रबंधन उत्तर प्रदेश के कार्यकाल में सभी के लिए एक साथ किया जाता था, लेकिन अब ऐसा प्रबंधन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण कुछ महाविद्यालयों को आवश्यकता से चार से पांच गुनी की राशि अधिक दी जा रही है। शेष के लिए प्रबंधन भी नहीं है। यह स्थिति उत्तराखंड बनने के बाद बिगड़ी है। इसका कारण तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्रियों की विशेष पहल रही है,जिसके कारण उनके क्षेत्रों के महाविद्यालयों को अधिक महत्व दिया जाता था, बजट में पारदर्शिता न होने के कारण अन्य महाविद्यालय इस अव्यवस्था का शिकार हो रहे हैं। पिछले चार- पांच उच्चशिक्षा निदेशकों की लापरवाही का नतीजा विद्यालयों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने अभी चार्ज संभाला है, उनके संज्ञान में यह मामला आ गया है। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास कर इसी सप्ताह वेतन के लिए पूरा प्रबंध कर देंगी। डॉ. सविता मोहन का कहना है कि इस संदर्भ में उन्होंने वित्त विभाग से लगातार सम्पर्क कर पूरी व्यवस्था बना दी है,लेकिन अब भी दो से तीन दिन लग जाएंगे। उन्होंने अस्वस्थ किया है कि इस व्यवस्था के बाद वेतन की कोई अव्यवस्था नहीं होगी। 

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राजभवन पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल

0

देहरादून। कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बुधवार राजभवन पहुंच कर राज्यपाल कृष्णकांत पाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित करते हुए भाजपा सरकार व असफर पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नेतृत्व में राज्यपाल कृष्ण कांत को सौंपे ज्ञापन में सरकार व उनके अफसरों द्वारा लगातार विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ गलत व्यवाहार का आरोप लगाया। बताया कि 27 जनवरी, 2018 को विधायक धारचूला, हरीश धामी द्वारा अपनी विधायक निधि से कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए अलग से मुलाकात का समय मांगे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा अलग से मिलने का समय न देकर प्रोटोकाॅल का उलंघन करते हुए विधायक के साथ अभद्रता से पेश आए। इसलिए कांग्रेस पार्टी मुख्य विकास अधिकारी के इस आचरण के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में आॅल वेदर रोड़ के निर्माण के लिए सड़क मार्ग में आने वाले स्थानीय किसानों की कृषि भूमि,आवासीय भवन तथा व्यापारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों का अधिग्रहण कर रही हैं। इस कारण सरकारी एवं गैर सरकारी सार्वजनिक उपयोग की परिसम्पत्तियां भी प्रभावित हो रही हैं। आॅल वेदर रोड़ के निर्माण से प्रभावित किसानों व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार के स्तर से सभी पक्षों की एक बैठक आयोजित करवाकर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल करने की सरकार से मांग की है।
इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि विगत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऋषिकेश विधानसभा के अन्तर्गत सौंग व सुसवा नदी की बाढ़ से प्रभावित न्याय पंचायत गौहरी माफी की 18 ग्राम पंचायतों की सीमा में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 05 करोड़ 96 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, जिनमें से पिछली सरकार द्वारा कार्य प्रारम्भ करने के लिए 01 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। कार्य प्रारम्भ होने के कुछ समय बाद एनजीटी द्वारा कार्य रोकने के आदेश दिए जाने पर स्थानीय लोगों द्वारा एनजीटी के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई। न्यायालय द्वारा एनजीटी के आदेश को निरस्त करते हुए निर्माण कार्य जारी रखने के आदेश दिए गए हैं लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया जा रहा है। यदि अगली बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो 18 गांवों के ग्रामीणों के आवासीय भवन एवं कृषि भूमि जलमग्न होने का खतरा है। कांग्रेस पार्टी बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए स्वीकृत अवशेष धनराशि शीघ्र अवमुक्त करने की मांग करती है।
एक अन्य मामले को राज्यपाल के संज्ञान में लाते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा नगर पंचायत गौचर के अध्यक्ष मुकेश नेगी के अधिकारों की बहाली के आदेश के बावजूद राज्य सरकार द्वारा नेगी को पदभार नहीं सौंपा गया है, जो कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के साथ-साथ जनप्रतिनिधि का उत्पीड़न भी है। मुकेश नेगी, अध्यक्ष नगर पंचायत गौचर को अविलम्ब उनका कार्यभार सौंपा जाय।
कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत कल्लूवाला (चक चैबेवाला) क्षेत्र जो कि नगरीय क्षेत्र से अलग-थलग 9 कि.मी. घने जंगल के बाद स्थित है, को नगर पालिका परिषद डोईवाला में सम्मिलित किये जाने का स्थानीय नागरिकों द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है। भारी जन विरोध के बावजूद राज्य सरकार द्वारा उक्त क्षेत्र को नगर पालिका परिषद डोईवाला में शामिल करना जन भावनाओं का अपमान है। अतः उक्त क्षेत्र को नगर पालिका परिषद क्षेत्र से बाहर रखा जाय। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से आग्रह करती है कि उपरोक्त बिन्दुओं पर प्रदेश सरकार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने का कष्ट करेंगे।
प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, महामंत्री शिल्पी अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सचिव गिरीश पुनेड़ा आदि शामिल थे।