Page 164

रेलगाड़ियों पर 1 मार्च से नहीं चिपकाया जाएगा आरक्षण चार्ट

0

Noनई दिल्ली,  रेलवे के ए-1, ए और बी श्रेणी के सभी स्‍टेशनों पर एक मार्च से सभी ट्रेनों के आरक्षित डिब्‍बों पर आरक्षण चार्ट नहीं चिपकाया जाएगा। फिलहाल यह प्रायोगिक आधार पर अगले छह माह के लिए होगा। इसका उद्देश्य रेलगाड़ियों को बाहर से साफ रखना और कागज की बचत करना है।

रेल मंत्रालय ने जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वे एक मार्च से तत्‍कालीन ए 1, ए और बी श्रेणी के सभी स्‍टेशनों पर सभी ट्रेनों के आरक्षित डिब्‍बों पर आरक्षण चार्ट चिपकाना 6 महीने के लिए बंद कर दें। ट्रेन के प्‍लेटफॉर्मों पर फिजिकल/ डिजिटल चार्ट लगना जारी रहेगा। उन स्‍टेशनों पर जहां इलेक्‍ट्रॉनिक चार्ट दिखाने वाला प्‍लाज्‍मा लगाया गया है और वह उचित तरीके से कार्य कर रहा है, ऐसे प्‍लेटफॉर्मों पर फिजिकल आरक्षण चार्ट लगाना बंद किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय रेलवे के नई दिल्‍ली, हजरत निजामुद्दीन, मुंबई सेंट्रल, चेन्‍नई सेंट्रल, हावड़ा और सियालदाह स्‍टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर सभी ट्रेनों के आरक्षित डिब्‍बों पर आरक्षण चार्ट चिपकाना बंद कर दिया गया था।

गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को किया सम्मानित

0

गोपेश्वर,  चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में अपने होली गीत के विडियो फिल्मांकन के लिए पहुंचे गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र सिंह का अक्षत नाट्य संस्था ने उन्हें शाॅल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

गोपेश्वर में अक्षत नाट्य संस्था के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, चित्रकार सुरेश वर्मा, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक योगेश धस्माना, अक्षत नाट्य संस्था के विजय वशिष्ठ ने नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि उत्तराखंडी गीत संगीत से हटकर नरेंद्र सिंह नेगी ने यहां की परंपराओं, भावनाओं को गीतों के माध्यम से देश के सामने रखा। नेगी के गीतों में गढ़वाली उत्तराखंडी शब्दों का ऐसा समावेश है कि ठेठ पहाड़ी व्यक्ति भी अपनी बोली भाषा को सुनकर इसके शब्द अर्थ तक पहुंच सकता है।

इस मौके पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अक्षत नाट्य संस्था जिस प्रकार रंगमंच की मशाल बुलंद किए हुए है यह आज के दौर में सराहनीय है। उन्होंने अक्षत नाट्य संस्था से जुड़े कलाकारों को रंगमंच से हटकर लोक साहित्य, लोकगीत, पारंपरिक गीतों, जागरों के गायकों को आगे लाकर इस क्षेत्र में कार्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर अक्षत नाट्य संस्था के विजय वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, इंद्रेश मैखुरी, डॉ. दर्शन सिंह नेगी, ज्ञानेंद्र खंतवाल आदि मौजूद थे। 

राजनीति का दंगल: कैसे हुए सीएम सख्त और चैंम्पियन पस्त

0

भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन बिना आमंत्रण सीएम से मिलने दून विश्वविद्यालय पहुंचे तो मुख्यमंत्री ने उन्हें न केवल मंच से नीचे उतरने का आदेश दिया, बल्कि ज्ञापन लेने से भी इन्कार कर दिया।

शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय के खेल मैदान में ‘आपकी राय, आपका बजट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच पर सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए ही कुर्सी थी। अतिथियों और छात्रों के बैठने की व्यवस्था मंच के सामने की गई थी।करीब पौन घंटे बाद 12.45 बजे नीला कोट और काली टोपी लगाए विधायक चैंपियन शामियाने में पहुंचे और सीधे मंच की ओर बढ़े।  यह देख सीएम का पारा चढ़ गया। मुख्यमंत्री हाथ से इशारा कर बोले ‘सामने बैठिए, बैठने जगह उधर है।’ इस पर विधायक पहली पंक्ति में दून विवि के कुलपति चंद्रशेखर नौटियाल की बगल वाली कुर्सी पर बैठ गए।

कार्यक्रम समाप्त होने पर विधायक चैंपियन एक बार फिर हाथ में ज्ञापन लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास पहुंचे। इस बार तल्ख तेवर में मुख्यमंत्री बोले ‘यह ज्ञापन देने की जगह नहीं है।’ इस चैंपियन ने कहा कि ‘सर बात तो सुन लीजिए’। सीएम ने फिर कहा कि ‘यह बात सुनने की भी जगह नहीं है।’

वहीं भाजपा को बगावती तेवर दिखा रहे चैंपियन के तेवर दिल्ली से वापस लौटने के बाद बदले नजर आ रहे हैं। कुंवर को सीएम त्रिवेंद्र बड़े भाई और धन सिंह रावत छोटे भाई लगने लगे हैं। 13 फरवरी को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने के बाद कुंवर प्रणव के तेवर नरम पड़ गए हैं। इसे अब अमित शाह की नसीहत कहें या पार्टी द्वारा अनुशानहीनता पर कार्रवाई करने की बात का असर, जो भी हो लेकिन किसी भी हालत में पीछे न हटने वाले चैंपियन अब बैकफुट पर आ गए हैं। बता दें कि लगातार भाजपा की सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते हुए चैंपियन खुद की ही पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने यहां तक कह डाला था कि कि जीरो टॉलरेंस सरकार का दोहरा मापदंड है। अपने बयानों से पार्टी को लगातार असहज कर रहे चैंपियन के तीखे तेवर अब फीके पड़ गए हैं।


दरअसल, चैंपियन मंत्री पद न मिलने की वजह से काफी समय से नाराज चल रहे थे, इसके बाद उनकी बातों को भी पार्टी में तवज्जो नहीं दी गई जिससे कुंवर और आहत हो गए। इसके बाद कुंवर ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज करने की बात को मुद्दा बनाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गौरतलब है कि हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज करने के बाद सरकार ने पंचायत संचालन के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन किया, जिसमें चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह, अम्मी लाल और मोहम्मद सत्तार को सदस्य बनाया गया। समिति के सदस्य में सत्तार को शामिल करने से कुंवर और खफा हो गए। क्योंकि सत्तार पूर्व विधायक मोहम्मद शाहजाद के छोटे भाई होने के साथ ही कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक बहुत करीबी माने जाते हैं। 

शिक्षा मंत्री ने बच्चों के साथ ज़मीन पर बैठकर पीएम मोदी से लिए ”परीक्षा टिप्स”

0

ऋषिकेश। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्कूली बच्चों को परीक्षा में तनाव से बचने के टिप्स दिए। इस दौरान उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री भी क्लास में बैठ गए। क्लास में टेबल कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इसलिए मंत्रीजी भी बच्चों के साथ जमीन पर ही बैठे।

देहरादून के पथरीबाग में लक्ष्मण इंटर विद्यालय में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना। पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी के स्कूलों में विशेष इंतजाम किए गए। स्कूलों में प्रोजेक्टर, टीवी और रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुना जाएगा। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं तनाव पर कैसे नियंत्रण रखें और तनावरहित होकर कैसे तैयारी करें, इसको लेकर प्रधानमंत्री स्कूली बच्चों से बातचीत की। साथ ही विभिन्न माध्यमों से पूछे गए देशभर के स्कूली बच्चों के सवालों के जवाब भी दिया। पहले यह कार्यक्रम 11 से 12 बजे तक प्रस्तावित था, जिसका समय बदलाव कर दोपहर 11:45 से 12:45 बजे तक कर दिया गया। सभी स्कूलों को कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। लक्ष्मण इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में करीब 930 बच्चों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

school

ऋषिकेश में भी शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ नामक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण टेलीविजन पर देखा। शुक्रवार को शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं मे पीएम के इस कार्यक्रम से बच्चों को जोड़ने के लिए व्यवस्था की गई थी। हरीचन्द गुप्ता आदर्श बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाध्यापिका पूनम रानी शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ की। परीक्षा के दबाव को दूर करने के लिए पीएम ने छात्र-छात्राओं को मंत्र दिए। पीएम ने बच्चों के कहा, मैं आपका दोस्त हूं। यह प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नहीं बल्कि बच्चों का कार्यक्रम है।’ इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पीएम से परीक्षा के दबाव पर सवाल पूछे।
पीएम ने विवेकानंद का जिक्र करते हुए बच्चों से कहा कि विवेकानंद जी कहा करते थे कि अपने आप को कम नहीं आंको। पीएम ने कहा, ‘छात्र हमेशा मां सरस्वती का पूजन करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले अक्सर कई बच्चे हनुमान जी की पूजा करने लगते हैं। प्रधानाध्यापिका श्रीमती शर्मा के अनुसार बोर्ड परिक्षार्थियों के लिए आज पीएम का यह कार्यक्रम नये उत्साह का संचार करने मे कामयाब रहा।

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह एक मार्च से

0

ऋषिकेश। ऋषिकेश में आगामी एक मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मॉक विटल्स महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना ऑल वेदर रोड ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल मार्ग बनाने का कार्य गति पकड़ चुका है तथा केंद्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है।
सतपाल महाराज ने कहा कि महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है। कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। उक्त स्थान पर ट्रकों की आवाजाही बढ़ सके इसके लिए स्थानीय लोगों के लिए सुविधा शुल्क भी कम कर दिया गया है। बद्रीनाथ की पैदल यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि चारों धामों के पैदल यात्रा मार्गों पर पुरानी चट्टियों को भी विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर शहीद उप जिलाधिकारी ऋषिकेश नरेंद्र नगर के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नीरव मोदी के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज

0

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में की गई राशि की हेराफेरी के मामले में शामिल नीरव मोदी को लेकर हर पल नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि अभी मोदी न्यूयार्क स्थित आवास (36वीं मंजिल, इसेक्स हाउस, सिटी सेंट्रल पार्क) में रुके हुए हैं। यह संपत्ति उनकी पत्नी अमी मोदी के नाम लीज पर लिया गया है। साथ ही सीबीआई ने अब उनके खिलाफ दूसरी एफआईआर शुक्रवार को दर्ज कर ली है। इस एफआईआर में मोदी की कंपनियों की ओर 11,000 करोड़ की राशि का फर्जीवाड़ा दिखाया गया है। इस बाबत शिकायत पिछले 13 फरवरी को दी गई थी।

इससे पहले 31 जनवरी को दर्ज एफआईआर में सिर्फ 280 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा दिखाया गया था। मगर प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अभी तक दूसरी एफआईआर दर्ज नहीं की है। हालांकि निदेशालय की तरफ से इतना जरूर कहा गया है कि आज शुक्रवार को भी आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी जारी रहेगी। अभी एजेंसी मुंबई, पुणे (महाराष्ट्र), सूरत(गुजरात), जयपुर(राजस्थान), हैदराबाद एवं कोयम्बटूर में आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

सरकारी रवैये के खिलाफ ट्रांसपोर्टर का परिवार धरने पर बैठा

0

हल्द्वानी। सरकार के व्यवहार से नाराज ट्रांसपोर्टर स्व. प्रकाश पांडे का परिवार बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गया है। इस दौरान उन्होंने सरकार पर वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को देहरादून में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जहर खाकर जाने देने वाले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की पत्नी व माता-पिता लोगों के साथ बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
स्व. प्रकाश पांडे के परिजनों ने कहा कि प्रकाश की मौत के बाद सरकार ने पत्नी को नौकरी और 12 लाख रुपये की सहायता देने का वादा किया था। सरकार के वादे के बाद ही लोगों ने प्रकाश पांडे के शव का अंतिम संस्कार किया था लेकिन सरकार ने अभी तक वादा पूरा नहीं किया है। धरना देने पहुंचे लोगों ने कहा कि सरकार ने आर्थिक बदहाली के चलते जान देने वाले उद्यमी के परिवार से किया वादा पूरा नहीं किया, जिसके चलते लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। यदि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकाश पांडे के परिजनों को आर्थिक सहायता व नौकरी नहीं दी तो बाध्य होकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। 

उत्तराखंड पुलिस को मिले 29 महिला उपनिरीक्षक

0

ऋषिकेश। राज्य के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में सीधी भर्ती 2016 के माध्यम से चयनित 29 महिला उपनिरीक्षकों का 1 वर्ष का आधारभूत प्रशिक्षण संपन्न होने के उपरांत प्रशिक्षुओं के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
यह दूसरा अवसर था कि जब पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित उपनिरीक्षकों के आधारभूत शिक्षण का प्रथम बार सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।
शुक्रवार को समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने शपथ ग्रहण कसम परेड के उपरांत उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि नए प्रशिक्षण प्राप्त उपनिरीक्षकों को साइबर क्राइम सीसीटीवी कैमरे, आपदा प्रबंधन, बम निरोधक डिस्ट्रक्शन सर्विसलांस, साइबर क्राइम, योग कराटे आदि विषयों की जानकारी भी दी गई है। इससे इनकी सर्विस में कोई भी व्यवधान उत्पन्न ना हो।
इस अवसर पर आधारभूत प्रशिक्षण को पीटीसी में नियुक्त पूर्व प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह सैलाल उनके सहयोगी अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक डोभाल प्रतिसार निरीक्षक सुशील रावत, प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण मनीष जायसवाल, निरीक्षक नागरिक पुलिस संजय चौहान एवं चंद्र सिंह नेगी बाह्य कक्ष में नियुक्त समस्त अधिकारी मौजूद थे।

नव विवाहिता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0

ऋषिकेश। ऋषिकेश से सटे ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर खदरी में सम्पन्न हुए विवाह उत्सव पर पंजाब से देव भूमि ऋषिकेश में आये युवा इंजीनियर और उनकी नव नवेली दुल्हन सोनम सिल्सवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
विदित हो कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जन चेतना में कार्यरत पर्यावरण विद् विनोद जुगलान के सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर अरुण कुमार ने देव भूमि में विवाह का संकल्प लिया और गुरुवार को संपन्न हुई इस शादी के बाद आज खदरी में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। नव दम्पत्ति ने औषधीय पौधे रोपित किये।
इस अवसर पर अरुण कुमार व उनकी धर्मपत्नी सोनम के अतिरिक्त बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय देगा अजीत डोभाल को मानद अपाधि

0

कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय समिति ने निर्णय लिया है कि डोभाल को आगामी मार्च में होने वाले दीक्षांत समारोह में ही उपाधि से नवाजा जाएगा।

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानद उपाधि से नवाजने का फैसला गुरुवार को हुई बैठक में लिया। विवि कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद अब आगामी दीक्षांत समारोह में अजीत डोभाल को उपाधि से नवाजा जाएगा। हालांकि इस उपाधि को देने की तिथि अभी तय नहीं हुई है।

कुमाऊं विश्वविधालय के कुलपति डीके नौरियाल का कहना है कि वो आने वाले वर्षों में प्रदेश के उन सभी सपूतों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने देश के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री के सचिव आइएएस भाष्कर खुल्बे और फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को भी बुलाया जाएगा।