उत्तरकाशी: पुरोला में शांति बहाली को लेकर उपजिलाधिकारी ने की बैठक
प्रशासन की पहल पर पुरोला में शांति बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय व्यापार मण्डल ने अल्पसंख्यक दुकानदारों से कहा है कि वे अपनी दुकानें खोलें और व्यापार मंडल उन्हें हर तरह से सहयोग करेगा।
पुरोला में पिछले दिनों हुई घटना के सम्बन्ध में गुरुवार को उप...
केदारनाथ: 45 दिनों में धाम पहुंचे 8 लाख 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु
केदारनाथ धाम इन दिनों पूरी तरह से भक्तों से भरा हुआ है। केदारनाथ यात्रा में 45 दिनों में 8 लाख 20 हजार से अधिक भक्त धाम पहुंचककर दर्शन कर चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 20 से 22 हजार के करीब तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं।
इस वर्ष केदारनाथ धाम की यात्रा पर उम्मीद से भी अधिक भक्त पहुंच रहे हैं।...
उत्तरकाशी: गौमुख-तपोवन में फंसे ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन ट्रैक में फंसे 7 सदस्यीय ट्रैकिंग दल को एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। एसडीआरएफ टीम ने लगभग 24 किलोमीटर पैदल चलकर ट्रैकरों को खोजा।
ट्रैकिंग दल में एक गाइड, 3 ट्रैकर व 3 पोर्टर शामिल थे। यह ट्रैकिंग दल गंगोत्री से तपोवन की ओर जा रहा था। मौसम खराब होने के कारण सभी बीच रास्ते...
नीती घाटी को जोड़ने वाला क्षतिग्रस्त पुल बन कर तैयार, वाहनों की आवाजाही शुरू
सीमांत क्षेत्र नीती घाटी को जोड़ने वाला गिर्थी नदी पर बना पुल वेली ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सीमा सड़क संगठन के शिवालिक परियोजना के चीफ इंजीनियर प्रसन्ना जोशी ने वेली ब्रिज का निरीक्षण कर इसे सुरक्षा मामले में जांच के बाद क्लीन चिट दी। इसके बाद पुल से यातायात शुरू करने को कहा।
16 अप्रैल...
उत्तरकाशी में बाजार बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
व्यापारियों ने शुक्रवार को बाहरी क्षेत्र से आ रहे लोगों के सत्यापन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही उत्तरकाशी बाजार बंद रखकर अपना विरोध प्रकट किया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों ने धर्म विशेष के लोगों की सत्यापन जांच के साथ ही उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की मांग उठाई।
शुक्रवार को उत्तरकाशी...
धामी कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मुहर,अब राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष का होगा
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद उन पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट की बैठक के बारे में मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान कैबिनेट में 13 प्रस्ताव लाए गए थे। इन प्रस्तावों में राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली में संशोधन, उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना और जिला पर्यटन कार्यालयों...
बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, चारधाम यात्रा पर भी दिख रहा असर
बेमौसमी बारिश ने काश्तकारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे गेहूं की खड़ी फसलों को भारी नुकसान तो हो ही रहा है। चारधाम यात्रा पर इसका असर पड़ रहा है। मई का पूरा महीना आज समाप्त हो रहा, लेकिन इस बार मई महीने की तफ्तीश कहीं भी देखने को नहीं मिली। आलम यह है कि सर्दी से बचने के...
किरण ने जीता सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया में उत्तराखंड की अकेली सफलता
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की छात्रा किरण ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। किरण उत्तराखंड की अकेली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ये सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद शास्त्री ने इसे विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे प्रदेश की उपलब्धि बताया।
खेलो इंडिया के अंतर्गत 25 मई से 3 जून तक देश...
पिंडरघाटी में पुलों की स्थिति दयनीय,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
चमोली जिले के पिंडर घाटी में पिछले लंबे समय से पुलों की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। अभी पिछले बुधवार को थराली का मुख्य पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। गनीमत यह रही कि प्रातः सफाई कर रहे सफाई कर्मी की नजर उस पर पड़ गई और उसके माध्यम से जानकारी जनता और संबंधित विभाग को मिली तब वाहनों...
केदारनाथ यात्रा पर उमड़ रहा श्रद्धालुओं और भक्तों का हुजूम
केदारनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं और भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। केदारनाथ यात्रा के सबसे मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड में यात्रियों की इतनी भीड़ है कि कहीं पर भी पांव रखने की जगह नहीं मिल रही है। गौरीकुंड में यात्रियों का लंबा जाम लग रहा है।
केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। 33...



























































