Page 547

मिसाल: हल्द्वानी के दो बच्चों का सराहनीय कदम

दीपावली के मौके पर हल्द्वानी के दो बच्चों ने सराहनीय कार्य किया है। यह दोनों बच्चे आपस में भाई-बहन हैं जिन्होंने दीपावली के लिए बचाए अपने पैसों का ऐसा सदुपयोग किया और सैकड़ों बच्चों की खुशियों में चार चांद लग गये। कुणाल सनवाल और अनुष्का सनवाल इन दोनों बच्चों ने अपनी दीपावली त्यौहार के लिए बचाई सेविंग, गरीब बच्चों में...

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग की प्रगति पर सीएम खुश, स्टेशनों पर दिखेगी पर्वतीय शैली

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सम्बन्धित जिलाधिकारी आपसी अनुभव साझा करते हुए कार्यों में आने वाली बाधाओं को जल्द से जल्द समाप्त करें। साथ ही रेलवे मार्ग के सभी स्टेशनों की भव्यता और स्टेशनों के निर्माण में पर्वतीय शैली की स्थापत्यकला का प्रयोग करने को कहा। बुधवार को मुख्यमंत्री...

बीमार हरीश रावत उपवास धरने में सरकार पर हुए आक्रामक 

कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अस्पताल से छुट्‌टी मिलते ही भाजपा सरकार के खिलाफ पंचायत रक्षा उपवास धरने में शामिल हो मोर्चा खोल दिया। इस दौरान रावत ने कहा कि भाजपा चोर दरवाजे से ग्राम सरकार की सत्ता चाह रही है लेकिन जागरूक मतदाता इसे सफल नही होने देंगे। हरदा की इस आक्रमकता से कांग्रेस और...

दुनिया के 90 फीसदी देशों में आर्थिक सुस्‍ती का दौर, भारत पर भी होगा असर : आईएमएफ प्रमुख

नई दिल्‍ली, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) प्रमुख क्रिस्‍टलीना जॉर्जिवा का कहना है कि ट्रेड वार की वजह से वैश्विक आर्थिक सुस्‍ती का दौर जारी है। आईएमएफ प्रमुख ने कहा कि इस सुस्‍ती का असर विश्‍व के 90 फीसदी देशों के विकास दर पर पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि भारत पर भी वैश्विक सुस्‍ती का असर साफ तौर पर दिख रहा...

स्मृतिवन के सौंदर्यीकरण को लेकर आगे आया अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह

ऋषिकेश,  हरिद्वार -ऋषिकेश बाईपास राष्ट्रीय राज मार्ग पर ऋषिकेश वन क्षेत्र के लालपानी बीट की कक्ष संख्या दो में स्थापित स्मृतिवन के सौंदर्यीकरण को अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह दुधुपानी ऋषिकेश ने पहल पर जोर दिया। समूह के अध्यक्ष पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने बताया कि स्मृतिवन की स्थापना चार माह पूर्व गत 16 जून को जिला व तहसील प्रशासन के...

मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक करी

देहरादून, मुख्यमंत्री रावत ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में उत्तराखण्ड में 2021 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेल सचिवालय का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, "उत्तराखण्ड में होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेल के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में...

‘मल्लखम्भ’ से छात्र स्वयंसेवकों को बलिष्ठ बनाएगा संघ 

देहरादून,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र भक्ति के साथ-साथ स्वयंसेवकों को अपने देश के पारंपरिक खेल और बच्चों की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए भी कृत संकल्पित है। इसी के तहत उत्तराखण्ड में पांच दिवसीय 'मल्लखम्भ' शिविर में 175 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर पसीना बहाया, इस शिविर का बुधवार को समापन हो गया। आरएसएस के शरीरिक विभाग ने राज्य के...

ऋषिकेश में 11 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा चार दिवसीय पिरामिड ध्यान कुंभ

ऋषिकेश, पिरामिड स्प्रिचुअल सोसाइटी मूवमेंट ऋषिकेश स्थित स्वामी नारायण आश्रम में 11 अक्टूबर से चार दिवसीय शाकाहार, ध्यान, पिरामिड उर्जा और ज्ञानोदय के संदेश को लेकर महायोग ध्यान कुंभ आयोजित होगा। तीसरी बार आयोजित इस ध्यान कुंभ की जानकारी संस्था ने पत्रकार वार्ता में दी। संस्था के संयोजक बी.एल.शास्त्री ,कार्य निदेशक आर.पी. सहगल तथा सुदर्शन खत्री ने संयुक्त रूप से...

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज ओलावृष्टि के आसार

उत्तराखंड
देहरादून,  उत्तराखण्ड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बुधवार को ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। वहीं आसामन मुख्यत: आंशकि रूप से बादल के साथ साफ रहेगा। अगले पांच दिनों तक शुष्क के मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा...

द्वितीय चरण में 948 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे एक लाख 12034 मतदाता

गोपेश्वर,  त्रिस्तरीय पचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 11 अक्टूबर को संपन्न होना है। चमोली जिले की 26 जिला पंचायत सदस्यों में से 11 सदस्यों के साथ ही क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान सहित 948 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला एक लाख बारह हजार 33 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर करेंगे। चमोली जिले में द्वितीय चरण का मतदान...