द्वितीय चरण में 948 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे एक लाख 12034 मतदाता

0
576
गोपेश्वर,  त्रिस्तरीय पचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 11 अक्टूबर को संपन्न होना है। चमोली जिले की 26 जिला पंचायत सदस्यों में से 11 सदस्यों के साथ ही क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान सहित 948 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला एक लाख बारह हजार 33 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर करेंगे।
चमोली जिले में द्वितीय चरण का मतदान कर्णप्रयाग, गैरसैण व पोखरी विकास खंडमें संपन्न होना है। तीनों विकास खंडों में 26 जिला पंचायत में से 11 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव द्वितीय चरण में संपन्न होना है। कर्णप्रयाग में ग्राम प्रधान के 94 पदों के लिए 258 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जांच में दो आवेदन निरस्त हुए तथा 14 ने नाम वापस लिए गए। जबकि एकल नामांकन में 13 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्राम प्रधान के एक पद पर कोई नामांकन नही हुआ। इस प्रकार यहां पर 79 ग्राम प्रधान पद के लिए 242 उम्मीदवार मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 31 पदों के लिए 94 नामांकन हुए। जांच में 12 आवेदन निरस्त हुए तथा चार नामांकन वापस लिए गए और तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। क्षेत्र पंचायत की 28 पदों के लिए 75 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
इसी प्रकार गैरसैंण में ग्राम प्रधान के 95 पदों के लिए 249 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जांच में तीन आवेदन निरस्त हुए तथा 12 ने नाम वापस लिए गए। जबकि एकल नामांकन में 18 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब 77 ग्राम प्रधान के लिए 216 उम्मीदवार मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पदों के लिए 116 नामांकन हुए। जांच में 10 आवेदन निरस्त हुए तथा पांच ने नामांकन वापस लिए गए और पांच पदों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। क्षेत्र पंचायत की 35 पदों के लिए 96 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
इसी तरह विकास खंड पोखरी में ग्राम प्रधान के 72 पदों के लिए 206 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जांच में आठ आवेदन निरस्त हुए तथा छह ने नाम वापस लिए गए। जबकि एकल नामांकन में 13 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्राम प्रधान के दो पदों के कोई नामांकन नही हुआ। पोखरी में प्रधान के 57 पदों के लिए 192 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 25 पदों के लिए 92 नामांकन हुए। जांच में 16 आवेदन निरस्त हुए तथा दो नामांकन वापस लिए गए और एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुआ। अब क्षेत्र पंचायत की 24 पदों के लिए 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
कर्णप्रयाग ब्लाक की 94 ग्राम पंचायतों में 96 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां पर 19754 पुरूष, 19600 महिला सहित कुल 39354 मतदाता पंजीकृत है। पोखरी ब्लाक की 72 ग्राम पंचायतों में 74 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां पर 14724 पुरूष, 14347 महिला सहित कुल 29071 मतदाता पंजीकृत है। गैरसैंण ब्लाक की 95 ग्राम पंचायतों में 101 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां पर 21403 पुरुष, 22206 महिला सहित कुल 43609 मतदाता पंजीकृत है। इस तरह कुल 112034 मतदाता 948 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।