स्मृतिवन के सौंदर्यीकरण को लेकर आगे आया अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह

0
549
ऋषिकेश,  हरिद्वार -ऋषिकेश बाईपास राष्ट्रीय राज मार्ग पर ऋषिकेश वन क्षेत्र के लालपानी बीट की कक्ष संख्या दो में स्थापित स्मृतिवन के सौंदर्यीकरण को अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह दुधुपानी ऋषिकेश ने पहल पर जोर दिया।
समूह के अध्यक्ष पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने बताया कि स्मृतिवन की स्थापना चार माह पूर्व गत 16 जून को जिला व तहसील प्रशासन के अधिकारियों समेत नगर निगम महापौर ने विधिवत रूप से की थी। लेकिन मौसम एवं विभागों में आपसी समन्वय की कमी के कारण अभी तक कुछ विशेष कार्य नहीं हुआ। अब इसके लिए स्थानीय स्वयं सहायता समूह स्मृतिवन के सौंदर्यीकरण को लेकर स्वयं गंभीरता से कार्य करने को तत्पर हैं।
प्रथम चरण में वन की साफ सफाई कराई गई है।अब नगर निगम महापौर से पुनः आग्रह कर सम्पर्क मार्ग पर पाइप डलवाये जाएंगे। यदि सम्बंधित अधिकारी विकास के कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी देहरादून से की जाएगी। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सहयोग से सड़क के दोनों ओर पौधरोपण कर इसे संरक्षित किया जाएगा।