उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज ओलावृष्टि के आसार

0
391
उत्तराखंड
देहरादून,  उत्तराखण्ड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बुधवार को ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। वहीं आसामन मुख्यत: आंशकि रूप से बादल के साथ साफ रहेगा। अगले पांच दिनों तक शुष्क के मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार यानि नौ अक्टूबर को गढ़वाल और कुमाउं मंडल के रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम चमक और बारिश के साथ ओला वृष्ठि पड़ने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगले पांच दिनों में तक आसामन मुख्यत: साफ रहेगा वहीं आशिंक रूप से बादल भी बने रहेंगे। इसके साथ 10 अक्टूबर से मौसम में शुष्क का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
केदारनाथ में पांच सौ यात्रियों ने किए दर्शन 
केदारनाथ में बुधवार सुबह पांच सौ यात्री दर्शन कर लौट गए, जबकि सोनप्रयाग से केदारनाथ 820 यात्री गए है। वहीं आठ अक्टूबर को चार हजार यात्री दर्शन कर लौटे थे जबकि 568 यात्री वहीं रुके हुए थे।
दो दर्जन ग्रामीण मोटर मार्ग बंद 
राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा का आवागमन सुचारू रूप से चालू है। जबकि प्रदेश में एक राज्य मार्ग सहित दो दर्जन ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं जिन्हें खोलने का कार्य तेजी से जारी है।