उत्तरकाशी में फिर डोली धरती, कोठीगाड रेंज हिमाचल बार्डर रहा केंद्र
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में सोमवार सुबह 8ः35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता 3 मापी गई। भूंकप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला प्रशासन तहसीलों मुख्यालयों से भूकंप के प्रभाव की सूचना जुटा रहा है।
आपदा...
उत्तराखंड : हरिद्वार जिले की रुड़की में स्टील फैक्टरी में बॉयलर फटा,17 कर्मचारी घायल
उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की स्थित मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मुड़ियाकी गांव के पास श्री गायत्री स्टील फैक्टरी में बॉयलर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 17 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि बॉयलर ब्लास्ट में झुलसे सभी कर्मचारी यूपी के मुजफ्फरनगर, देवरिया और बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।
देर रात हुई...
लोकसभा ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित किया
लोकसभा से बुधवार को महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने वाला विधेयक पारित हो गया। संविधान संशोधन विधेयक होने के कारण मतविभाजन द्वारा इसे पारित किया गया। संविधान में 128वें संशोधन किए जाने के पक्ष में 454 मत पड़े और 2 मत विरोध में पड़े। ज्ञात हो कि विधेयक को पारित किए जाने...
महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश
नई संसद में पहले दिन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक, 2023 यानी महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। विधेयक को पेश किए जाने से पूर्व ही प्रधानमंत्री ने सभी दलों से आग्रह किया कि वे विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने में सहयोग दें।
विधेयक को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया।...
एक बार फिर प्रदेश में वर्षा का येलो अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर पांच दिनी पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें 19 सितम्बर से लेकर 23 सितम्बर तक की भविष्यवाणी की गई है। इस पूर्वानुमान में ऊधमसिंहनगर हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में 21 से लेकर 23 सितम्बर...
अब मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी : रेखा आर्य
खेल नीति 2021 आउट ऑफ टर्न सेवा मिलना बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वालों को 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' की तर्ज पर नौकरी देने की योजना बनाई है।
गुरुवार को आउट ऑफ टर्न जॉब का जीओ जारी होने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। खेल मंत्री ने...
बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार में कोई नयी दरार नहीं देखी गयी : बीकेटीसी
बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में कोई नयी दरार नहीं देखी गयी है और नहीं बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र में भू-धंसाव हो रहा है। पहले से आयी हल्की दरारों का मरम्मत कार्य चल रहा है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई) द्वारा बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार में...
आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, कुमाऊं उप महानिरीक्षक बने योगेंद्र
शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं उप महानिरीक्षक और अजय सिंह को देहरादून एसएसपी बनाया गया है।
अपर सचिव अतर सिंह की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में आईपीएस नीलेश आनंद भरणे को आईजी कुंमाऊ से आईजी पी एंड एम भेजा गया है। योगेंद्र रावत को डीआईजी अभिसूचना से डीआईजी कुंमाऊ की...
प्रधानमंत्री अक्टूबर में आएंगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़, शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी महीने अक्टूबर में उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ आएंगे। प्रधानमंत्री के 11 अक्टूबर को दौरे को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बुधवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एसीएस राधा...
मंत्रिमंडल में सेवा नियमावली, औली, बदरी-केदार मास्टर प्लान सहित हुए कई अहम फैसले
राज्य की धामी मंत्रिमंडल की मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान,औली विकास प्राधिकरण गठन,उत्तराखण्ड सेवा नियमावली सहित कई अहम फैसले लिए गए।
सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्य सचिव एसएस संधू इसकी बीफ्रिंग की। उन्होंने बताया कि आज कुल 06 विषय मंत्रिमंडल...



























































