नैनीताल में बस खाई में गिरी, सात की मौत, 26 घायल
नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर रविवार रात्रि एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई है। मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर घटगढ़ के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुई दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनास्थल पर काफी खतरनाक मोड़ होने के बावजूद वहां सड़क किनारे रेलिंग न लगी होने की भी जानकारी सामने...
माहरा ने साधा सरकार पर निशाना, लगाई आरोपों की झड़ी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि डेंगू से जूझ रहे प्रदेश को संभालने के नाम पर सरकार आंकड़े छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एम्स अस्पताल में छह सौ नियुक्तियां की गईं, सभी बाहरी प्रदेशों के हैं। मशीन खरीदारी में भी काफी घोटाला किया गया...
उत्तराखंड में लगे भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में मंगलवार को दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए भूकंप की तीव्रता अलग-अलग दर्ज की गई है। ऊधमसिंह नगर में इसकी तीव्रता 6.2 बताई गई तो चमोली में रिएक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई है।
देहरादून में 2 बजकर 53...
जेल के बंदियों की न्यूनतम दरें बढ़ाई जाएंगी : धामी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों की न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए 67 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये और अकुशल के लिए 44 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये दिये...
एआरटीओ ने की एस आई (प्रवर्तन) की पिटाई, वीडियो वायरल
हरिद्वार के एआरटीओ कार्यालय में मारपीट किये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एआरटीओ रत्नाकर सिंह, एसआई प्रवर्तन मुकेश वर्मा के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना कल की और घटनास्थल भी एआरटीओ कार्यालय परिसर का ही बताया जा रहा है।
इस वीडियो में एआरटीओ रत्नाकर सिंह जहां मार पिटाई और गाली गलौज...
उत्तराखंड के प्रवासी राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भाई बहन, उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने इनवेस्टर्स समिट को लेकर लंदन में रोड शो में सहयोग के लिए प्रवासी भारतीयों और खासतौर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विदेश में रहकर भी...
नेशनल फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में मनोज बहुखंडी ने जीते तीन स्वर्ण
तीसरी नेशनल फ़िन स्विमिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप के बेस्ट तैराक बनकर लौटे हरिद्वार जल पुलिस के गोताखोर मनोज बहुखंडी का एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखण्ड को गौरव का पल देने के लिए मनोज की प्रशंसा करते हुए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हर संभव मदद का भी आश्वासन...
धामी सरकार ने 10 लोगों को बाटें दायित्व, सुरेश भट्ट – ज्योति गैरोला और बलराज पासी का भी नाम
धामी सरकार ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बुधवार को विभिन्न बोर्ड, परिषद और समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर 10 पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटे हैं। इस दायित्व में संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं को ही जगह मिली है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से जनहित में निर्णय...
हरिद्वार की बेटी कनक करेगी उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम-19 की कप्तानी
तीर्थनगरी हरिद्वार की बेटी खेल की दुनिया में सितारा बनाने जा रही है। उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम-19 की कप्तानी का मौका इस बार रावली महदूद की कनक टूपरानियां को मिला है। महिला क्रिकेट के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है।
बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा की धनी कनक का प्रारंभिक प्रशिक्षण नवोदय नगर स्थित ऑक्सफोर्ड कालेज एकेडमी में हुई है।...
उत्तराखंड : खालिस्तानी आतंकियों से संपर्क मामले में देहरादून और ऊधमसिंह नगर में एनआइए के छापे
उत्तराखंड में भी बुधवार को एनआइए खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर से संपर्कों के मामले को लेकर ऐसे लोगों के यहां पर छापेमारी कर रही है। एनआइए राज्य के दो जिलों में छापेमारी कर रही है। इनमें एक देहरादून और दूसरा ऊधमसिंह नगर जिला है।
देहरादून के एक गन हाउस स्वामी परीक्षित नेगी के घर पर भी एनआइए की छापेमारी चल...


























































