Page 430

अल्मोड़ा में जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान

जिले के भनोली क्षेत्र के धौलादेवी ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को जबरदस्त ओलावृष्टि हुई है। ओलों के चलते सड़क पर दौड़ रहे वाहन फिसल गये। इस ओलावृष्टि से फसलों और बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का रुख बदला और क्षेत्र के गरुड़ाबांज, अंडोली, मटकन्या, गैराड़ तल्ला, गैराड़ मल्ला, लधौली, काफलीखान, धसपड़,...

पार्षद का आरोप: कूड़े की आड़ में नगर निगम में खेला जा रहा भ्रष्टाचार का खेल

नगर निगम में कूड़े की आड़ में भ्रष्टाचार का खेल खेले जाने का आरोप लगाते हुये निगम के पाषदों ने नगर निगम के अधिकारियों और कूड़ा उठाने वाली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन पार्षदों ने पत्रकारों के सामने अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार करने का चिट्ठा खोला। इन पार्षदों ने दावा किया है कि इस...

कांग्रेस में टकराहट इतनी, तो कैसे दिखेगी सदन में एकता

बजट
कांग्रेस की एकता गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान कसौटी पर होगी। नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा ह्दयेश के साथ हरीश रावत समर्थक विधायक कितना कंधे से कंधा मिलाकर चल पाएंगे, यह देखने वाली बात होगी। प्रदेश कार्यकारिणी के सामने आने के बाद जिस तरह से दोनों गुटों के बीच दरार और चौड़ी हुई है, उससे कांग्रेस के रणनीतिकारों के...

उत्तराखंड में लागू हुई ई-चालान व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शनिवार से ई-चालान व्यवस्था लागू हो गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज यहां पुलिस लाइन में इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जनपदों के लिए इन्टरसेप्टर भी रवाना किये। मुख्यमंत्री के समक्ष ई-चालान के लिए यातायात निदेशक केवल खुराना एवं एसबीआई के डीजीएम बीएल सैनी ने एमओयू...

मिसाल: देहरादून बना देश का पहला चाइल्ड फ्रेंडली शहर !!

देहरादून देश का पहला चाइल्ड फ्रेंडली शहर बन गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून में, देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की चाइल्ड फ्रेंडली और क्म्यूट फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट परियोजना को शुरू किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "देहरादून देश का पहला शहर है, जहां से चाइल्ड फ्रेंडली शहर की शुरूआत हो रही है। यह उत्तराखण्ड...

अल्मोड़ा में भरभरा कर गिरा पुराना मकान, मवेशी की मौत, एक व्यक्ति घायल 

अल्मोड़ा, अल्मोड़ा के एनटीडी में शनिवार की सुबह एक आवासीय मकान भरभरा कर गिर गया। घटना में एक मवेशी की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। शनिवार की सुबह लोगों ने जब तेज आवाज सुनी तो सभी चौंक पड़े। इसके बाद लोग एकत्र हो गए और भागकर घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि वहां विनोद सिंह...

उत्तराखंड में आज और कल बारिश, बर्फबारी व ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून, उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर ओले गिरने के भी अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र...

5 हेक्टेयर से कम क्षेत्र में फैले वनों को वन श्रेणी से बाहर रखने के सरकार के आदेश पर रोक

हाईकोर्ट
नैनीताल, उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ ने प्रदेश में पांच हेक्टेयर से कम क्षेत्र में फैले वनों को वन श्रेणी से बाहर रखे जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। मामले के अनुसार प्रो. अजय रावत ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर...

पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में बढ़ा गिद्धों का कुनबा

कालागढ़, शीत ऋतु के आखिरी दिनों में जिले के कालागढ़ में गिद्धों के नजर आने से वन विभाग खुश है। पिछले साल यहां झुंड में  करीब 25-30 गिद्ध दिखे थे। इस बार कालागढ़ केंद्रीय कालोनी के सूखा स्रोत में लगभग 40 गिद्ध झुंड में नजर आए हैं। गिद्धों को प्रकृति  का सफाईकर्मी कहा जाता है। दूषित पर्यावरण और मवेशियों में इस्तेमाल...

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह को लेकर तैयारियां शुरू

ऋषिकेश, आगामी एक मार्च से ऋषिकेश में उत्तराखंड पर्यटन विभाग तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम केे युवा प्रबंध निदेशक आशीष श्रीवास्तव , पर्यटन विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ,जिलाधिकारी बी. षणमुगम ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट...