नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी टली, अब 5 मार्च को होगी
मुंबई, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के फरार आरोपित नीरव मोदी की 112 संपत्तियों की नीलामी आगामी 5 मार्च तक के लिए टाल दी गई है। नीलामी से प्राप्त रकम से बैंकों के बकाए का भुगतान किया जायेगा। यह नीलामी दो चरणों में की जानी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से बताया गया कि नीरव मोदी की जब्त कीमती...
तीन दिन की स्थिरता के बाद फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
नई दिल्ली, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने तीन दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर कटौती की है। ओएमसी ने पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। इस तरह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 6 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है।...
आंचल-अमूल के उत्पाद 12 मार्च से मिलेंगे, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
देहरादून, सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में डेयरी विकास विभाग की बैठक की। इसमें निर्णय किया गया कि 12 मार्च को देहरादून में आंचल-अमृत योजना को मिड-डे मील में शामिल करने के साथ ही आंचल-अमूल के मध्य हुए समझौतों के क्रम में तैयार किए जाने...
धरती से पानी निकालने की बजाय उसमें भरने का दृष्टिकोण विकसित करें : शेखावत
नैनीताल, यहां जिला मुख्यालय स्थित उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में 'पर्वतीय क्षेत्रों में पीने योग्य पानी के जनसहभागिता से प्रबंधन' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला प्रारम्भ हुई। इसमें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश के पेयजल सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी और मुख्यमंत्री के सचिव राजीव रौतेला सहित देश के 22 प्रदेशों के...
वेब सीरीज ‘स्टेट ऑफ सीज 26/11’ का रोंगटे खड़े कर देनेवाला ट्रेलर रिलीज
जी प्रीमियम की नई पेशकश 'स्टेट ऑफ सीज 26/11' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर बुधवार को जारी हो गया है। यह वेब सीरीज जी5 पर प्रसारित होगा और इसमें 8 एपिसोड होंगे। इस वेब सीरीज में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, सिड मक्कर अहम भूमिका में नजर आएंगे। जी प्रीमियर ने इस वेब सीरीज का ट्रेलर...
‘भूल भुलैया 2’ में हुई अभिनेता संजय मिश्रा की एंट्री
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' में तब्बू के बाद दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा की एंट्री हो गई है। फिल्म में वह पंडित के किरदार में होंगे। यह जानकारी फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने सोशल मीडिया पर दी। अनीस ने ट्वीट किया-' अपने पुराने मित्र संजय मिश्रा का 13 साल बाद फिर से स्वागत...
‘झुमका बरेली वाला’ सुपरहिट गाना ‘झुमका गिर रे बरेली के बाजार’ से प्रेरित है: बप्पी लाहिड़ी
दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी आगामी फिल्म 'इश्क नचौंदा है' में एक नया गाना 'झुमका बरेली वाला' लेकर आ रहे हैं। यह नया गाना लोकप्रिय गाना 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में' से प्रेरित है। इस गाने की शूटिंग इस साल के अंत में लखनऊ और बरेली में होगी। विवेक फिल्म प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'इश्क नचौंदा...
नीरव मोदी की घड़ी और कार समेत 112 समानों की नीलामी 27 को
नई दिल्ली/ मुंबई, भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की महंगी घड़ियां, कार और दुलर्भ पेंटिंग सहित 112 समानों की नीलामी गुरुवार 27 फरवरी यानि के आज की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से सैफरनआर्ट इस नीलामी को अंजाम देगी। इसके बाद 72 सामानों की अगले हफ्ते ऑनलाइन नीलामी 3 और 4 मार्च को हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि...
बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी
हरिद्वार, प्रदेश में मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली। राज्य के कई हिस्सों में अचानक बारिश और ओलावृष्टि हुई। हरिद्वार जिले के लक्सर में भी प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई लेकिन इस बारिश से किसान के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ने लगी...
चारधाम के डिजीटल दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
जल्द ही दुनियाभर के श्रद्धालु जो कि किन्हीं कारणों से देवभूमि नहीं आ पाते हैं, यहां के चार धाम सहित अन्य प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आनलाईन दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जिओ, एक डिजीटल प्लेटफार्म तैयार करेगा। श्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन किया जा सकेगा। उत्तराखण्ड में हर साल लाखों...


























































