अहमद पटेल : कांग्रेस के इस ‘चाणक्य’ ने हर मुश्किल वक्त में दिया समाधान का रास्ता
कांग्रेस के 'चाणक्य' कहे जाने वाले अहमद पटेल के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पटेल के निधन की सूचना पार्टी के लिए किसी झटके से कम नहीं, वो भी उस वक्त जब कांग्रेस के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। पार्टी में भीतर या बाहर से किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए वो पहले विकल्प...
विश्वमोहन बडोला: गढ़वाल भवन आने की बडोला की इच्छा रह गई अधूरी
पौड़ी जिले के ढांगू क्षेत्र के एक बहुत ही छोटे गांव ठंठोली से विश्वमोहन बडोला की पहचान रही है। यह अलग बात है कि उनका पूरा जीवन लखनऊ, दिल्ली और मुंबई में बीता लेकिन उत्तराखंड से उनका संबंध कभी नहीं टूटा। यही वजह है कि उत्तराखंड के तमाम लोग जब भी उनसे फोन या किसी दूसरे माध्यम से संपर्क...
उत्तराखंडः शिवालिक एलीफेन्ट रिजर्व की अधिसूचना रद्द करने का निर्णय
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई उत्तराखण्ड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक में शिवालिक एलीफेन्ट रिजर्व की अधिसूचना को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार के लिए वनभूमि दिए जाने के कारण यह निर्णय किया गया है। इसके साथ ही लालढ़ांग चिल्लर खाल मार्ग की स्वीकृति हेतु राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड...
नहीं रहे कांग्रेस के मजबूत स्तंभ अहमद पटेल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल का बुधवार तड़के निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें कई स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो रही थीं, जिसके चलते उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अंतिम स्वांस ली।
उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री...
प्रधानमंत्री के साथ बैठक में सीएम ने बताई हरिद्वार कुंभ में कोरोना वैक्सीन की जरूरत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कोरोना के मुद्दे पर हुई वर्चुअल बैठक में कहा कि कोरोना वैक्सीन का आवंटन करते समय अगले साल हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ को भी ध्यान में रखा जाए। इस वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री...
सरकार ने चीन के अलीएक्सप्रेस सहित 43 और मोबाइल एप्लीकेशन पर लगाया प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को खतरा बताते हुए 43 और चीनी मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसमें ई-कॉमर्स से जुड़ी चीनी एप्लीकेशन अलीबाबा व अलीएक्सप्रेस, कैमकार्ड और चाइनीज सोशल एप्लीकेशन प्रमुख हैं। इसके अलावा ऑनलाइन डेटिंग और चैटिंग से जुड़े एप्लीकेशन शामिल है।
केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से जारी...
हरिद्वार कुंभ में आने वालों का होगा कोविड टेस्ट, श्रद्धालुओं की संख्या रहेगी नियंत्रित
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कुंभ मेले को सफल बनाने के लिये सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में परिस्थिति के अनुकूल यथासमय एडवाइजरी जारी करने की व्यवस्था की जाए। कुम्भ मेले में आने वालों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, एन्ट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ...
मौसम में बदलाव और कोविड के दूसरे दौर में बढ़ी संक्रमण की संभावना, रहें सावधान
बर्फीली हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड बढ़ने लगी है। एक ओर जहां मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोविड-19 का दूसरा दौर शुरू हो गया है। जिसमें काफी तेजी के साथ संक्रमण फैलने की शिकायत आने लगी है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर सावधान और सतर्क रहने की...
राजनीति: हरीश रावत ने फिर लोगों को सकते में डाला
कांग्रेस नेता हरीश रावत इन दिनों चर्चाओं में है। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गये कांग्रेस नेताओं की घर वापसी को लेकर चल रही जुबानी जंग में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब यह कह कर सबको सकते में डाल दिया है कि वे 2024 में राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उनके इस ऐलान से यह भी अंदाजा लगाया...
अंतर धार्मिक विवाह शासनादेश पर लगी रोक
अंतर धार्मिक विवाह का मुद्दा प्रदेश में चर्चा के केंद्र में है। गत दिनों टिहरी समाज कल्याण कार्यालय से अंतर धार्मिक विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि देने संबंधी परिपत्र जारी होने पर प्रदेश में हंगामा हो चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी गढ़वाल के जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अंतरजातीय और अंतरधार्मिक विवाह के लिए...



























































