सत्ता में आने पर केजरीवाल मॉडल उत्तराखंड में भी लागू करेगी आप:सिसोदिया
आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने त्रिवेंद्र सरकार पर विकास को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी रोजगार को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
शनिवार को देर शाम उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड सरकार की...
उत्तराखंड में 9वीं तथा 11वीं के छात्र बिना परीक्षा के प्रोन्नत होंगे
कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार को परेशान कर दिया है। उसके कारण शिक्षा विभाग भी काफी चिंता में है। पूरे देश की भांति उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इनको देखते हुए शिक्षा विभाग ने 11वीं और 9वीं की परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला लिया है। सभी छोत्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा...
फूलों की घाटी में वन्यप्राणियों के दुश्मनों पर तीसरी आंख का पहरा
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने फूलों की घाटी रेंज में बर्फबारी के बाद निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों पर कैमरे इंस्टाल किए हैं। इनकी वन्यप्राणियों के साथ शीतकाल में सक्रिय तस्करों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
चमोली के उच्च हिमलयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की फूलों की घाटी रेंज...
अब नौसेना में मिलेगा महिलाओं को स्थायी कमीशन
सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश पर अब नौसेना में महिलाओं को स्थाई कमीशन होगा, नौसेना ने स्थायी आयोग के लिए शुक्रवार को चयन प्रक्रिया पूरी की। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 17 मार्चको महिला अधिकारियों को कमांडिंग पदपर स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया था। इसके बाद नौसेना की गुजारिश पर कोर्ट ने महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन देने के अपने आदेश को लागू करने की समय सीमा...
सबसे कम समय में तैयार होगा नोएडा अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्टः डाॅ. अरुण वीर सिंह
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिसम्बर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस एयरपोर्ट से पहले ही साल में लगभग 50 लाख लोग यात्रा करेंगे। एयरपोर्ट बनाने में कुल 30 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी वजह से क्षेत्र में लगभग दो लाख 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश मिलने की संभावना है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) एवं यमुना औद्योगिक विकास...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आज कोरोना टेस्ट कराने पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं।
अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सार्वजनिक की। उन्होंने ट्वीट किया, "आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक...
देवेंद्र यादव कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों को एकजुट करने में जुटे
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी फ्रंटल संगठनों को एकजुट करने में सक्रिय हैं। यह कहना है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य गरिमा दसौनी का।
गरिमा दसौनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि यादव 12 दिसम्बर से सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर गतिविधियों की समीक्षा...
शिक्षक रमेश बडोनी का फुलब्राइट डीएआई परीक्षा के लिए चयन
देवप्रयाग ब्लॉक के पुजार गांव निवासी शिक्षक रमेश प्रसाद बडोनी का चयन 'फुलब्राइट डिस्टिंग्विश्ड अवॉर्ड इन टीचिंग प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल टीचर' प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिक्षक की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
देवप्रयाग के राइंका मिसरास में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रमेश प्रसाद बडोनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2020-21 के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की...
उत्तराखंड में धमक दिखाएगी आप, सिसोदिया के दौरे से सियासी पारा चढ़ा
दिल्ली के बाद उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपनी धमक दिखानी शुरू कर दी है। इसी मुहिम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया देवभूमि के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। उनके आगमन से राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है।
उत्तराखंड विधानसभा का आम चुनाव 2022 में होने वाला...
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, अल्मोड़ा में पारा शून्य से नीचे
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन कोहरा और पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के अल्मोड़ा और चम्पावत जिलों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। पूरा सूबा कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है।
राजधानी देहरादून में बुधवार को चमकदार धूप होने के कारण अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ...



























































