Page 304

उत्तराखंडः पर्वतीय जिलों में पुलिसकर्मियों को नए साल का तोहफा

उत्तराखंड
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने राज्य के पर्वतीय जनपदों में तैनात पुलिस कर्मियों को नए साल का तोहफा दिया है। अब 9 पर्वतीय जनपदों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को 1 जनवरी से साप्ताहिक विश्राम मिलेगा। पुलिस महानिदेशक ने जनपद पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चम्पावत में नियुक्त पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम प्रदान करने...

उत्तरकाशी: बर्फबारी से दर्जनों सड़कें बंद, वनों में भड़की आग बुझी

उत्तरकाशी
पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तरकाशी के वनों में भड़की आग सोमवार को रिमझिम बारिश एवं बर्फबारी से बुझ गई है । इससे एक ओर जहां वन विभाग ने राहत की सांस ली है वहीं बर्फबारी से जिले की दर्जनभर सड़के बंद हो गई हैं। सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की तीसरी...

औली पर्यटकों से गुलजार, होटल 12 जनवरी तक के लिए बुक

औली
प्रदेश का प्रमुख हिल डेस्टिनेशन औली इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। जोशीमठ और यहां के सभी होटल और टेंट कॉलोनियां 12 जनवरी तक के लिए बुक हो चुके हैं। पूरे क्षेत्र में रंग-बिरंगे टेंट नजर आ रहे हैं। मगर बर्फ का दीदार करने के लिए पर्यटकों को  गौरसों के जंगलों तक पंहुचना पड़ रहा है। इस बार औली स्लोप व...

गंगा घाटी में मेहमान परिंदों का कुंभ, तिब्बत के सुर्खाब आकर्षण का केंद्र

शरद ऋतु में जैविक घड़ी और ऋतु परिवर्तन के कारण हजारों पक्षी उत्तरी देशों से भारत भूमि में पदार्पण करते हैं और वसंत ऋतु में वापस स्वदेश लौट जाते हैं। गंगा घाटी में इस समय विदेशी परिंदों का कुंभ नजर आ रहा है। इनमें तिब्बत के सुर्खाब पक्षी भी शामिल हैं। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक और जन्तु...

ठेकेदार, अधिकारी करा सकते हैं मेरी हत्याः विधायक फर्त्याल

पूरन फर्त्याल
टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर ठेकेदार और अफसरों को सवालों के कठघरे में खड़ा करने वाले लोहाघाट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपनी जान को खतरा बताया है। विधायक फर्त्याल ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में आरोप लगाया है कि ठेकेदार और अपराधी पैसों के दम पर उनकी हत्या करवा...

अब भाजपा विधायक महेश नेगी 11 जनवरी को देंगे डीएनए सैंपल

महेश नेगी
दुष्कर्म मामले में फंसे द्वाराहाट भाजपा विधायक महेश नेगी डीएनए टेस्ट के लिए गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में पेश नहीं हुए। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगा दिया है। कोर्ट ने डीएनए सैंपल के लिए अब अगली तिथि 11 जनवरी निर्धारित की हैै। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) देहरादून की कोर्ट के आदेश पर विधायक...

उत्तराखंड आंदोलनकारियों का मुद्दा पीएमओ पहुंचा

उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के संदर्भ में राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के सदस्य नरेन्द्र कुमार क्षेत्री का प्रयास रंग लाया है। अब प्रधानमंत्री कार्यालय से भी इस संदर्भ में पहल की गई है। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के सद   स्य नरेन्द्र कुमार क्षेत्री ने बताया कि 24 नवम्बर 2020 को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अनुभाग अधिकारी आशीष...

सेना प्रमुख ने किया लेह में अग्रिम चौकियों का दौरा

सेना प्रमुख
सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने बुधवार को लेह-लद्दाख में स्थिति की जायजा लेने के लिए अग्रिम चौकियों का दौरा किया। उनकी यह यात्रा भारत-चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध के दृष्टिगत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सेना प्रमुख ने एक दिवसीय दौरे पर लेह में 14 कॉर्प्स या फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के साथ मुलाकात की। उन्होंने रेचिनला पास का...

उत्तराखंडः राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन ने डीजीपी से की मुलाकात

राष्ट्रीय महिला आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन देसाई ने बुधवार को यहां राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही पहल, महिला हेल्पलाइन, 112 व 1090, महिला काउंसलिंग सेल, महिला हेल्प डेस्क, महिला चीता, महिला सिटी पेट्रोल...

सिसोदिया गए, अब केजरीवाल का इंतजार

सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया उत्तराखंड प्रवास पूरा करके लौट चुके हैं। अब उत्तराखंड आप नेताओं को अपने सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इंतजार है। इन नेताओं को लगता है कि केजरीवाल के आने से राज्य की सियासत में बदलाव शुरू हो जाएगा। आप नेताओं की कोशिश है कि केजरीवाल...