देवेंद्र यादव कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों को एकजुट करने में जुटे

0
374
कांग्रेस
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी फ्रंटल संगठनों को एकजुट करने में सक्रिय हैं। यह कहना है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य गरिमा दसौनी का।
गरिमा दसौनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि यादव 12 दिसम्बर से सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्कय दिशा-निर्देश दे रहे हैं। अभी तक वो  महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहन भंडारी, इंटक अध्यक्ष हीरा सिह बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी और महिला सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित से चर्चा कर चुके हैं। दसौनी के मुताबिक वह अनुसूचित जाति अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश खेत मजदूर किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ताहिर अली, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येन्द्र पंवार, आईटी अध्यक्ष अमरजीत सिह, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन अध्यक्ष मोहित उनियाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय डोभाल, गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बसनेत और कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के संयोजक उमेश चन्द्र जोशी से भी मुलाकात कर चुके हैं।