मां नंदा की उत्सव डोली नंदाधाम कुरूड़ रवाना
देवराड़ा थराली से मां नंदा राजराजेश्वर की उत्सव डोली रविवार को पौष पूर्णिमा पर सिद्धपीठ नंदाधाम कुरूड़ (घाट) के लिए रवाना हो गई। नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा थराली में उत्सव डोली ने छह माह तक प्रवास किया।
मां नंदा की उत्सव डोली 13 जनवरी को घाट विकासखंड के सेंती गांव में लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा के बाद शिव मंदिर घाट होते हुए कुरूड़ गांव पहुंचेगी।...
भारत में दो कोरोना वैक्सीन को डीसीजीआई ने दी मंजूरी
कई दिनों के इंतजार के बाद भारत में भी दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। रविवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने ऑक्सफोर्ड व सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।
- ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन पर लगाई मुहर
केंद्रीय...
उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी, मौसम खराब
उत्तरकाशी जिले में शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। अचानक मौसम खराब हो गया है। गंगोत्री, हर्षिल, धराली, दयारा, यमुनोत्री, खरसाली व मोरी के हरकिदून आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों मैं तीन दिन तक बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है।...
दून के पांच अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल रन
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शनिवार को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का ड्राई रन गांधी शताब्दी अस्पताल, रायपुर सीएचसी, खुडबुडा स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर रानीपोखरी और डोईवाला केंद्रों पर किया गया। प्रत्येक केंद्र पर 25-25 हेल्थ केयर वर्करों को डोज देकर मॉक ड्रिल की गई।
सुबह नौ बजे मॉक ड्रिल शुरू हुई। यहां अप्वाइंटमेंट के तहत 25-25...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एम्स से मिली छुट्टी
- कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे मुख्यमंत्री
कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली के एम्स में भर्ती उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एम्स प्रशासन के मुताबिक उनकी सभी जांच सामान्य आई हैं लेकिन उन्हें आराम करने की हिदायत दी गई है।
मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री...
नए साल पर सात आइएएस और पांच आइपीएस को पदोन्नति का तोहफा
प्रदेश सरकार ने नए साल पर सात आइएएस और पांच आइपीएस अधिकारियों को पदोन्नति के तोहफे से नवाजा। पांच आइएएस सुपरटाइम वेतनमान में पदोन्नति के साथ प्रभारी सचिव से सचिव बन गए हैं। वहीं आइपीएस अभिनव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक और विम्मी सचदेवा पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत की गई हैं।
नए साल के पहले दिन कार्मिक अपर मुख्य सचिव...
नए साल पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार
कोरोना की काली परछाइयों के बीच नए साल पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार है। माल रोड एवं नैनी झील के किनारे लोग गुरुवार रात लोगों ने नए साल का स्वागत किया। मनु महारानी, शेरवानी, नैनी रिट्रीट व विक्रम विंटेज आदि होटलों में कोरोना दिशा-निर्देशों के दायरे में सैलानियों के मनोरंजन के लिए आंतरिक कार्यक्रम हुए। कुछ लोगों ने केक...
ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से शुरू की सड़क बनानी
गोपेश्वर, सरकार और विभाग की बेरुखी से आहत पोखरी विकास खंड के सलना-देवनगर गांव के ग्रामीणों ने स्वयं के संसाधनों से मंगलवार से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। सलना घट गदेरे से देवनगर की चार किलोमीटर सड़क सरकार से स्वीकृत है। गांववाले पहल चरण में ढाई किलोमीटर निर्माण करेंगे।
शासन ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) पोखरी को इस सड़क के...
चार धाम यात्राः परंपरा पर पड़ी कोरोना की छाया
गुजरते साल में कोरोना काल ने जनजीवन को तो अस्त-व्यस्त रखा ही, उन परंपराओं पर भी काली छाया डाल दी, जो हमेशा से मौजूद रहीं थीं। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की पूर्व घोषित तिथि को श्रद्धालु भगवान के दर्शन नहीं कर पाए, क्योंकि कपाट खुलने की नई तिथि घोषित करनी पड़ी थी। 15 दिन बाद जाकर कपाट खुले।...
कांग्रेस में बौखलाहट का नतीजा है हरीश का शराब वाला बयान: बंशीधर भगत
शराब की क्वालिटी और प्रभाव या उसके दुष्प्रभाव को लेकर राज्य में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाजपा नेता बंशीधर भगत के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
भाजपा को कच्ची ठर्रा बताकर हरीश रावत के स्वयं को स्कॉच कहने पर वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रतिक्रिया दी। गुरुवार को भगत ने...



























































