बर्ड फ्लूः पशुपालन मंत्री ने दिए एहतियात बरतने के निर्देश
बर्ड फ्लू के देशव्यापी खौफ के बीच पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने विभाग के अधिकारियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। समय रहते बचाव के सभी इंतजाम किए जाएं।
रेखा आर्य ने कहा है कि इससे लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। सभी प्रकार की सावधानी का प्रयोग कर बीमारी...
बदरीनाथ हाईवे में अब लामबगड़ में नहीं लगेगा ब्रेक
अब बदरीनाथ धाम की यात्रा निर्बाध हो सकेगी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ में ढाई दशक से बने नासूर का स्थाई इलाज हो गया है। लामबगड़ में लैंड स्लाइडिंग की वजह से रास्ता बंद होने की आम दिक्कत अब खत्म हो जाएगी।
तमाम देसी-विदेशी कंपनियां जो काम नहीं कर पाईं उसे पांडुकेश्वर निवासी किशोर पंवार ने करके दिखा दिया है। सब...
कोरोनाकाल में एम्स की ओपीडी में पहुंचे ढाई लाख मरीज
कोरोनाकाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओपीडी में ढाई लाख से अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान 29,000 से अधिक मरीजों को भर्ती कर उनका बेहतर उपचार किया गया। एम्स ने कोरोनाकाल में अपनी ओपीडी और इमरजेंसी सेवा निर्बाधरूप से जारी रखी। यह जानकारी बुधवार को संस्थान के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि कोविडकाल...
स्वच्छ भारत मिशन में धांधली, एफआईआर के आदेश
स्वच्छ भारत मिशन के तहत घाट ब्लाक के रामणी गांव में जांच के दौरान भारी वित्तीय अनियमितता पाई गई है। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने इस संबंध में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार एवं तत्कालीन ग्राम प्रधान सुलोचना देवी के खिलाफ तीन दिन के भीतर प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
ग्राम रामणी निवासी...
औली पर मौसम मेहरबान, गिरी बर्फ
आखिरकार औली की मुराद बुधवार को पूरी हुई। भारी बर्फबारी से लोग खुश नजर आए। यहां अब तक करीब एक फीट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। काफी इंतजार के बाद विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केंद्र औली की वादियां बर्फ से लकदक हो गईं। 25 दिसम्बर से औली में ठहरे पर्यटकों को बर्फ के लिए...
हरिद्वार कुंभ 2021: 18 ट्रेनें 10 जनवरी से चलेंगी
कोरोना के कारण बंद चल रही जनता एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें 10 जनवरी से चलने लगेंगी। रेलवे बोर्ड के आदेश जारी होते ही मंडल रेल प्रशासन हरिद्वार कुंभ मेला के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी में जुट गया है।
रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (सीएचजी) राजेश कुमार ने इस संबंध में 31 दिसम्बर को पत्र जारी किया है। इसमें 10 जनवरी...
भगत की जुबान, भाजपा परेशान, डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आए सीएम
विधानसभा चुनाव की आहट से तपने लगी उत्तराखंड की सियासत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के एक बयान ने आग में घी डालने जैसा काम किया है। नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा ह्दयेश की उम्र से जुडे़ भगत के बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक है। उसके कार्यकर्ता भगत के विरोध में आंदोलित हैं। भाजपा सरकार और संगठन भी...
उत्तराखंडः सीमांत इलाकों में बर्फबारी से बंद सड़कें खोलने में जुटा बीआरओ
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी राज्य उत्तराखंड में मौसम ने तेजी से करवट ले ली है और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। सीमांत जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग भी बंद हो गए हैं, जिन्हें खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन...
नीती-माणा घाटी, बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी
नीती-माणा घाटी और बदरीनाथ धाम में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई है। मगर औली इससे अछूती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस साल की दूसरी बर्फबारी के बाद पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान कमोबेश सही साबित हुआ। सुबह से ऊंची चोटियों में बर्फ गिरनी शुरू हुई। दोपहर बाद तक हुई बर्फबारी...
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी उत्तराखंड की झांकी ‘केदारखण्ड’
इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड-2021 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी किए गए।
महानिदेशक सूचना, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में पांच बार की बैठक के पश्चात उत्तराखण्ड राज्य की...



























































