Page 300

कोरोनाकाल में एम्स की ओपीडी में पहुंचे ढाई लाख मरीज

एम्स
कोरोनाकाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओपीडी में ढाई लाख से अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान 29,000 से अधिक मरीजों को भर्ती कर उनका बेहतर उपचार किया गया। एम्स ने कोरोनाकाल में अपनी ओपीडी और इमरजेंसी सेवा निर्बाधरूप से जारी रखी। यह जानकारी बुधवार को संस्थान के डीन हॉ​स्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कोविडकाल...

स्वच्छ भारत मिशन में धांधली, एफआईआर के आदेश

स्वच्छ भारत मिशन के तहत घाट ब्लाक के रामणी गांव में जांच के दौरान भारी वित्तीय अनियमितता पाई गई है। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने इस संबंध में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार एवं तत्कालीन ग्राम प्रधान सुलोचना देवी के खिलाफ तीन दिन के भीतर प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। ग्राम रामणी निवासी...

औली पर मौसम मेहरबान, गिरी बर्फ

औली
आखिरकार औली की मुराद बुधवार को पूरी हुई। भारी बर्फबारी से लोग खुश नजर आए। यहां अब तक करीब एक फीट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। काफी इंतजार के बाद  विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केंद्र औली की वादियां बर्फ से लकदक हो गईं। 25 दिसम्बर से औली में ठहरे पर्यटकों को बर्फ के लिए...

हरिद्वार कुंभ 2021: 18 ट्रेनें 10 जनवरी से चलेंगी

ट्रेनें
कोरोना के कारण बंद चल रही जनता एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें 10 जनवरी से चलने लगेंगी। रेलवे बोर्ड के आदेश जारी होते ही मंडल रेल प्रशासन हरिद्वार कुंभ मेला के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी में जुट गया है। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (सीएचजी) राजेश कुमार ने इस संबंध में 31 दिसम्बर को पत्र जारी किया है। इसमें 10 जनवरी...

भगत की जुबान, भाजपा परेशान, डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आए सीएम

भाजपा
विधानसभा चुनाव की आहट से तपने लगी उत्तराखंड की सियासत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के एक बयान ने आग में घी डालने जैसा काम किया है। नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा ह्दयेश की उम्र से जुडे़ भगत के बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक है। उसके कार्यकर्ता भगत के विरोध में आंदोलित हैं। भाजपा सरकार और संगठन भी...

उत्तराखंडः सीमांत इलाकों में बर्फबारी से बंद सड़कें खोलने में जुटा बीआरओ

उत्तराखंड
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी राज्य उत्तराखंड में मौसम ने तेजी से करवट ले ली है और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। सीमांत जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग भी बंद हो गए हैं, जिन्हें खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन...

नीती-माणा घाटी, बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी

नीती-माणा
नीती-माणा घाटी और बदरीनाथ धाम में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई है। मगर औली इससे अछूती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस साल की दूसरी बर्फबारी के बाद पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में  है। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान कमोबेश सही साबित हुआ। सुबह से ऊंची चोटियों में बर्फ गिरनी शुरू हुई। दोपहर बाद तक हुई बर्फबारी...

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी उत्तराखंड की झांकी ‘केदारखण्ड’

उत्तराखण्ड
इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड-2021 के लिए  उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी किए गए। महानिदेशक सूचना, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में पांच बार की बैठक के पश्चात उत्तराखण्ड राज्य की...

देवप्रयाग में मकर सक्रांति व ऋषिकेश में बसंत पंचमी के दिन संतों के स्नान पर प्रशासन ने लगाई रोक

कुंभ मेला प्रशासन ने कुंभ मेला के दौरान देवप्रयाग में मकर सक्रांति के दिन और ऋषिकेश में बसंत पंचमी के दिन संतों को पूर्व मेें दी गई स्नान करने की अनुमति को निरस्त कर दिया है। इससे ऋषिकेश व देवप्रयाग के संतों के साथ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं में रोष है। स्नान को लेकर षड्दर्शन साधु समाज और अखिल...

कुंभ के शाही स्नान से ‘इसलिए’ दूर रहते हैं वीवीआईपी

हरिद्वार कुम्भ
हरिद्वार कुंभ में देश-दुनिया के लोग डुबकी लगाने को आतुर हैं। इंतजार है तो बस सरकार की अधिसूचना जारी करने का। मगर एक प्रश्न हर कुंभ में लोगों को जेहन में जरूर कौंधता है कि कुंभ के शाही स्नान में आखिर वीवीआईपी और वीआईपी क्यों नहीं हिस्सा लेते।  आखिर क्यों शाही स्नान के समय इनका कुंभ मेले में प्रवेश प्रतिबंधित...