देहरादून में 57 पक्षी मृत मिले, बर्ड फ्लू की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में : रेखा आर्य
बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच मंगलवार को राजधानी देहरादून में 57 पक्षी मृत मिले। जांच के लिए अब तक आठ सैम्पल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून वन प्रभाग के डीएफओ और नोडल अधिकारी राजीव धीमान ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि देहरादून में कुल 57 पक्षी...
उत्तराखंडः बर्ड फ्लू से निपटने के लिए राज्य और जिला स्तर पर समितियां गठित
देश के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने इस बीमारी की आशंका के मद्देनजर इसके प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्यस्तरीय और जिलास्तरीय समितियों का गठन किया है। राज्यस्तरीय समिति में एक अध्यक्ष और 8 सदस्य और जिलास्तरीय समितियों में एक अध्यक्ष तथा तीन सदस्य होंगे।
शासन सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा...
उत्तराखंड सहित 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि
देश में सोमवार को दो और राज्यों के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के साथ इस घातक बीमारी से ग्रसित राज्यों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
अब तक केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि की जा चुकी है। पशु पालन विभाग के अनुसार आईसीएआर-एनआईएचएसएडी ने राजस्थान...
हरीश रावत की मांग, 2022 के रण के लिए सेनापति की हो घोषणा
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने हाईकमान से मांग की है कि राज्य के 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सेनापति के नाम की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अगर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी करती है तो इसका कार्यकर्ता के मनोबल पर खराब असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि- 'हरीश...
उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट, जारी की एडवाइजरी
कई राज्यों में फैली बर्ड फ्लू की बीमारी को लेकर देशभर में फैली दहशत के बीच उत्तराखंड सरकार अलर्ट हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क रहें। सभी जनपदों को एंटीवायरल औषधि ओसेल्टामिविर की उपलब्धता सुनिश्चित...
सैनिकों को ठंड से बचाएगी ‘हिम तापक’ डिवाइस
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पूर्वी लद्दाख, सियाचिन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात भारतीय सैनिकों को सर्दियों से बचाने के लिए नए ताप उपकरण 'हिम तापक' और 'अलोकल क्रीम' का विकास किया है। भारतीय सेना ने 'हिम तापक' के लिए 420 करोड़ रुपये और 'अलोकल क्रीम' के लिए 3.5 लाख जार का ऑर्डर डीआरडीओ को दिया है। यह दोनों उत्पाद अत्यधिक सर्दियों...
आजादी के बाद पहली बार इस गांव में पहुंची बिजली
नगर पालिका जोशीमठ की सीमा से सटे और सेलंग ग्रामसभा के रमणीक स्थल गौंख गांव को बिजली के लिए दिन, महीना, साल नहीं दशकों इंतजार करना पड़ा। सड़क यहां अभी भी नहीं है। यहां लोगों के पुश्तैनी मकान और पुरखों की जमीन है। बहुत से लोग सड़क और बिजली के अभाव में पलायन भी कर गए। शुक्रवार शाम यहां...
इस बार सर्दियों के ‘ऑफ सीजन’ में नैनीताल में सीजन ‘ऑन’
परंपरागत तौर पर सर्दियों के मौसम को किसी भी पर्वतीय पर्यटन स्थल के लिए ‘ऑफ सीजन’ माना जाता है। बावजूद इसके कोरोना के विषम हालात के बीच पर्वतीय पर्यटननगरी सरोवरनगरी में इस वर्ष सर्दियों में भी सीजन ‘ऑन’ है। क्रिसमस के बाद से लगातार सैलानियों की रौनक बनी हुई है।
फ्लैट्स मैदान स्थित मुख्य कार पार्क्रिंग कमोबेश क्रिसमस के बाद...
उत्तराखंड में छोटे भूकम्पों को लेकर सम्बंधित एजेंसियां सतर्क
उत्तराखंड में हाल में बढ़ती भूगर्भीय हलचलों और छोटे भूकम्पों ने एक बार फिर से राज्य में लोगों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींचा है, क्योंकि पूरा उत्तराखंड भूकम्प के जोखिम जोन 4 और 5 के अंतर्गत आता है।
जैसा कि सर्वविदित है कि भूकम्प किसी की जान नहीं लेता बल्कि कमजोर अवसंरचनाएं भूकम्प के दौरान लोगों की मौत का...
तय हुई कुंभ मेले के लिये नगर प्रवेश, धर्म ध्वजा, पेशवाई की तारीखें
हरिद्वार कुंभ के लिए शनिवार को जूना अखाड़ा, आव्हान अखाड़ा और अग्नि अखाड़ा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शनिवार को धर्माचार्यों से विचार-विमर्श कर नगर प्रवेश, भूमि पूजन, धर्मध्वजा और पेशवाई तिथियां घोषित कर दीं।
आव्हान अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्यागिरि, अग्नि अखाड़े के कुंभ मेला प्रभारी श्रीमहंत साधनानंद ब्रहमचारी, जूना अखाड़े की निर्माण मंत्री श्रीमहंत शैलजा गिरि, थानापति नीलकंठ गिरि...
























































