Page 233

उत्तराखंड में 13 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू,शॉपिग मॉल खुलेंगे

उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू अवधि को कुछ छूट के साथ फिर 13 जुलाई तक एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। कोरोना ग्राफ में कमी को देखत हुए शॉपिंग मॉल को खोलने का फैसला लिया है। अब शॉपिंग मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ राज्यभर में खोले जाएंगे बाकी नियम पहले की तरह लागू रहेंगे। उत्तराखंड...

सुखवीर सिंह संधू होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

सुखवी
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के परिवर्तन के साथ मुख्य सचिव भी बदला जा रहा है। उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस सुखवीर सिंह संधू राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। उन्हें सोमवार को केंद्र सरकार से अवमुक्त कर दिया गया। वह शीघ्र ही देहरादून आकर मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। मौजूदा मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कार्यकाल लगभग...

कैबिनेट के फैसले : गेस्ट टीचरों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया

पुष्कर सिंह धामी
सचिवालय में रविवार रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में युवाओं और महिलाओं के हित में फैसले लिए गए और छह संकल्प पारित किए गए। उत्तराखंड में 22 हजार खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। गेस्ट टीचरों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया है। अतिथि शिक्षकों को गृह जनपदों में...

युवाओं को रोजगार देने के साथ प्रभावित पर्यटन को उबारेगी सरकार : पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पलायन, रोजगार तथा कोरोना के कारण बंद चारधाम यात्रा से प्रभावित पर्यटन को उबारना सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य के विकास में हम सभी को साथ लेकर अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति...

उत्तराखंड को मिला नया मुख्यमंत्री, नेतृत्व परिवर्तन पर भाजपा में नाराजगी

नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। धामी के साथ तीरथ मंत्री मंडल के सभी पुराने मंत्रियों ने शपथ ली। इससे पहले धामी सतपाल महाराज, भुवनचंद्र खंडूरी, तीरथ सिंह रावत औऱ त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास पर मिले। इस बीच पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने से पहले भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन को...

पुष्कर सिंह धामी: सब्र का मीठा फल, आगे अग्निपरीक्षा

धामी
उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को बागड़ोर संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी को सब्र का मीठा फल नसीब हुआ। हालांकि पद संभालते ही उनकी अग्निपरीक्षा भी शुरू हो जाएगी । अब 2022 में विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया को पार कराने का दारोमदार उन्हीं के कंधों पर होगा। कोविड-19 समेत तमाम अन्य चुनौतियों के...

उत्तराखंड: 20 साल, 11 मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
उत्तराखंड में 20 साल में 11 मुख्यमंत्री बने हैं। इनमें से भुवन चंद्र खंडूरी और हरीश रावत एक ही कार्यकाल में दो बार मुख्यमंत्री बने। इनमें विधायक पुष्कर सिंह धामी 11 वें मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासन में तीन मुख्यमंत्री दिए, जबकि भाजपा ने 10 साल में आठ मुख्यमंत्री दिए। एनडी तिवारी को छोड़ किसी...

उत्तराखंड के 11 वें और सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय: पुष्कर सिंह धामी खटीमा (उधम सिंह नगर) से विधायक हैं। उनका जन्म प्रदेश के सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में 16 सितम्बर 1975 को हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक अभाव में जीवनयापन कर सरकारी...

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया। धामी, तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। शनिवार...

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड
उत्तराखंड में जारी राजनीतिक उथल पुथल के बीच शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया। रात करीब ग्याराह बजे राजभवन पहुंच कर रावत ने अपना इस्तीफा सौंपा। देहरादून में शनिवार दोपहर तीन बजे विधायक दलकी बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय  मंत्री नरेंद्र तोमर इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस बैठक में राज्य...