वीकेंड पर नैनीताल आने वालों के लिए तीन शर्तें
उत्तराखंड हाई कोर्ट के राज्य के पर्यटन स्थलों में सैलानियों के बेतहाशा उमड़ने और कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन न करने पर दिखाई गई सख्ती का असर अब नैनीताल में भी दिखेगा। इस संबंध में शासन के 7 जुलाई को जारी आदेश के क्रम में शुक्रवार को नैनीताल जनपद के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी इस सप्ताहांत पर...
पर्यटकों के लिए सुरक्षित हुए पर्यटक स्थल
उत्तराखंड सरकार ने देश-दुनिया के पर्यटकों को कोरोना बचाव के लिए सुरक्षा बढ़ा कर राहत दी है। पर्यटक स्थलों में प्रवेश से पहले कोरोना आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने से पर्यटक स्थल सुरक्षित हुए हैं।
वीकेंड पर मसूरी और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि...
उत्तराखंड : बिना दस्तावेज के पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश
उत्तराखंड में वीकेंड पर आए बाहरी राज्यों के पर्यटक को बिना आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश नहीं मिलेगा। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बिना दस्तावेज के किसी को प्रवेश नहीं देने और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
देश के विभिन्न स्थानों से उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल और टिहरी के अलावा अन्य स्थलों पर...
पर्यटकों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा: एसएसपी
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को हर हाल में कोरोना नियमों का पालन करना होगा। अब बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ ऑनलाइन पंजीकरण और होटल बुकिंग का विवरण दिखाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंत में मसूरी और नैनीताल...
तीन दोस्तों ने किशोरी से किया गैंगरेप
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 17 साल की लड़की से गैंग रेप के आरोप में तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित सलेमपुर की एक फैक्टरी में काम करती है। यह वारदात गुरुवार की है। गिरफ्तार आरोपित इमरान उसका एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को...
अब घर बैठे ही मिल जाएगा पुलिस अनापत्ति प्रमाण पत्र
उत्तराखंड में नई व्यवस्था का लाभ अब प्रदेश वासियों को मिलने लग जाएगा। पुलिस संबंधी प्रमाण पत्रों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, इसके लिए उत्तराखंड सिटीजन पोर्टल अथवा देवभूमि मोबाइल एप पर आवेदन करना होगा जिसका ऑन लाइन शुल्क 50 रुपये रखा गया है।
पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए युवाओं को इधर-उधर...
उत्तराखंड में दिसम्बर तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन का दिसम्बर तक सभी लोगों का वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य, जनपद एवं विधानसभा स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के तहत राज्यभर के अस्पतालों में प्रत्येक 15 दिन में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जायेगा। कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य करने...
हरकी पैड़ी पर चल रही थी हुक्का पार्टी, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
हरकी पैड़ी पर देर रात बाहर से आए यात्रियों द्वारा खुलेआम हुक्का पार्टी की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हरकी पैड़ी पर बेखौफ होकर बाहर से आये यात्री हुक्का पार्टी कर रहे हैं।
हरकी पैड़ी के पास के घाट के सामने देर रात आरती के बाद कुछ लोगों ने हुक्का पार्टी की।...
देहरादून में झमाझम बरसे बदरा,मौसम सुहाना, यलो अलर्ट जारी
राजधानी देहरादून में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के साथ ठंडी हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय जिलों के लिए आज और कल के लिए आरेंज अलर्ट और 10 जुलाई से 12 जुलाई तक यलो अलर्ट के साथ चेतावनी जारी...
दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में मिलेगी फ्री बिजली, जानिये क्या होगा टैरिफ
उत्तराखंड में आम लोगों को 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए जल्द कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। ये घोषणा ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने पहली समीक्षा बैठक में की। ऊर्जा भवन में बुधवार को समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ऊर्जा मंत्री ने...


























































