कांग्रेस सत्ता में आई तो 400 यूनिट बिजली फ्री देगी: हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ताजपोशी के मौके पर कहा कि कांग्रेस सरकार में आई तो 100 नहीं 400 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ नेता प्रतिपक्ष के स्वागत कार्यक्रम...
उत्तराखंड में बिजली कर्मियों का हड़ताल खत्म
उत्तराखंड में ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल खत्म होने से संकट टल गया है। ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद मंगलवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई। इससे पूर्व राज्य सरकार ने राज्य में किसी भी प्रकार की हड़ताल पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लगा दिया था।
सर्वे चौक स्थित कौशल विकास केंद्र के कॉन्फ्रेंस रूम में कर्मचारी...
कैबिनेट : उत्तराखंड में 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 11 फैसले लिए गए हैं। इनमें अहम फैसला 1 अगस्त से शिक्षण संस्थाओं को खोलने का है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सम्पन्न बैठक में कुल 11 मामले ध्यानार्थ लाए गए, इनमें सभी मामलों पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी ।
बैठक में कोरोनाकाल के कारण बंद चल रहे शिक्षण संस्थाओं...
जोशीमठ-मलारी हाइवे खतरनाक, सड़क पर दरार
नीती घाटी में हो रही बारिश से जोशीमठ-मलारी हाइवे एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। यहां रैंणी गांव के निचले हिस्से में बीआरओ की ओर से तैयार की गई सड़क पर दरारें आ गई हैं। ऐसे में सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाइवे पर कभी भी वाहनों की आवाजाही बाधित हो सकती है।
इससे पहले...
उत्तराखंड : स्वास्थ्य कार्मिकों के लिए 205 करोड़ रुपये की घोषणा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक महामारी से प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र और इसमें कार्यरत कार्मिकों के लिए 205 करोड़ से अधिक पैकेज की घोषणा की है। इससे प्रदेश के 3 लाख 73 हजार 568 लोग लाभान्वित होंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित जनता दर्शन हॉल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कोरोना योद्धा सम्मान समारोह...
उत्तराखंड में चार अगस्त तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू,स्पा-सैलून खुलेंगे
उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्पा-सैलून खुलने सहित नई रियायत के साथ अब चार अगस्त तक करोना कर्फ्यू अवधि को बढ़ा गया गया है। इसके लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है। राज्य में समस्त शैक्षिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी की...
वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को राज्य में प्रवेश की छूट
उत्तराखंड सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वाले व्यक्ति को राज्य में प्रवेश की छूट देने से प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है, जिससे पर्यटन उद्योग को मदद मिलेगी।
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से देश के दूसरे राज्यों से आ रहे पर्यटकों से पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलने के साथ ही पर्यटन उद्योग...
प्रभारी और अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद
कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद राजेन्द बाडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा...
फूलों की घाटी में स्थानीय महिलाओं को भी मिला रोजगार का जरिया
विश्व धरोहर फूलों की घाटी मे असंख्य फूल लहलहा रहे हैं। यह फूल घाटी में फैल रही पौलीगोनम घास के कारण कई बार पर्यटको की नजरों से ओझल हो जाते हैं। वन विभाग प्रतिवर्ष पौलीगोनम घास की कटाई के लिए मजदूरों को काम पर लगाता है। इस बार इसमें नया प्रयोग हुआ है। भ्यॅूडार गांव की महिला समूह की...
आपरेशन विजय को सफल बनाने में उत्तराखंड के जवानों की बड़ी भागीदारी
कारगिल युद्ध के आपरेशन विजय में जनपद टिहरी गढ़वाल के 12 जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की शान को बरकरार रखा। हर साल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाता है।
कारगिल युद्ध के आपरेशन विजय में 1 जुलाई, 1999 को शहीद हुये सारजुला पट्टी के गांव खेमड़ा के रहने वाले लायंस नायक दिनेश...



























































