जोशीमठ में बाईपास सड़क का 35 मीटर हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिये जोशीमठ में बना नरसिंह मंदिर बाईपास का 35 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। इसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रा के साथ ही स्थानीय वाहनों की आवाजाही मुख्य बाजार से करवाई जा रही है, जिससे यहां मुख्य बाजार में...
आइपीएल मैच में सट्टा लगवाते निगम पार्षद के पति सहित दो गिरफ्तार
एसओजी देहात और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आइपीएल मैच में सट्टा लगवाने के आरोप में नगर निगम ऋषिकेश की पार्षद के पति सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लैपटाप, टीवी, सेटअप बाक्स,पांच मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
गुरुवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि डीजीपी उत्तराखंड के...
चारधाम यात्राः यात्रियों के लिए ई-पास बन रहा परेशानी का सबब
चार धाम यात्रा के लिये सरकार की ओर से की गई ई-पास की व्यवस्था तीर्थयात्रियों के लिये आफत का सबब बन गई है। तीर्थयात्रियों का कहना है कि बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर जहां ऋषिकेश से पांडुकेश्वर तक ई-पास को लेकर कोई पूछताछ नहीं की जा रही है वहीं पांडुकेश्वर में ई-पास न होने पर प्रशासन ने उन्हें बदरीनाथ जाने...
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड प्रवास मिल सकता है बड़ा तोहफा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। आगामी 7 अक्टूबर को उनका प्रवास उत्तराखंड है। वह ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का भी लोकार्पण करेंंगे। प्रधानमंत्री ऋषिकेश में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। उसके बाद उनके केदारनाथ जाने की संभावना है जहां वह पुनर्निर्माण कार्यों का...
आप के 29 पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा का कुनबा बढ़ने लगा है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में 29 आप पदाधिकारी सहित बड़ी की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। यह आप के लिए यह बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
मंगलवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में...
चारधाम पंजीकरण की बाध्यता खत्म करने पर करें विचार : अपर मुख्य सचिव
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चारधाम यात्रा में यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवस्थानम् बोर्ड के ई-पास होल्डर को स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण की बाध्यता को एसओपी से हटाने के लिए विचार करने को कहा। इसके साथ ही उच्च न्यायालय से यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए आवेदन करने...
प्रभारी के बचाव में भाजपा, कहा- बयान को गलत तरीके से पेश कर ही कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस के विरोध को सुर्खियां बटोरने वाला बताया है। भाजपा का कहना है कि बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है जबकि संबोधन अलग है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने एक जारी बयान में कहा है कि...
जग्गी वासुदेव पहुंचे पतंजलि
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव सोमवार को पतंजलि पहुंचे। उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सद्गुरु ने कहा कि पतंजलि निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा का महान कार्य कर रहा है। हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जागरूक रहने की आवश्यकता है, क्योंकि यह जीवन दोबारा नहीं मिलेगा।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि...
चारधाम: शासन का नया आदेश,अब दूसरे यात्री भी करेंगे दर्शन
चारधाम यात्रा में पंजीकृत यात्रियों के नहीं पहुंचने पर अन्य यात्रियों को दर्शन के लिए मौका मिलेगा। इसके लिए उत्तराखंड शासन की ओर से नया आदेश जारी किया गया है। चारधाम यात्रा में देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट में पंजीकृत तीर्थयात्रियों में से प्रतिदिन कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
शासन की ओर से जारी एसओपी में चारधाम यात्रियों के दर्शन की...
उत्तराखंड में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसको लेकर शासन ने शुक्रवार को डीजीपी, सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक जिलों में एक समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन की ओर से कहा गया है कि प्रदेश के कुछ विशेष क्षेत्रों में जनसंख्या में अत्यधिक वृद्धि होने...



























































