अब बाबा केदार के भक्तों को होंगे गर्भगृह के दर्शन
केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल के दो सालों बाद अब भक्तों को केदारनाथ भगवान के गर्भगृह के दर्शन कराया जाना शुरू हो गया है। हालांकि अभी भक्त केदारनाथ भगवान के स्वयंभू लिंग को छू नहीं पाएंगे।
इसके अलावा स्वयंभू लिंग का घी आदि पूजार्थ सामग्री से लेपन नहीं कर पाएंगे। फिलहाल स्वयंभू लिंग...
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नये भवन का लोकार्पण 8 अक्टूबर को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 अक्टूबर के आगमन की तैयारियां जोरों पर है। 8 अक्टूबर को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नई टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे।
केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया के आने की तैयारी में एयरपोर्ट प्रशासन जुटा हुआ है। 353 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट की फेज एक और भवन...
हरिद्वार पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, की ई-रिक्शा की सवारी
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला बीती रोज हरिद्वार पहुंची। उर्वशी अपनी मां के साथ ई-रिक्शा पर सवारी करती नजर आईं। उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया। वो आज सुबह वापस मुंबई के लिए निकल गई।
उर्वशी रौतेला उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली हैं। उनका जन्म हरिद्वार के ही खन्ना नगर में हुआ। उत्तराखंड से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की...
चारधाम यात्रा : धर्मस्व विभाग ने जारी की संशोधित एसओपी, अब ई-पास जरूरी नहीं
देवस्थानम बोर्ड ने उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्णय के बाद चारधाम यात्रा दर्शन के लिए संशोधित मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) आदेश जारी किया है। अब देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण की आवश्यकता नहीं रहेगी। कोरोना मानकों के तहत तीर्थयात्री सीधे देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कर चार धाम यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्रियों की...
स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को पड़ रही प्रशासन की लापरवाही भारी
चमोली जिले के दशोली विकास खंड के गुनियाला गांव के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों पर प्रशासन की लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है।
आपदा के दो माह बाद भी यहां पर पैदल रास्तों और सड़क के मरम्मत का शुरू नहीं हो सका है, जिसके चलते ग्रामीणों के साथ ही गांव के स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर...
अल्मोड़ा जेल छापेमारी: जेल अधीक्षक सहित चार कर्मी निलंबित
एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम की सोमवार को अल्मोड़ा जेल में सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार को जेल अधीक्षक सहित चार जेल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
एसटीएफ और अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से सोमवार को अल्मोला जेल में छापेमारी में कैदियों से तीन मोबाइल फोन, चार सिम मादक पदार्थ और भारी...
मुख्यमंत्री पहुंचे केदारनाथ धाम, पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ पहुंच कर राज्य की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने वहां आदि गुरु शंकराचार्य की आदि पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड और जिला प्रशासन सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की और स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री धामी वहां मंगलवार सुबह करीब नौ...
उत्तराखंड : जेल से चौथ वसूली गैंग का भंडाफोड़, 2 शूटर गिरफ्तार
पुलिस ने जेल से चौथ वसूली गैंग का भंडाफोड़ कर बिहार से आए दो शूटर गिरफ्तार किए हैं। जेल के एक कर्मी से भी पूछताछ चल रही है। इसके अलावा मोबाइल, लाखों नकदी और मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
सोमवार रात पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया...
उत्तराखंड सरकार ने तीन माह के लिए बढ़ाई रासूका
उत्तराखंड सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा राज्य में हिंसा की घटनाएं रोकने के लिए आगामी तीन माह के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) को बढ़ा दी है। पिछले माह जून को ये अधिकार दिए गए थे। अब इस अधिकार का प्रयोग वे 31 दिसम्बर तक कर सकते हैं।
सरकार के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव...
माउंट त्रिशूल पर शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती पंचतत्व में विलीन
माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन की चपेट में आए लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर सोमवार को खड़ीखड़ी श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनको पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अनंत कुकरेती को श्रद्धांजलि दी।
माउंट त्रिशूल पर बीते शुक्रवार को हिमस्खलन की...

























































