Page 206

‘खामोशी का मतलब लिहाज भी होता है…लोग इसे कमजोरी भी समझ लेते हैं’ संजीव आर्य का ट्वीट हो रहा वायरल

संजीव आर्य
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी करने के साथ नैनीताल के विधायक पद से इस्तीफा देने वाले संजीव आर्य पांच दिन के बाद सोशल मीडिया पर प्रकट हुए हैं। अपनी प्रोफाइल पर विधायक की जगह पूर्व विधायक संशोधित करने के साथ दो लाइनें लिखी हैं, जो वायरल हो रही हैं। इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां भी आ रही हैं।...

नैनीताल में पर्यटक उमड़े, वाहनों को डायवर्ट करने से होटल एसोसिएशन नाराज

नैनीताल
पर्यटन नगरी नैनीताल में सप्ताहांत के साथ दशहरा अवकाश पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाजार व पर्यटन स्थलों पर रौनक है। इस दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण पुलिस प्रशासन को वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर में रोकना पड़ा है। इस पर होटल एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है। पर्यटन नगरी में बीती शाम...

तो हरीश रावत को मिल गया उत्तराखंड के अगले सीएम के लिए ‘दलित का बेटा’

हरीश रावत
उत्तराखंड में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड में ‘दलित के बेटे’ को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। अब जबकि राज्य का सबसे बड़ा दलित चेहरा, 6 बार के विधायक, कांग्रेस के साथ ही भाजपा में भी प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री, दो बार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष रहे यशपाल आर्य कांग्रेस पार्टी में...

पहाड़ी आलू के शौकीनों को होना पड़ सकता है मायूस

आलू
पहाड़ी आलू को शौकीनों को इस बाद चमोली जिले की निजमूला घाटी के आलू का स्वाद से महरूम होना पड़ सकता है। इस बार घाटी में आलू की पैदावार को अतिवृष्टि के चलते खासा नुकसान हुआ है, जिससे जहां पहाड़ी आलू के शौकीनों को घाटी के आलू के स्वाद नहीं मिल सकेगा वहीं काश्तकारों को भी बड़ा आर्थिक नुकसान देखने...

विधायक का चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं: डॉ. हरक सिंह रावत

रावत
काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के विधायक का चुनाव नहीं लड़ने के बयान एक बार फिर राज्य में सियासी पारा को बढ़ा दिया है। हरक के तेवर और कांग्रेसियों के घर वापसी से भाजापा संगठन की चिंताए बढ़ने लगी है। हरक सिंह रावत और भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की हरिद्वार में हुई मुलाकात को लेकर भी दिन भर गहमागहमी...

सरकार ने उपनल कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों का बढ़ाया मानदेय

धामी
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को उपनल कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी,आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों के मानदेय बढ़ाने के साथ छात्रों को टेबलेट देने सहित 29 से अधिक प्रस्ताव पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब आशा कार्यकर्ताओं को 6500 सौ प्रति माह मिलेगा। मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। समाप्ति के बाद शासकीय...

राजनीतिक हलचलः मदन और हरक के बीच बंद कमरे में हुई एक घंटे मंत्रणा

भाजपा
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने के बाद भी अन्यों के पाला पलटने की संभावनाएं बलवती हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक जोरों पर है। दोनों ही दल भाजपा और कांग्रेस इस उठापटक में एक-दूसरे को शह-मात देने की कोशिश में हैं। राज्य की राजनीति में जारी उठापटक के बीच हरक सिंह रावत और भाजपा...

सबसे देर से आए थे भाजपा में, सबसे पहले गए यशपाल

यशपाल आर्य
वरिष्ठ दलित नेता यशपाल आर्य ने सोमवार को राज्य के प्रभावशाली मंत्री रहते हुए ठीक विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा दल को छोड़कर विपक्षी दल का दामन थाम कर अपने ही इतिहास को दोहराया है। वर्ष 2017 में भाजपा के उम्मीदवार की सूची जारी होने के दिन वह तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रभावशाली मंत्री रहते हुए बिल्कुल इसी तरह...

शहीद विपिन का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा

विपिन सिंह
पौड़ी जनपद के विकासखण्ड पाबौ के अन्तर्गत ग्राम धारकोट निवासी शहीद जवान विपिन सिंह (57 बंगाल इंजीनियरिंग) का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचकर शहीद विपिन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विपिन सियाचिन में शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद...

चीन-नेपाल सीमा से लगे गुंजी गांव का केंद्रीय मंत्री डॉ वीके सिंह ने किया दौरा

वीके सिंह
केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग राज्य मंत्री डॉ. वीके सिंह रविवार को चीन और नेपाल की सीमा से सटे ब्यास वैली के गुंजी गांव सेना के हवाई जहाज से दौरा किया। यहां उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य की जानकारी ली। इसके बाद वे पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई अड्डे से देहरादून के लिए रवाना हो...