तीर्थ पुरोहितों को लेकर उत्तराखंड सरकार सतर्क
तीर्थ पुरोहितों के नाम पर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। उत्तराखंड सरकार इन दिनों केदारनाथ धाम में डटी हुई है। मुख्यमंत्री धामी बुधवार को दूसरी बार अपने सहयोगी मंत्री और विधायकों के साथ केदारपुरी पहुंचे हैं और यहां की व्यवस्थाओं का आंकलन किया।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने देवस्थानम बोर्ड गठन से नाराज तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत...
हेली सेवा प्रबंधक के साथ मारपीट का आरोप, रोकी सेवाएं
केदारनाथ धाम जा रहे विधायक मनोज रावत की हेली सेवा कंपनी के प्रबंधक के साथ नोक-झोंक में बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि हेली सेवा प्रबंधक ने विधायक के साथ बदतमीजी की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने हेली सेवा प्रबंधक के साथ मारपीट की। इसके बाद हेली सेवा कंपनियों ने सेवाएं रोक दी,...
पंजाब के मुख्यमंत्री, सिद्धू सहित कांग्रेस नेताओं ने किए बाबा के दर्शन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और विस अध्यक्ष राणा केपी ने केदारनाथ में बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन किये। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों से भी कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी से तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है।
मंगलवार सुबह पंजाब...
आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धनतेरस पर मिला मानदेय तौहफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ोतरी कर धनतेरस पर दिवाली तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 1800 मिनी आगनबाड़ी और सहायिकाओं को पन्द्रह-पन्द्रह सौ प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 1800 मिनी आगनबाड़ी को 1500 और सहायिकाओं को 1500 प्रतिमाह मानदेय बढ़ोतरी स्वीकृति दी...
सड़क पर मिले ढाई लाख रुपये लौटाकर छात्र ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
ईमानदारी केवल किताबों में ही नहीं है। हकीकत की दुनिया में ईमानदारी आज भी जिंदा है। अक्सर लोग इसे साबित भी करते हैं। राजकीय इंटर कालेज भेल सेक्टर वन के 11वीं के छात्र ज्वालापुर के नील खुदाना निवासी उजैर ने सड़क पर पड़े मिले ढाई लाख रुपये लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुनित कुमार, शिक्षिका...
रोड नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ धरना शुरू
चमोली के भेटा वार्ड को सड़क से न जोड़े जाने से आक्रोशित वाशिंदों ने सोमवार को थराली तहसील कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस संबंध में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है।
थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोदांबरी देवी, सभाषद बसंती रावत, मनोज रावत का...
उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के पंडा-पुरोहितों की नाराजगी त्रिवेंद्र को पड़ी महंगी, नहीं कर सके दर्शन
पंडा-पुरोहितों की नाराजगी नेताओं को भारी पड़ने लगी है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे, लेकिन त्रिवेंद्र सिंह को न केवल केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का विरोध झेलना पड़ा बल्कि उन्हें संगम पुल से वापस कर दिया गया।इसके कारण पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह को बिना दर्शन किए ही केदारनाथ धाम से...
राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का उद्घाटन
केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सोमवार को आइटी पार्क में स्थापित किए गए राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का उद्घाटन किया। राज्य के हर जिले में आने वाले दिनों में एक इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होगा।
केंद्रीय मंत्री चन्द्रशेखर राव ने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।...
चमोली जिले में तीन साल में 68 स्कूल बंद
चमोली जिले में बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। इन ग्रामीण क्षेत्रों में निजी विद्यालय न के बराबर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सरकारी विद्यालयों पर निर्भर है। सरकार के 15 नवम्बर 2018 को जारी शासनादेश के बाद जिले में 63 प्राथमिक, जूनियर और 5 इंटर स्तर के विद्यालयों को कम...
चकराता: वाहन दुर्घटना में 13 की मौत,2 घायल,मुख्यमंत्री ने जांच के दिए निर्देश
उत्तराखंड के देहरादून जिले में रविवार को बोलेरो वाहन हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए शाेक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
आज सुबह देहरादून के चकराता-त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई...



























































