Page 196

उत्तराखंड: सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर तोड़फोड़ और आगजनी

सलमान खुर्शीद
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित भवाली थाने के अंतर्गत रामगढ़ विकासखंड के प्यूड़ा-सतखोल गांव में स्थित कॉटेज (घर) पर आज दोपहर कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर वहां पर तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए वहां पर पुलिस बल तैनात...

खनन माफिया ने किया ग्रामीणों पर हमला, कई घायल

खनन
ग्राम इब्राहिमपुर देह में ग्रामीणों पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला किया, जिसमें तीन ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। हंगामा होने पर गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मारपीट की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे घंटों तक बाधित किये रखा। मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर काफी मशक्कत की,...

उत्तराखंड के गढ़वाल में इसलिए मनाई जाती है ‘इगास’ और कुमाऊं में बूढ़ी दिवाली

इगास
दीपावली के बाद आने वाली एकादशी को पूरे देश में हरिबोधनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में इगास और कुमाऊं मंडल में बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष से प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार की बड़ी पहल बताई जा रही, इस दिन इगास पर राजकीय अवकाश घोषित करने की पहल हुई है।...

उत्तराखंड बसपा में बड़ा फेरबदल, शीशपाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नरेश गौतम की जगह अब चौधरी शीशपाल को दी है। शीशपाल पहले भी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, आदित्य ब्रजवाल को झबरेड़ा विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। शनिवार को बसपा कार्यालय...

तीर्थपुरोहितों की सहमति के बिना मास्टर प्लान स्वीकार नहीं

चारधाम
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान को लेकर देवप्रयाग में तीर्थ पुरोहितो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम जोशीमठ के न आने पर तीर्थपुरोहितों ने रोष जताया। बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने चमोली प्रशासन की ओर से देवप्रयाग में बैठक आयोजित करने पर आभार जताया। कहा कि सरकार तीर्थपुरोहितों की भावनाओं के अनुसार बदरीनाथ में मास्टर प्लान...

हरीश रावत का दोहरा रवैया, चुनाव के समय ही याद आते हैं हिन्दू: कौशिक

मदन कौशिक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हरीश रावत के दोहरे रवैया के बहकावे में अब लोग आने वाले नहीं है। चुनाव नजदीक आते ही हिन्दू की याद आने लगती है। सलमान खुर्शीद के बयान पर अपने नेतृत्व से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने एक जारी बयान में कांग्रेस और...

अब एक क्लिक से अपणि सरकार पोर्टल पर मिलेंगी 75 सेवाएं

eservices.Uk.gov.in
उत्तराखंड सरकार ने मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए अपणि सरकार पोर्टल eservices.Uk.gov.in जनता की सुविधा के लिए लेकर आई है। अब एक क्लिक पर 10 विभागों की 75 सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह अपणि सरकार पोर्टल का शुभारम्भ करेंगे। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार की इस सेवा से आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय...

पर्यटन मंत्री ने “गो फर्स्ट” एयरलाइंस सेवा का किया शुभारंभ

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए "गो फर्स्ट" की सीधी उड़ान का शुभारंभ किया। गुरुवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट से पहली सेवा उड़ान जी-8 2306 को रवाना कर शुभारंभ किया। इस मौके पर कहा कि "गो फर्स्ट" एयरलाइंस की कनेक्टिविटी बहुत ही अच्छी...

भाजपा अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय दौर पर 15 को आएंगे उत्तराखंड, करेंगे सभा

जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवम्बर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वे कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और रुद्रपुर में चुनावी सभा करेंगे। इसके साथ मोर्चा पदाधिकारी के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगने के लिए उत्साह भरेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...

उत्तराखंड: नैनीताल हाई कोर्ट ने उप्र के बाहुबली नेता डीपी यादव को किया दोषमुक्त करार

हाइकोर्ट
नैनीताल हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश (उप्र) के बाहुबली नेता पूर्व सांसद डीपी यादव को दोष मुक्त करार करते हुए रिहा करने के आदेश पारित किए हैं। साथ ही न्यायालय ने सीबीआई अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया है। पूर्व सांसद समेत तीन अन्य को गाजियाबाद के विधायक महेंद्र भाटी की हत्या मामले में देहरादून की सीबीआई कोर्ट...