हेमकुंड साहिब में हेलीपैड निर्माण का विरोध
हेमकुंड साहिब-लोकपाल से करीब एक किमी पहले "सामलांगड" तोक में हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया है, जिसे लेकर विरोध भी शुरू हो गया था। अब ग्राम पंचायत भ्यूंडार,ईडीसी भ्यूंडार और वन पंचायत पुलना/भ्यूंडार ने इस हेलीपैड निर्माण पर आपत्ति दर्ज करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है।
नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व जोन में हेलीपैड निर्माण...
छात्र की मौत के मामले में प्रधानाचार्य, सिस्टर व हाउस मास्टर को 2-2 वर्ष की कैद की सजा, जमानत पर रिहा
वर्ष 2014 में नेपाल के निवासी नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के एक छात्र शान प्रजापति की मौत के मामले में जनपद के सीजेएम यानी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, सिस्टर और वार्डन को 2-2 वर्ष की कैद एवं 50-50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुना दी है। अलबत्ता, तीनों आरोपितों को जेल नहीं...
मानसून सीजन में अफसरों की छुट्टी पर 3 महीने तक रोक; मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
आपदा की स्थिति में राहत बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाने चाहिए। आपदा के बाद बिना समय बर्बाद किए राहत कार्य प्रारंभ हो जाने चाहिए। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए हर समय सचेत रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा...
उत्तराखंड : कोर्ट ने निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में आरोपित निलंबित आईएएस अधिकारी डॉ रामविलास यादव को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गुरुवार शाम सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद रामविलास यादव को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट...
महिला और बाल कल्याण मंत्री ने तलब की सचिन कुर्वे की मूल पत्रावली
उत्तराखंड माता और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने सचिव कार्मिक को पत्र के माध्यम से खाद्य विभाग के सचिव एवं आयुक्त सचिन कुर्वे की गोपनीय प्रवष्टि से सम्बंधित मूल पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि 20 जून 2022 को आयुक्त खाद्य सचिन कुर्वे की ओर से जिलापूर्ति अधिकारी नैनीताल को अनिवार्य अवकाश पर भेजने का...
युवाओं के बीच मिल्खा सिंह के नाम से प्रसिद्ध हैं रविन्द्र नेगी
राजकीय पशु चिकित्सालय कर्णप्रयाग में वेटनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत रविन्द्र नेगी विगत छह महीनों से हर रोज गौचर से कर्णप्रयाग 11 किलोमीटर किमी की दूरी कुल मिलाकर 22 किलोमीटर (आना-जाना) की पैदल दौड़ लगाकर पहुंचते हैं पशु चिकित्सालय कर्णप्रयाग। धूप हो या बारिश इन छह महीनों में रविन्द्र नेगी के कदम कभी भी रुके नहीं। आज वे...
रक्षा मंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, पूर्व सैनिकों के सुझाव को सौंपा
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना के लिए पूर्व सैनिकों के साथ हुए संवाद और सुझावों को सौंपा। इसके साथ ही सैनिक स्कूल के अव स्थापना के लिए वित्तीय सहायता की मांग की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, खाद्य आयुक्त सचिन कुर्बे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर खाद्य आयुक्त सचिन कुर्बे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला बिना मंत्री को बताए विभाग के अधिकारियों के स्थानांतरण से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार खाद्य आयुक्त सचिन कुर्बे द्वारा बीते 20 जून को खाद्य मंत्री रेखा आर्या को बिना बताए नैनीताल...
देर रात विजिलेंस विभाग ने सस्पेंड आईएएस राम विलास यादव को किया गिरफ्तार, कोर्ट में आज होगी पेशी
आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोपी आईएएस रामविलास यादव को राज्य सतर्कता विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राज्य सतर्कता विभाग के निदेशक अमित सिन्हा के मुताबिक पूछताछ के बाद उन्हें देर रात गिरफ्तार किया गया। उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव व यूपी में एलडीए के पूर्व सचिव रहे रामविलास यादव पर मुकदमा...
विश्व बैंक ने 1000 करोड़ की बारानी कृषि परियोजना को दी मंजूरी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारानी खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से 1000 करोड़ की 'उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना' को मंजूरी दे दी गई है। विश्व बैंक से पोषित इस यह परियोजना को जलागम विभाग कियान्वित करेगा।
उत्तराखंड की ओर से ग्रीन हाउस कार्बन उत्सर्जन कम किये जाने एवं जलवायु परिवर्तन से हो रहे...

























































