भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है: कारन माहरा
कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष क ने कहा कि उदयपुर की घटना और अन्य घटनाएं इस बात की प्रतीक हैं कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।
सोमवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की वोटों के ध्रुवीकरण की ये राजनीति देश और लोकतंत्र को...
5 से 8 तक मौसम विभाग का ऑरेंज व येलो अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश
नैनीताल जनपद सहित उत्तराखंड के कुछ स्थानों में 5 और 6 जुलाई तक बारिश को लेकर ‘आरेन्ज अलर्ट’ और 7 , 8 जुलाई के लिए पीले रंग का अलर्ट जारी किया गया है।
जनपद के अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि इस दौरान अतिवृष्टि से सम्भावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने, संवेदनशील ग्रामों एवं क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं...
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 25 लाख 38 हजार 287 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। हालांकि मानसून के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा बारिश से आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मानसून के कारण अधिकांश हेली कंपनियों ने सेवा बंद कर दी...
अब उत्तराखण्ड में अमेरिकन स्कूटर सिगवे से गश्त की तैयारी, दो खरीदे
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस निरन्तर स्मार्ट पुलिसिंग के लिए हर रोज नए तरीके खोज रही है। डीजीपी ने आज अमेरिकन स्कूटर सिगवे पुलिस को समर्पित किया जिन्हे मुंबई से खरीदा गया है। अभी दो वाहन उपलब्ध हैं। एक गाड़ी कीमत दो लाख रुपये है।
डीजीपी ने बताया कि यह सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है,...
दून में बारिश से मौसम सुहाना, यलो अलर्ट जारी
देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत राहत मिल गई है। बारिश से हुए जलभराव से कई इलाकों में लोगों को परेशानी भी हुई। मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस है। नदी किनारे रह रहे लोगों को सतर्क किया गया है।
शनिवार दोपहर देहरादून...
कांवड़ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 17 जगहों पर स्थापित होगी मेडिकल पोस्ट
14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इस दौरान बारिश में सांप और कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर सांप और कुत्ते के काटने से घायल मरीजों के उपचार पर ज्यादा जोर रहेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष...
अब बाबा केदार के भक्त गर्भ गृह में जाकर रहे हैं दर्शन, प्रतिबंध हटा
केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर शुक्रवार से प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। अब श्रद्धालु गर्भ गृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति श्रद्धालुओं को मंदिरों में सरल-सुगम दर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुवार रात्रि तक 901081...
बद्रीनाथ हाइवे सिरोबगड़ में दो दिन से बंद, छह लिंक मार्ग भी बाधित
लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ हाइवे पर सिरोबगड़ डेंजर जोन एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजमार्ग के बंद होने के चलते भारी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि हल्के वाहनों की आवाजाही डुंगरीपंथ-खांखरा मोटरमार्ग से की जा रही है। भारी वाहनों की आवाजाही न होने से रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिले में आवश्यक वस्तुओं की...
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह बंद
देश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लग गई है। शहरी विकास विभाग ने सभी निकायों को 28 जून तक खुद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित करने को कहा था। एक जुलाई से प्लास्टिक का उपयोग करने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय पिछले साल ही एक...
नौ साल बीत गये पर नहीं बना नदी पर पुल
नौ साल बीत जाने के बाद भी अभी तक गोपेश्वर के ओडर गांव के लिए पिंडर नदी पर पुल नहीं बन पाया है। इसके कारण ग्रामीणों को तीन सो मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क मार्ग तक जाने के लिए पांच से छह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
गांव के जोड़ने के लिए लोनिवि ने अस्थाई तौर पर...


























































