रामनगर में पंजाब के पर्यटकों की कार नदी में गिरी, नौ की मौत
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की दक्षिणी सीमा पर ढेला गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ढेला नदी में पंजाब के पर्यटकों की कार पलट गई। अभी तक नौ लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इनमें छह शव महिलाओं के हैं। एक महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया है।
इस कार का नंबर पटियाला का है। बरसात...
बाघों की खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार वन प्रभाग के लक्सर क्षेत्र के शेखुपुरा में चार कुख्यात वन्यजीव तस्करों को वन महकमे और एसटीएफ हल्द्वानी की टीम ने पकड़ा है। तराई सेंट्रल वन प्रभाग के सुरक्षा दल व हल्द्वानी एसटीएफ की टीम कुछ वन्यजीव तस्करों की सुरागकसी में लगी थी। इनके पास बाघ की खाल होने की सूचना थी। आज इनकी सूचना उत्तर प्रदेश के...
देहरादून में बनेगा ई-थाना, शासनादेश जारी
उत्तराखंड में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून को ई-थाना बनाया गया है जहां अब सूचना पर भी प्राथमिकी दर्ज हो सकेगी। यह जानकारी गुरुवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से दी गई है।
मुख्य सचिव रतूड़ी ने बताया कि राज्यपाल, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 2 के खण्ड (घ) सहपठित, उत्तराखडं पुलिस अधिनियम 2007 (अधिनियम संख्या-01,...
बद्रीनाथ मंदिर की दीवार में आई दरार की मरम्मत करेगा एएसआई
बद्रीनाथ मंदिर की दीवार पर आई हल्की दरार की मरम्मत का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) करेगा।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर केंद्रीय संस्कृति सचिव से बद्रीनाथ धाम को संरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का अनुरोध किया। जिसके क्रम में उनकी ओर से तत्काल संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए...
उत्तरकाशी: जिले में अतिवृष्टि से भारी नुक़सान, 22 गांवों का संपर्क टूटा
जिले में मंगलवार की रात अतिवृष्टि से भारी नुक़सान हुआ है। केदारकांठा में बादल फटने से फफराल पुलिया टूटने से मोरी के 22 गांवों का संपर्क टूट गया है। उधर नौगांव, बड़कोट, सहित यमुनोत्री हाईवे भी आठ घंटे तक बाधित रही।
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने तहसीलदार चमन सिंह ने सभी राजस्व निरीक्षकों व पटवारियों से अतिवृष्टि से हुए नुकसान की...
अब नैनीताल में पैदा होगा 700 रुपये के भाव बिकने वाला ड्रैगन फ्रूट
किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग नैनीताल जनपद में ड्रैगन फ्रूट की खेती करवाने जा रहा है। जनपद में चार हेक्टेयर भूमि का चयन कर इसकी खेती की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 600 से 700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकने वाले ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए किसानों को 37500 रुपये प्रति हेक्टेयर...
केदारनाथ धाम में बनेगा लॉकर रूम
केदारनाथ धाम में यात्रियों के समान को रखने के लिए लॉकर रूम बनाने की दिशा में शीघ्र पहल होगी । मंदिर समिति लगातार गर्भगृह के वीडियो वायरल होने के कारण सुरक्षा के लिए इस तरह का निर्णय ले रही है।
केदारनाथ यात्रा में कमी आने पर बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से गर्भगृह के दर्शन भी शुरू करवाए गए हैं,...
निर्दलीय विधायक उमेश कुमार उर्फ उमेश शर्मा को जवाब देने के निर्देश
हाई कोर्ट ने हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार उर्फ उमेश शर्मा के चुनाव को चुनौती देनी वाली याचिका पर सुनवाई के बाद विधायक उमेश शर्मा को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथि नियत है।
न्यायमूर्ति शरद कुमार...
केदारनाथ मंदिर में दर्शन के समय में हुआ बदलाव
मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही तीर्थयात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति ने अहम निर्णय लिया है। मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने व बंद करने के समय में बदलाव किया है। साथ ही आम श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शनों का समय चार घंटे कम कर दिया है।
समिति ने बताया कि इससे...
कार अलकनंदा नदी में गिरी, दो की मौत
बदरीनाथ हाइवे पर हनुमान चट्टी के पास रडांग बैंड पर एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस कार में दो महिला और एक पुरुष सवार थे। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह जानकारी एसडीआरएफ पांडुकेश्वर के आरक्षी मंगल सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ को मंगलवार सुबह चौकी लामबगड़ से इस...



























































