उत्तराखंड: पतंजलि योगपीठ में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदी साध्वी छात्रा, मौत

0
454
पतंजलि
file

पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में अध्ययनरत एक साध्वी छात्रा रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में छत से कूद गयी। इसके कारण साध्वी की मौत हो गयी। साध्वी की मौत के बाद पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृत साध्वी छात्रा वराग्या के कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक छत से कूदकर जान देने वाली मृत साध्वी छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली बतायी गयी है। साध्वी वर्ष 2018 से पतंजलि के कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि घटना के प्रत्येक पहलु से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद भी ही कुछ कहा जा सकता है।