उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट, छह से मानूसन की विदाई

0
265
मानसून

उत्तराखंड में पांच अक्टूबर तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। राज्य में मानसून की औपचारिक विदाई छह अक्टूबर से होने के आसार हैं।

सोमवार सुबह देहरादून सहित अन्य स्थानों पर पर सुबह खिली धूप निकली। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल भी विकसित हो सकते हैं। हल्की बारिश की भी संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है। प्रदेश के कुमाऊं मंडल के साथ गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

देहरादून मौसम विभाग के केन्द्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि आज के बाद नमी की मात्रा में कमी और बारिश का अभाव रहेगा। यानि मौसम में शुष्कता रहेगी और मौसम साफ बना रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ स्थानों से दक्षिण पश्चिम मानूसन की विदाई की शुरूआत छह अक्टूबर से संभावित है।