माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण के दौरान शहीद 4 पर्वतारोहियों के शव सेना को सौंपे

0
406
माउंट

माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की घटना में शनिवार को बरामद हुए चार शवों को आज जोशीमठ लाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद चारों शव सेना को सौंप दिए गए। रविवार को भारतीय सेना का राहत-खोज दल चारों शवों को लेकर नौ सेना मुख्यालय के लिये रवाना हो गया।

शुक्रवार को त्रिशूल पर्वत की चोटी फतह करने के दौरान नौ सेना के छह जवान लापता हो गये थे। इसके बाद नेहरु पर्वतारोहण संस्थान और भारतीय सेना की ओर से क्षेत्र में राहत व खोज अभियान चलाया गया। इस दौरान शनिवार को लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, हरिओम एमसीपीओ मृत अवस्था में मिले। रविवार को चारों शवों को हेलीकाप्टर की मदद से जोशीमठ सेना के हैलीपैड पर लाया गया। यहां भारतीय सेना की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। यहां से सेना के हेलीकाप्टर से चारों शवों को नौसेना मुख्यालय भेज दिया गया है।