भाजपा का सदस्यता अभियान के तहत 8.5 लाख नये सदस्य बनाए गए

0
359
देहरादून, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी व भावी कार्यक्रम निर्धारित किये गये। बैठक में बताया गया कि अभी तक प्रदेश में 8.50 लाख नये सदस्य बनाये जा चुके हैं। बैठक में प्रदेश में 15000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक के कार्यवृत्त की जानकारी देते हुये डॉ. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में प्रदेश महामंत्री खजान दास, राजेन्द्र भण्डारी, अनिल गोयल, पूर्व महामंत्री नरेश बंसल, गजराज सिंह बिष्ट, कार्यालय सह प्रभारी कुलदीप कुमार, कार्यालय मंत्री पुष्कर सिह काला व सदस्यता सह प्रमुख खिलेन्द्र चौधरी  उपस्थित रहे।
बैठक में समीक्षा के दौरान अवगत कराया कि प्रदेश में अभी तक 8.50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाये जा चुके है। साथ ही प्रदेश में 15000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सदस्यता की तिथि 11 अगस्त से बढ़ा कर 20 अगस्त कर दी गयी है। साथ ही सभी सांसदों व विधायकों के सात-सात दिन का प्रवास निर्धारित कर उनसे अधिकाधिक सदस्य बनाये जाने के लिए कहा गया है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि हैं। इस दिन पूरे प्रदेश में प्रत्येक मण्डल व उससे नीचे की ईकाईयों में कार्यक्रम होंगें, जिनमें अटल जी के सम्बन्ध में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जायेगीं।
उन्होंने  बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महात्मा गाँधी की 150 वीं  जयन्ती पर दो अक्टूबर से विधानसभा में 150 किलोमीटर की यात्रा निकाली जायेगी। इस यात्रा के सम्बन्ध में प्रदेश, लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा संयोजक मनोनीत किये जायेगें और यात्रा को भव्यता से आयोजित किया जायेगा।