उत्तराखंडः मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास 14 विभाग

0
523
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की 11 सदस्यीय मंत्रिपरिषद की शपथ के पांचवें दिन मंगलवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। तीरथ सिंह कैबिनेट के सदस्य और त्रिवेंद्र मंत्रिपरिषद के सहयोगी जो विभाग तब देख रहे थे, लगभग उन्हीं विभागों का आवंटन किया गया है।  बाकी विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गोपन मंत्रिपरिषद, कार्मिक, अखिल भारतीय सेवाओं का स्थापना विषयक कार्य, सतर्कता सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन सेवा, गृह कारागार नागरिक सुरक्षा होमगार्ड एवं अर्धसैनिक कल्याण, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप राज्य संपत्ति राजस्व,न्याय,तकनीकी शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नागरिक उड्डयन, सूचना लोक निर्माण विभाग, आबकारी, नियोजन सचिवालय प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामान्य प्रशासन, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा ,औद्योगिक विकास खनन विभाग सहित कुल 14 विभागों का काम देखेंगे।
दूसरे नंबर पर शपथ लेने वाले  सतपाल महाराज के पास सात विभाग होंगे। इनमें सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम ,भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग शामिल हैं।
नए कबीना मंत्री बंशीधर भगत के पास पांच विभाग होंगे। ये हैं विधायी संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले, शहरी विकास आवास सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग।
डॉ. हरक सिंह रावत को छह विभाग मिले हैं। इनमें वन पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा शामिल है।
बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, ग्रामीण निर्माण, जनगणना वर्षा एवं संग्रहण विभाग दिए गए हैं। यशपाल आर्य के पास पांच विभाग होंगे।  इनमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन विभाग शामिल हैं।
अरविंद पांडे के पास 6 विभाग रहेंगे। इनमें विद्यालय शिक्षा, बेसिक विद्यालय शिक्षा, माध्यमिक, खेल युवा कल्याण, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा विभाग हैं। मंत्री सुबोध उनियाल के पास सात विभागों का जिम्मा रहेगा। यह हैं- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण उद्यान एवं फलों उद्योग रेशम विकास जैव प्रौद्योगिकी विभाग।
नए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं माध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग दिया गया है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत के पास कुल चार विभाग रहेंगे। यह विभाग हैं- सहकारिता, प्रोटाकाल,आपदा प्रबंधन और पुर्नवास,उच्च शिक्षा।  राज्मंत्री रेखा आर्य के पास भी कुल चार विभाग हैं। यह हैं महिला सशक्तिकरणऔर बाल विकास, पशुपालन,दुग्ध विकास, पशुपालन विभाग।  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद को तीन विभाग मिले हैं। यह हैं भाषा पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ।