केंद्रीय कार्य समिति में उत्तराखंड को वरीयता

0
317
सिद्वार्थ

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के कई दिग्गजों को शामिल किया है। गुरुवार को जारी सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन सभी प्रमुख लोगों को नियुक्ति देकर उत्तराखंड को विशेष महत्व दिया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य बनाए गए हैं, जबकि 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थाई आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है। उत्तराखंड से जिन प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान मिला है उनमें केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मगुरू सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नाम शामिल है जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा को स्थान दिया गया है।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को कार्य समिति में राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए रखने के साथ-साथ स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में डाला गया है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूवनचंद्र खंडूरी, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत एवं तीरथ सिंह रावत को भी स्थान दिया गया है। इन सबको स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसी श्रेणी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार को भी स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सहप्रभारी रेखा वर्मा भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।