चारधाम यात्रा: चार लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए देव दर्शन

0
479
चार धाम
Chardham Yatra
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब चरम पर है। चारधाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या चार लाख पार कर गई है। सात मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा सीजन 2019 का आगाज हुआ था। 20 मई तक चार लाख 45 हजार 915 यात्री देवभूमि उत्तराखंड पहुंकर देव दर्शन कर चुके हैं।
पुलिस मुख्याल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गंगोत्री धाम में 90149, यमुनोत्री धाम में 104361,  केदारनाथ धाम में 105518 और बद्रीनाथ धाम में 145887 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। पिछले साल सात मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर चारधाम यात्रा शुरू हुई थी।
नौ मई को केदारनाथ के कपाट और 10 मई को बदरीनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। तब से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
वर्ष 2013 की प्राकृतिक आपदा को लोग भूलकर लोग हर साल देवदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013 की आपदा से ठीक एक वर्ष पहले यानी वर्ष 2012 में जितने यात्री चार धाम यात्रा पर आए थे, उससे ज्यादा लोग वर्ष 2018 की चारधाम यात्रा में शामिल हुए। इस साल  तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। आपदा से एक वर्ष पूर्व 2012 में 27,23,311 यात्रियों ने देवदर्शन किए थे। वर्ष 2018 में 27,81,428 यात्री पहुंचे।
तीर्थाटन
2012 –   27,23,311 तीर्थयात्री
2013 –  11,88,073 तीर्थयात्री
2014 –   3,33,088 तीर्थयात्री
2015 –  8,72,529 तीर्थयात्री
2016 –  15,13,545 तीर्थयात्री
2017 –  23,22,611 तीर्थयात्री
2018 –  27,81,428 तीर्थयात्री