दिल्ली हॉफ मैराथन की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनीं सान्या रिचर्ड्स रॉस
नई दिल्ली, लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के 400 मीटर दौड़ स्पर्धा की चैंपियन सान्या रिचर्ड्स रॉस को एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन का अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। हॉफ मैराथन का आयोजन 21 अक्टूबर को किया जाएगा।
सान्या ने 2012 ओलंपिक में स्वर्ण, 2004, 2008 और 2012 ओलंपिक में 4 गुणे 400 मीटर रिले का स्वर्ण अपने नाम किया।...
महिला विश्व टी-20 कप के लिए भारतीय टीम घोषित
नई दिल्ली, वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी महिला विश्व टी-20 कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
आईसीसी महिला विश्व टी-20 कप के छठे संस्करण के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-बी में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड,...
इको टास्क फोर्स पिथौरागढ़ में लगाएगी 50 हजार अखरोट के पेड़
देहरादून,भारतीय सेना की इको टास्क फोर्स पिथौरागढ़ में 50 हजार अखरोट के पेड़ लगाने जा रही है। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर व जोशीमठ में भी अखरोट के उन्नत प्रजाति के पेड़ लगाए जा रहे हैं। इको टास्क फोर्स द्वारा हिमाचल की उन्नत प्रजाति के सेब के पौधे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के चलते गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। दिल्ली में पेट्रोल 83 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 14 पैसे और 12...
चालकों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
कोटद्वार, चालक प्रशिक्षण संस्थान झाझरा देहरादून की टीम ने हैवी और लाइट वाहन चालकों का दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स जीएमटी सभागार में आयोजित किया। रिफ्रेशर कोर्स में चालकों को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित जीएमटी सभागार में सभी चालकों का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षक रनजीत सिंह कठैत ने कहा कि जितने...
अटल आयुषमान योजना को लेकर निजी अस्पताल नहीं दिखा रहे रुचि
देहरादून। अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत शहर के निजी अस्पताल गरीबों का मुफ्त उपचार मुहैया कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में करीब दो सौ से अधिक छोटे-बड़े अस्पताल हैं। पर अभी तक केवल 18 निजी अस्पताल ही योजना से जुड़े हैं। इनमें भी एकाध को छोड़ दें, तो शहर के प्रमुख अस्पताल योजना में शामिल...
नहीं रुक रहा लैब और डाक्टरों की सांठगांठ का खेल
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डाक्टरों और निजी लैबों की साठगांठ का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी वजह अस्पताल प्रबंधन का डाक्टरों पर अंकुश नहीं होना है। पूर्व में सामने आए मामलों में किसी तरह की कोई कार्रवाई न होने की वजह से भी डॉक्टर निरंकुश हो चुके हैं।
मंगलवार को त्यूणी निवासी विपिन जोशी...
फिल्म ‘लव यात्रा’ के निर्माता सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'लव यात्रा' के निर्माता सलमान खान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इस फिल्म को लेकर किए गए केस पर कोई भी कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि, "फिल्म के नाम या विषय को लेकर न केस दर्ज हो, न...
कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं साइना नेहवाल
सियोल, भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरिया ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। साइना ने गुरुवार को महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की किम गा उन को मात दी।
साइना ने 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में किम को सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से शिकस्त देकर अंतिम आठ...
पेन-इंडिया स्कूल ने छात्रा के जन्मदिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान
डोईवाला- पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों ने सपेरा बस्ती भानियावाला में स्वच्छता अभियान चलाया। स्कूल की छात्रा के जन्मदिवस पर स्कूल प्रशासन की इस पहल का स्थानीय लोगों ने सराहा।
गौरतलब है कि पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से भानियावाला स्थिति सपेरा बस्ती के निकट निशुल्क पेन-इंडिया स्कूल का संचालन किया जा रहा है। स्कूल...


























































