राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बने कोहली
नई दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को साल 2018 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसी को साथ विराट कोहली यह पुरस्कार पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर को साल 1996-97 और महेंद्र सिंह...
राहत: ट्रेनिंग पर गये 24 आईआईटी छात्रों से हुआ संपर्क, सभी हैं सकुशल
आइआइटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) रूड़की के 24 छात्रों का दल, जो घुत्तू-गंगी टिहरी गढ़वाल से श्री केदारनाथ के लिये ट्रेकिंग पर गये थे, टिहरी गढ़वाल की खोज-बचाव टीम को गंगी के पास मिल गये हैं। सभी 19 छात्र और उनके अन्य 5 सहयोगी सकुशल हैं तथा ट्रेकिंग पूर्ण किये बिना ही वापस घुत्तू आ रहे हैं। सभी घुत्तू आज...
बैंक खातों, स्कूलों में दाखिले और मोबाइल कनेक्शन के लिए आधार अनिवार्य नहीं : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बैंक खातों, स्कूलों में दाखिले और मोबाइल कनेक्शन के लिए आधार को अनिवार्य नहीं बनाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत बैंक खातों को आधार से लिंक करने संबंधी संशोधन को निरस्त कर दिया है। जस्टिस एके सिकरी ने ये फैसला सुनाया। उनके फैसले के साथ...
सामूहिक दुष्कर्म मामला: सीबीएसई ने जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की मान्यता की रद्द
(देहरादून) नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्ड स्कूल पर गाज गिरी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने स्कूल की मान्यता रद कर दी है। बोर्ड ने उत्तराखंड शासन के स्तर से स्कूल की मान्यता रद करने को लेकर भेजे गए पत्र के बाद यह कदम उठाया है।
बोर्ड के...
इन्वेस्टर्स सम्मिट को लेकर सीएस ने ली जानकारी
देहरादून, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अक्टूबर में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर समिट के सिलसिले में भारत सरकार और राज्य सरकार के उपक्रमों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में निवेशकों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों और सचिवों को भी आमंत्रित किया गया है।
सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि...
नदी में फंसे 30 लोगों को सुरक्षित निकाला
देहरादून, कोतवाली विकासनगर क्षेत्र ढालीपुर के नीचे यमुना नदी में कुछ व्यक्ति नदी में पानी बढ़ने और बहाव के कारण टापू में फंसे तीस लोगो को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्कूय कर सुरक्षित निकाला। देर शाम से शुरू रेस्क्यू अभियान मंगलवार सुबह चार बजे तक चला।
टापू में लोगों के फसे होने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके...
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में दिखेगी भारतीय हॉकी टीम
नई दिल्ली, भारतीय हॉकी टीम जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में दिखेगी। इस शो के मेजबान अमिताभ बच्चन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक फोटो साझा की।
इस फोटो के साथ पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, ‘केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में भारतीय...
कृषि मंत्री ने फसल नुकसान के संबंध में बुलाई अधिकारियों की बैठक
देहरादून, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में कृषि विभाग के निदेशालय स्तरीय समस्त अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। जिसमें जनपद उधमसिंहनगर में बारिश(अतिवृष्टि) के कारण हुई धान की फसलों के नुकसान के संबंध में चर्चा हुई।
बैठक में सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक कंट्रोल...
हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 18 अक्टूबर से
नई दिल्ली, हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के 12वें संस्करण का आयोजन 18 से 21 अक्टूबर तक गुरूग्राम के डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 30 देशों के 120 गोल्फर हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट पहली बार 72 होल का होगा।
प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि भी बढ़ाकर पांच लाख डॉलर कर दी गई है, जिसके...
प्रतीक यादव ने छठी बार जीती इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप
ऋषिकेश, गढ़वाल महासभा द्वारा आज देहरादून रोड स्तिथ प्रदेश कार्यालय में राष्टीय स्तरीय इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप 2018 में लगातार छठवीं बार जीतकर वापस तीर्थनगरी लौटने पर मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव का जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। गढ़वाल महासभा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं समाज सेवी...



























































