Page 994

मॉरीशस में बिखरेंगे उत्तराखंड के रंग, मॉरीशस और उत्तराखंड के बीच बढ़ेगा पर्यटन

(ऋषिकेश) उत्तराखंड राज्य में, पर्यटन के लिए मशहूर 13 लाख की आबादी वाले मॉरीशस देश की रुचि बढ़ती जा रही है। दोनों देश में पर्यटन की संभावना तलाशने के लिए मॉरीशस के सरकारी चैनल के प्रतिनिधि उत्तराखंड पहुंचे हैं और यहां के देव स्थानों और चार धामों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कर रहे हैं। इन फिल्मों को मॉरीशस में...

इतिहास का खास दिन था सर्जिकल स्ट्राइक का दिनः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह दिन हिंदुस्तान के इतिहास में एक खास दिन है। जब पहली बार हमारे जवान पीओके में घुसे और आतंकियों को उन्हीं के घर में घुसकर तबाह करके लौटे तथा आतंकियों के आका व पाकिस्तानी सैनिकों को इसकी भनक भी नहीं...

इस जानकी को कौन देगा आश्रय ?

गोपेश्वर। उम्र के आखिरी पडाव में वृद्धा जानकी देवी जाय तो जाय कहां ? हैरान, परेशान और दुखी 65 वर्षीया जानकी देवी को न उसके दो बेटे घर में रखने को तैयार हैं और ना ही वृद्धाश्रम में असहाय महिला को रखने की कोई व्यवस्था है ऐसे में हालात की मारी यह वृद्धा कभी पुलिस तो समाज कल्याण विभाग...

गंगा में विसर्जित की गईं हजारों लावारिसों की अस्थियां

हरिद्वार। श्री देवोत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में 17वीं अस्थि कलश यात्रा भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए बैंडबाजों व झांकियों के साथ कनखल स्थित सती घाट पर पहुंची। जहां दिल्ली सहित देश के तमाम राज्यों से एकत्र कर लाए गए 6980 अस्थि कलश में लावारिस व्यक्तियों की अस्थियों को पूर्ण विधि विधान...

नर सेवा नारायण सेवा की मिशाल कायम की चिकित्सकों ने

गोपेश्वर। शनिवार को चमोली जिले के पीपलकोटी स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में दस आपरेशन होने थे। लेकिन जिन चिकित्सकों को ये आपरेशन करने थे शुक्रवार को उनका व्यस्ततम कार्यक्रम होने के कारण वे पीपलकोटी नहीं पहुंच पाये जिससे शनिवार को आपरेशन होने में परेशानी हो सकती थी। लेकिन डाॅ. एमएम हमीदी और डॉ. कपिल त्यागी ने हेलीकाप्टर से पीपलकोटी...

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा एक मैच का प्रतिबंध

मेड्रिड, पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर यूईएफए चैंपियन्स लीग में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। यूईएफए की अनुशासन समिति ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।रोनाल्डो यूईएफए चैंपियन्स लीग में जुवेंटस के लिए खेलते हैं। रोनाल्डो पर यह प्रतिबंध वालेंसिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप चरण के पहले मैच में रेड कार्ड दिखाने के बाद लगाया गया...

सेरेना ने चीन ओपन से नाम वापस लिया

बीजिंग, अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स चीन ओपन में हिस्सा नहीं लेंगी। सेरेना ने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा आज से शुरू हो रहे चीन ओपन के ड्रा में सेरेना की बहन वीनस का भी नाम नहीं है। उल्लेखनीय है अमेरिका ओपन में जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ मैच में...

कांग्रेस पांच राज्यों के आधे प्रत्याशियों की सूची नवरात्रि में कर सकती है जारी

नई दिल्ली, कांग्रेस राजस्थान, म.प्र., छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची इस बार पहले जारी करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के एक महासचिव का कहना है कि प्रत्याशियों की चयन प्रकिया शुरू हो गई है और इस पर जल्दी ही अंतिम निर्णय हो जाएगा। वैसे तो राहुल गांधी ने कहा था कि...

वनाग्नि घटना से औषधीय प्रजातियां हो रही विलुप्त

चम्पावत,  मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने कहा कि वनाग्नि की घटना से वन संपदा के नुकसान के साथ जैव विविधता पर व्यापक असर पड़ रहा है जिससे प्रति वर्ष कई औषधीय प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों में पीरूल के इकठ्ठा करना होगा। जिससे आग की घटना और औषधीय प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा...

उत्तराखंड में 24 घंटे में ओलावृष्टि की संभावना, 2 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा

देहरादून, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के उपसचिव द्वारा जारी इस पूर्वानुमान में यह कहा गया है कि अगले 24 घंटे पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि के होंगे। इस अवधि में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होंगी। विभाग द्वारा जारी इस पत्र में समस्त जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वह प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण...