एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय पुरूष हॉकी टीम
नई दिल्ली, भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जापान को एक रोमांचक मुकाबले में दो के मुकाबले तीन गोल से हराकर पांचवें हीरो एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सेमीफाइन मुकाबले में भारतीय टीम के लिए गुरजंत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम और दिलप्रीत सिंह ने गोल किया,जबकि जापान के लिए हिरोताका वाकुरी और हिरोताका ज़ेन्डाना ने एक एक...
‘ए दिल है मुश्किल’ के दो साल पूरे, भावुक हुए करण और अनुष्का
नई दिल्ली, करण जौहर और अनुष्का शर्मा ने ए दिल है मुश्किल फिल्म के दो साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उससे जुड़ी यादें साझा की हैं।
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर फिल्म के दो साल पूरे होने की खुशी को सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो साझा की है। वीडियो के कैप्सन में...
दीपावली के दिन सात नवंबर को केदारनाथ के दर्शन को जा सकते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के दिन सात नवंबर को दर्शन के लिए केदारनाथ धाम जा सकते हैं। सात नवंबर को वह उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे।
हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है किंतु समझा जा रहा कि मोदी दीपावली के अवसर पर केदारनाथ धाम की यात्रा कर सकते हैं।...
भाजपा ने सीएम समेत 46 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी
देहरादून, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में हो रहे स्थानीय नगर निकाय चुनाव के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत चार पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश के सभी सांसदों व राज्य के सभी मंत्रियों तथा संगठन जुड़े कुल 46 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। ये सभी नेता भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस सूची...
इतिहास मनमोहन सिंह का गलत आकलन नहीं करेगा : अनुपम खेर
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित अपनी आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का आखिरी शॉट देते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इतिहास मनमोहन सिंह काे गलत नहीं समझेगा।
अनुपम खेर ने ट्वीटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मनमोहन...
स्विस इंडोर्स के फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर
बासेल, स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और शीर्ष वरीय रोजर फेडरर ने स्विस इंडोर्स टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर ने रूस के टेनिस खिलाड़ी डानिल मेदवेदेव को शिकस्त दी।
37 वर्षीय फेडरर ने 64 मिनट तक चले मुकाबले में डानिल को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।...
पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन, दिल्ली में दो दिन की शोक की घोषणा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र की वाजपेई सरकार में मंत्री रहे मदनलाल खुराना का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। दिल्ली सरकार ने खुराना के निधन पर दो दिन की शोक की घोषणा की है।
दिल्ली में जनसंघ के समय से ही भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार खुराना ने कीर्ति नगर स्थित आवास...
इस दिवाली अपने चाहने वालों के दे सेहत से भरी मिठाईयों का तोहफा
दिवाली का त्यौहार सभी के लिए बहुत खास होता है।और इस खास त्यौहार को मनाने की तैयारियां महीनों से चलने लगती है।इन त्यौहारों में मिठाईयां और नमकीन एक अलग ही महत्व रखते हैं।लेकिन अगर यह मिठाई आपके अपने खेतो में पैदा होने वाले मंडुए की हो तो उसका स्वाद और बढ़ जाता है।
जी हां,संदीप सकलानी और कुलदीप रावत ने...
सर्दियों के मौसम में ले उत्तराखंड की खास जगहों पर ट्रैकिंग का मज़ा
गर्मियों के मौसम में तो आपने खूब उत्तराखंड के पहाड़ों और वादियों के मज़े लिए होंगे। लेकिन आपने अगर सर्दियों में उत्तराखंड की ट्रैकिंग का मज़ा नहीं लिया तो क्या किया। हिमालय की गोद में ऐसी कई ट्रैकिंग स्पॉट्स हैं जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। उत्तराखंड के ट्रैक न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में ट्रैकिंग...
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन : एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त
पेरिस, भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के बाद पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत के हार के साथ ही फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
महिला एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में सिंधु को सातवीं वरीयता प्राप्त चीन की हि बिंगजियाओ ने शिकस्त दी। बिंगजियाओ ने सिंधु को 40 मिनट तक चले...



























































