पुष्कर धामी व हिमानी भट्ट शिवपुरी भी स्टार प्रचारकों में शमिल

0
595

देहरादून,  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पुश्कर सिंह धामी व प्रख्यात फिल्म व टीवी कलाकार हिमानी भट्ट शिवपुरी भी उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार कार्य तेज हो गया है। चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशानुसार गठित स्टार प्रचारक सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पुष्कर सिंह धामी व प्रसिद्ध टीवी कलाकार हिमानी शिवपुरी को भी शामिल किया गया है। अब इस सूची में कुल 48 नाम हैं। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों के पूरे प्रदेश में कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं।

प्रदेश मीडिया प्रमुख के अनुसार बजे प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक 31 अक्टूबर को सांय 05.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। इस सम्बन्ध में प्रदेष महामंत्री श्री नरेष बंसल द्वारा समिति के सभी सदस्यों को अवगत कराया गया है। दूसरी ओर प्रदेष प्रभारी व राश्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, व प्रदेश महामंत्री ‘संगठन’ संजय कुमार का प्रदेश मे सातों निगम क्षेत्रों में आयोजित बैठकों का क्रम, 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। यह क्रम जो 28 अक्टूबर को प्रारम्भ हुआ था में आज तक रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, व कोटद्वार की बैठकें पूरी हो चुकी है। जब कि 30 अक्टूबर को हरिद्वार व ऋशिकेष में बैठकें होंगी और 31 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे देहरादून नगर निगम की बैठक होंगी।