Page 902

कोहरे के कारण जनता, उज्जैनी निरस्त

ट्रेनें
देहरादून, कोहरे के कारण रेलवे ने दून से चलने वाली जनता, उज्जैनी एक्सप्रेस को अप और डाउन दोनो ओर से फिलहाल रद्द कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि, "कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। इस कारण बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस, उज्जैन जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। बताया कि 14310 देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस...

लाखो की चरस के साथ एक गिरफ्तार

रुद्रपुर, कुमाऊ एसटीएफ और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है टीम द्वारा 4 किलो 600 ग्राम चरस के साथ 53 हजार की नगदी सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है, युवक के खिलाफ एडीपीएस एक्ट के तहत रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है। रुद्रपुर कोतवाली व कुमाऊ एसटीएफ को बड़ी सफलता...

अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय

ऋषिकेश। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में दायर ऋषिकेश नगर में अतिक्रमण को लेकर जनहित याचिका पर दिए गए माननीय न्यायालय द्वारा अतिक्रमण को हटाए जाने के फैसले के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार से अतिक्रमण हटाने को लेकर दो प्लाटून पुलिसकर्मियों को बुला लिया गया। ज्ञात रहे कि उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने नेशनल हाईवे, नगर निगम, सिंचाई विभाग,...

रेप पीड़िता की पहचान उजागर न करें पुलिस और मीडिया

नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि पुलिस और मीडिया रेप पीड़िता की पहचान उजागर न करें। कोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि मृतक या मानसिक रूप से कमजोर रेप पीड़िता की पहचान उसके परिवार की इजाजत से भी नहीं जाहिर की जा सकती। अगर किसी वजह से ऐसा करना जरूरी है तो इसका फैसला...

कोचिंग जा रहे छात्र से बदमाशों ने लूटा मोबाइल और नगदी

(उधमसिंह नगर) कंप्यूटर की कोचिंग करने गए एक किशोर से बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। इस दौरान किशोर का मोबाइल और  नगदी लूट ली। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, छतरपुर निवासी पंकज सिंह पुत्र दर्शन सिंह मंगलवार सुबह आदर्श कालोनी में कंप्यूटर की कोचिंग करने गया था।...

एनएच 74 मुआवजा घोटाला प्रकरण में दो पीसीएस सशर्त बहाल

शासन ने एनएच 74 (हरिद्वार-ऊधमसिंहनगर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग) चौड़ीकरण मुआवजा प्रकरण में आरोपित पीसीएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह जंगपांगी और जगदीश लाल को सशर्त बहाल कर दिया है। हालांकि, इनकी बहाली इनके विरुद्ध चल रही प्रशासनिक जांच के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। इसके अलावा शासन ने मामले में आरोपित दोनों आइएएस अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट न होने पर जांच आगे...

देहरादून में सोना-चांदी स्थिर

देहरादून। देहरादून सर्राफा में सप्ताह के पहले दिन की तुलना में सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी दूसरे दिन मंगलवार को थम गई। कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के मांग कम होने से कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। मंगलवार को देहरादून सर्राफा बाजार में महंगी धातु सोने-चांदी के भाव में स्थिरता बना रहा। शुद्ध सोना 32,500 प्रति 10 ग्राम तथा...

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवारों की मौत हो गई। कार सवार देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहे थे। दोनों मृतकों का शव रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़...

बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों को मिलेगा नकद इनाम

स्कूल
सरकारी स्कूलों में शिक्षा की दशा और दिशा सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ठोस कदम उठा रहा है। इसी के तहत अब बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग नकद पुरस्कार देगा। खास बात यह कि विभाग हर माह ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करेगा। पुरस्कार के लिए जनपद, मंडल व राज्य स्तर पर शिक्षकों का...

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एनआईटी मामले में केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

हाईकोर्ट
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने श्रीनगर (गढ़वाल) स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) मामले में राज्य सरकार, केंद्र सरकार और एनआईटी को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ के सामने मामले की सुनवाई हुई। एनआईटी के पूर्व छात्र जसवीर सिंह ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि स्थापना के...